किसानों की जमीन को बताया था वक्फ की संपत्ति, अब कर्नाटक सरकार का यू टर्न, नोटिस लिए जाएंगे वापस

JAGRAN DESK

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में किसानों की भूमि को वक्फ की संपत्ति के तौर पर चिह्नित किया गया था. इसके बाद किसानों को एक नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का आदेश जारी हुआ. इस पर अब कर्नाटक सरकार ने यू टर्न ले लिया है. राज्य के कानून मंत्री ने कहा कि राजपत्रित अधिसूचना में 'त्रुटि' के कारण ऐसा हुआ.

कर्नाटक में वक्फ भूमि को लेकर किसानों को जारी किए गए नोटिस वापस लिए जाएंगे. कर्नाटक के कानून मंत्री ने सोमवार को कहा कि किसानों को जारी नोटिस वापस लिए जाएंगे और उपायुक्त को इस गलती की जांच के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि किसानों की भूमि को वक्फ की संपत्ति में बदलने का सरकार का कोई इरादा नहीं है. अगर कोई गलती हुई है तो उसे दूर किया जाएगा.

कर्नाटक के कानून और संसदीय कार्य मंत्री एचके पाटिल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘जो गलती हुई है, उसे ध्यान में रखते हुए जारी किए गए नोटिस वापस लिए जाएंगे. इसकी जांच की जानी चाहिए कि गलती क्यों हुई और उसके बाद कार्रवाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा.’ उन्होंने कहा कि राजपत्रित अधिसूचना में ‘त्रुटि’ के कारण ऐसा हुआ.

जमीन जिसकी है, उसकी ही रहेगी- एचके पाटिल

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में किसानों की भूमि को वक्फ की संपत्ति के तौर पर चिह्नित करने के आरोप सामने आने के बाद बवाल मच गया था. इस पर विपक्ष की ओर से कर्नाटक सरकार के खिलाफ किसानों की जमीन कब्जा करवाने का आरोप लगाया गया. वहीं, अब कर्नाटक के कानून मंत्री एचके पाटिल ने जिला के डीएम इस मामले की जांच करेंगे. उन्होंने कहा कि जारी किए गए नोटिस वापस लेने के लिए कार्रवाई शुरू करने में कुछ दिन लगेंगे.

उन्होंने कहा, ‘यह मामला संवेदनशील है, मैं संक्षेप में यही कह सकता हूं कि आरोप यह है कि किसानों की जमीन को वक्फ संपत्ति में बदला जा रहा है, सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं है. अगर किसी ने ऐसी गलती की है तो उसे सुधारा जाएगा और जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा.’ उन्होंने कहा कि जमीन जिसकी है, उसकी ही रहेगी. कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि निहित स्वार्थी तत्व विजयपुरा में वक्फ की जमीन को लेकर भ्रम पैदा कर रहे हैं.

‘राजपत्रित अधिसूचना में ‘त्रुटि’ के कारण ऐसा हुआ’

एमबी पाटिल ने कहा कि राजस्व और वक्फ बोर्ड के अधिकारियों की एक बैठक हुई है. वक्फ संपत्तियों से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है. वहीं, बेंगलुरू दक्षिण से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने शुक्रवार को विजयपुरा के किसानों से मुलाकात की. सूर्या ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की संपत्तियों को वक्फ संपत्ति के रूप में चिह्नित किया गया है.

उद्योग मंत्री और विजयपुरा जिले के प्रभारी एमबी पाटिल ने टिकोटा तालुक के होनवाड़ा में 1,200 एकड़ को वक्फ संपत्ति के रूप में चिह्नित किए जाने को लेकर ‘भ्रम’ दूर करने की मांग की. उन्होंने कहा कि राजपत्रित अधिसूचना में ‘त्रुटि’ के कारण ऐसा हुआ. उन्होंने कहा कि 1,200 एकड़ में से केवल 11 एकड़ ही वक्फ संपत्ति है. उन्होंने यह भी कहा कि मुद्दों को हल करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में एक कार्यबल का गठन किया जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Oct 2024 By दैनिक जागरण

किसानों की जमीन को बताया था वक्फ की संपत्ति, अब कर्नाटक सरकार का यू टर्न, नोटिस लिए जाएंगे वापस

JAGRAN DESK

कर्नाटक में वक्फ भूमि को लेकर किसानों को जारी किए गए नोटिस वापस लिए जाएंगे. कर्नाटक के कानून मंत्री ने सोमवार को कहा कि किसानों को जारी नोटिस वापस लिए जाएंगे और उपायुक्त को इस गलती की जांच के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि किसानों की भूमि को वक्फ की संपत्ति में बदलने का सरकार का कोई इरादा नहीं है. अगर कोई गलती हुई है तो उसे दूर किया जाएगा.

कर्नाटक के कानून और संसदीय कार्य मंत्री एचके पाटिल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘जो गलती हुई है, उसे ध्यान में रखते हुए जारी किए गए नोटिस वापस लिए जाएंगे. इसकी जांच की जानी चाहिए कि गलती क्यों हुई और उसके बाद कार्रवाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा.’ उन्होंने कहा कि राजपत्रित अधिसूचना में ‘त्रुटि’ के कारण ऐसा हुआ.

जमीन जिसकी है, उसकी ही रहेगी- एचके पाटिल

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में किसानों की भूमि को वक्फ की संपत्ति के तौर पर चिह्नित करने के आरोप सामने आने के बाद बवाल मच गया था. इस पर विपक्ष की ओर से कर्नाटक सरकार के खिलाफ किसानों की जमीन कब्जा करवाने का आरोप लगाया गया. वहीं, अब कर्नाटक के कानून मंत्री एचके पाटिल ने जिला के डीएम इस मामले की जांच करेंगे. उन्होंने कहा कि जारी किए गए नोटिस वापस लेने के लिए कार्रवाई शुरू करने में कुछ दिन लगेंगे.

उन्होंने कहा, ‘यह मामला संवेदनशील है, मैं संक्षेप में यही कह सकता हूं कि आरोप यह है कि किसानों की जमीन को वक्फ संपत्ति में बदला जा रहा है, सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं है. अगर किसी ने ऐसी गलती की है तो उसे सुधारा जाएगा और जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा.’ उन्होंने कहा कि जमीन जिसकी है, उसकी ही रहेगी. कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि निहित स्वार्थी तत्व विजयपुरा में वक्फ की जमीन को लेकर भ्रम पैदा कर रहे हैं.

‘राजपत्रित अधिसूचना में ‘त्रुटि’ के कारण ऐसा हुआ’

एमबी पाटिल ने कहा कि राजस्व और वक्फ बोर्ड के अधिकारियों की एक बैठक हुई है. वक्फ संपत्तियों से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है. वहीं, बेंगलुरू दक्षिण से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने शुक्रवार को विजयपुरा के किसानों से मुलाकात की. सूर्या ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की संपत्तियों को वक्फ संपत्ति के रूप में चिह्नित किया गया है.

उद्योग मंत्री और विजयपुरा जिले के प्रभारी एमबी पाटिल ने टिकोटा तालुक के होनवाड़ा में 1,200 एकड़ को वक्फ संपत्ति के रूप में चिह्नित किए जाने को लेकर ‘भ्रम’ दूर करने की मांग की. उन्होंने कहा कि राजपत्रित अधिसूचना में ‘त्रुटि’ के कारण ऐसा हुआ. उन्होंने कहा कि 1,200 एकड़ में से केवल 11 एकड़ ही वक्फ संपत्ति है. उन्होंने यह भी कहा कि मुद्दों को हल करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में एक कार्यबल का गठन किया जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/congress/article-2242

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.