राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत, BJP ने उकसाने का भी लगाया आरोप

JAGRAN DESK

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के साथ धक्का-मुक्की के आरोप के बीच बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की है. उन पर धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी गई है. धारा 109 हत्या की कोशिश की धारा है. धारा 117 जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना है.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के साथ धक्का-मुक्की के आरोप के बीच भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज समेत एनडीए के तीन सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत दर्ज कराने के बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज जो संसद में पूरा घटनाक्रम हुआ है, उसकी जानकारी दी है.

उन्होंने कहा कि हमने धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी है. धारा 109 अटेम्ट टु मर्डर की धारा है. धारा 117 जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना है. वडोदरा के सांसद की तरफ़ से शिकायत दर्ज करवाई गई है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का जिस तरह का रवैया है, उन्हें लगता है की वह कानून से ऊपर हैं. गांधी परिवार अपने आप को कानून से ऊपर समझता है. राहुल गांधी ने नागालैंड की महिला सांसद से भी बेहद अहंकारपूर्ण तरीके से बदसलूकी की थी. शारीरिक हमला करना और उकसाने का काम राहुल गांधी ने किया है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि जैसे खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे.

धक्का-मुक्की में घायल हो गए थे पूर्व मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी

इससे पहले दिन में संसद परिसर में विपक्ष और एनडीए सांसदों के बीच बी आर आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर संसद के प्रवेश द्वार पर हुई झड़प में पूर्व मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी घायल हो गए थे. भाजपा ने राहुल गांधी पर वरिष्ठ सदस्य को धक्का देने का आरोप लगाया, जिसे कांग्रेस नेता ने खारिज कर दिया.

“शारीरिक हमला और उकसावे” के लगाए गए आरोप

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हाथापाई में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हो गए हैं. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में घायल होने के बाद सारंगी और राजपूत को फोन किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल गई है और वे इसकी जांच कर रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने संसद में हाथापाई के दौरान “शारीरिक हमला और उकसावे” में शामिल होने का आरोप लगाया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2024 By दैनिक जागरण

राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत, BJP ने उकसाने का भी लगाया आरोप

JAGRAN DESK

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के साथ धक्का-मुक्की के आरोप के बीच भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज समेत एनडीए के तीन सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत दर्ज कराने के बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज जो संसद में पूरा घटनाक्रम हुआ है, उसकी जानकारी दी है.

उन्होंने कहा कि हमने धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी है. धारा 109 अटेम्ट टु मर्डर की धारा है. धारा 117 जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना है. वडोदरा के सांसद की तरफ़ से शिकायत दर्ज करवाई गई है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का जिस तरह का रवैया है, उन्हें लगता है की वह कानून से ऊपर हैं. गांधी परिवार अपने आप को कानून से ऊपर समझता है. राहुल गांधी ने नागालैंड की महिला सांसद से भी बेहद अहंकारपूर्ण तरीके से बदसलूकी की थी. शारीरिक हमला करना और उकसाने का काम राहुल गांधी ने किया है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि जैसे खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे.

धक्का-मुक्की में घायल हो गए थे पूर्व मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी

इससे पहले दिन में संसद परिसर में विपक्ष और एनडीए सांसदों के बीच बी आर आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर संसद के प्रवेश द्वार पर हुई झड़प में पूर्व मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी घायल हो गए थे. भाजपा ने राहुल गांधी पर वरिष्ठ सदस्य को धक्का देने का आरोप लगाया, जिसे कांग्रेस नेता ने खारिज कर दिया.

“शारीरिक हमला और उकसावे” के लगाए गए आरोप

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हाथापाई में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हो गए हैं. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में घायल होने के बाद सारंगी और राजपूत को फोन किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल गई है और वे इसकी जांच कर रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने संसद में हाथापाई के दौरान “शारीरिक हमला और उकसावे” में शामिल होने का आरोप लगाया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/complaint-of-attempt-to-murder-against-rahul-gandhi-bjp-also/article-5802

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.