इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी के तगड़े फॉलोवर्स, BJP-कांग्रेस पीछे छूटे, X अकाउंट भारत में ब्लॉक

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 2 करोड़ पार पहुंच गए। BJP और कांग्रेस पीछे छूटे, वहीं X अकाउंट भारत में ब्लॉक हुआ।

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'कॉकरोच जनता पार्टी' यानी CJP नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक से चर्चा का केंद्र बन गया है। कुछ ही दिनों में इस अकाउंट ने इतनी गति पकड़ ली है कि इनके फॉलोअर्स बड़े राजनीतिक दलों के सोशल मीडिया हैंडल को भी पीछे छोड़ चुके हैं। हाल के आंकड़ों के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ के पार पहुंच गई है। यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स और डिजिटल एक्सपर्ट्स सभी इस अकाउंट की ग्रोथ की चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महज पांच दिन में लाखों लोग हर घंटे इस अकाउंट से जुड़े और इसने ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली।

दिलचस्प बात ये है कि पहले इस अकाउंट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इंस्टाग्राम हैंडल को फॉलोअर्स में मात दी और अब कांग्रेस के ऑफिशियल अकाउंट को भी पीछे छोड़ दिया है। पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि सोशल मीडिया पर मीम्स और बहसें शुरू हो गईं। शुरूवात में यह अकाउंट व्यंग्य और मीम कंटेंट के लिए बनाया गया था, लेकिन अब यह युवाओं के बीच एक वायरल ट्रेंड बन चुका है। इसके पोस्ट में राजनीतिक तंज, सिस्टम पर कटाक्ष और इंटरनेट कल्चर का ऐसा मिश्रण है, जिसे बड़ी तादाद में लोग शेयर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे 'इंटरनेट मूवमेंट' तक कह रहे हैं, हालांकि यह किसी राजनीतिक दल के तौर पर आधिकारिक रूप से रजिस्टर्ड नहीं है।

इसी बीच एक नया विवाद भी सामने आया है। CJP के फाउंडर अभिजीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि उनका X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। वीडियो में उन्होंने स्क्रीनशॉट दिखाते हुए कहा कि उनके अकाउंट को X प्लेटफॉर्म पर 'Withheld in India' कर दिया गया है, जबकि दूसरे देशों में यह अब भी दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारत में कानूनी मांग या प्लेटफॉर्म की नीति के आधार पर कभी-कभी अकाउंट्स को सीमित किया जाता है, लेकिन इस मामले में X की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अभिजीत का आरोप है कि पहले उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक करने की कोशिश हुई और अब उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। उन्होंने वीडियो में कहा कि उन्होंने कोई गलत गतिविधि नहीं की, फिर भी उनके अकाउंट पर कार्रवाई हुई। इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर #CockroachJantaParty और #CJP हैशटैग तेजी से ट्रेंड करने लगे। कई लोग इसे अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि इतनी बड़ी ग्रोथ की जांच होना चाहिए।

सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस अकाउंट की लोकप्रियता में इंस्टाग्राम एल्गोरिदम और वायरल कंटेंट का काफी बड़ा हाथ है। जब कोई पोस्ट कम समय में ज्यादा शेयर और एंगेजमेंट हासिल करती है, तो प्लेटफार्म उसे और बड़े ऑडियंस तक पहुंचाने लगता है। CJP के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इसके कई वीडियो और मीम्स लाखों व्यूज पार कर चुके हैं। यही वजह है कि इसकी पहुंच लगातार बढ़ती गई।

हालांकि इतनी तेजी से ग्रोथ को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। कुछ डिजिटल एनालिस्ट्स का मानना है कि ऑर्गेनिक और प्रमोटेड रीच के बीच अंतर साफ नहीं है। फिर भी, यह साफ है कि कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुकी है। आने वाले समय में इसकी लोकप्रियता बढ़ेगी या विवाद और गहरा होगा, इस पर सभी की नजरें हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2026 By Rohit.P

इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी के तगड़े फॉलोवर्स, BJP-कांग्रेस पीछे छूटे, X अकाउंट भारत में ब्लॉक

नेशनल डेस्क

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'कॉकरोच जनता पार्टी' यानी CJP नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक से चर्चा का केंद्र बन गया है। कुछ ही दिनों में इस अकाउंट ने इतनी गति पकड़ ली है कि इनके फॉलोअर्स बड़े राजनीतिक दलों के सोशल मीडिया हैंडल को भी पीछे छोड़ चुके हैं। हाल के आंकड़ों के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ के पार पहुंच गई है। यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स और डिजिटल एक्सपर्ट्स सभी इस अकाउंट की ग्रोथ की चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महज पांच दिन में लाखों लोग हर घंटे इस अकाउंट से जुड़े और इसने ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली।

दिलचस्प बात ये है कि पहले इस अकाउंट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इंस्टाग्राम हैंडल को फॉलोअर्स में मात दी और अब कांग्रेस के ऑफिशियल अकाउंट को भी पीछे छोड़ दिया है। पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि सोशल मीडिया पर मीम्स और बहसें शुरू हो गईं। शुरूवात में यह अकाउंट व्यंग्य और मीम कंटेंट के लिए बनाया गया था, लेकिन अब यह युवाओं के बीच एक वायरल ट्रेंड बन चुका है। इसके पोस्ट में राजनीतिक तंज, सिस्टम पर कटाक्ष और इंटरनेट कल्चर का ऐसा मिश्रण है, जिसे बड़ी तादाद में लोग शेयर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे 'इंटरनेट मूवमेंट' तक कह रहे हैं, हालांकि यह किसी राजनीतिक दल के तौर पर आधिकारिक रूप से रजिस्टर्ड नहीं है।

इसी बीच एक नया विवाद भी सामने आया है। CJP के फाउंडर अभिजीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि उनका X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। वीडियो में उन्होंने स्क्रीनशॉट दिखाते हुए कहा कि उनके अकाउंट को X प्लेटफॉर्म पर 'Withheld in India' कर दिया गया है, जबकि दूसरे देशों में यह अब भी दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारत में कानूनी मांग या प्लेटफॉर्म की नीति के आधार पर कभी-कभी अकाउंट्स को सीमित किया जाता है, लेकिन इस मामले में X की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अभिजीत का आरोप है कि पहले उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक करने की कोशिश हुई और अब उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। उन्होंने वीडियो में कहा कि उन्होंने कोई गलत गतिविधि नहीं की, फिर भी उनके अकाउंट पर कार्रवाई हुई। इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर #CockroachJantaParty और #CJP हैशटैग तेजी से ट्रेंड करने लगे। कई लोग इसे अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि इतनी बड़ी ग्रोथ की जांच होना चाहिए।

सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस अकाउंट की लोकप्रियता में इंस्टाग्राम एल्गोरिदम और वायरल कंटेंट का काफी बड़ा हाथ है। जब कोई पोस्ट कम समय में ज्यादा शेयर और एंगेजमेंट हासिल करती है, तो प्लेटफार्म उसे और बड़े ऑडियंस तक पहुंचाने लगता है। CJP के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इसके कई वीडियो और मीम्स लाखों व्यूज पार कर चुके हैं। यही वजह है कि इसकी पहुंच लगातार बढ़ती गई।

हालांकि इतनी तेजी से ग्रोथ को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। कुछ डिजिटल एनालिस्ट्स का मानना है कि ऑर्गेनिक और प्रमोटेड रीच के बीच अंतर साफ नहीं है। फिर भी, यह साफ है कि कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुकी है। आने वाले समय में इसकी लोकप्रियता बढ़ेगी या विवाद और गहरा होगा, इस पर सभी की नजरें हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/cockroach-janata-partys-strong-followers-on-instagram-bjp-congress-left-behind/article-53965

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.