देश के ‘रिटेल किंग’ की कंपनी का जलवा, 3 महीने में हुआ 723.5 करोड़ मुनाफा

Business News

रिटेल स्टोर चेन सप्लाई डी-मार्ट का ऑपरेशनल संभालने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्केट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 4.8 प्रतिशत बढ़कर 723.54 करोड़ रुपए हो गया. बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 690.41 करोड़ रुपए रहा था.

देश के ‘रिटेल किंग’ कहे जाने वाले राधाकिशन दमानी की रिटेल स्टोर डिमार्ट को ऑपरेट करने वाली एवेन्यू सुपरमार्केट्स लिमिटेड को तीसरी तिमाही में जबरदस्त मुनाफा हुआ है. आंकड़ों के अनुसार कंपनी के मुनाफे में तीन महीने में करीब 5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जबकि ऑपरेशनल रेवेन्यू में 17 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. तिमाही नतीजे आने से पहले शुक्रवार को एवेन्यू सुपरमार्केट्स लिमिटेड के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी. तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर तिमाही नतीजों में किस तरह के कमाई ​आंकड़े देखने को मिले हैं.

प्रॉफिट और रेवेन्यू में बढ़ोतरी

रिटेल स्टोर चेन सप्लाई डी-मार्ट का ऑपरेशनल संभालने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्केट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 4.8 प्रतिशत बढ़कर 723.54 करोड़ रुपए हो गया. बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 690.41 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका रेवेन्यू 17.68 प्रतिशत बढ़कर 15,972.55 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,572.47 करोड़ रुपए थी.

आमदनी में जबरदस्त इजाफा

कंपनी ने कहा कि तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट मार्जिन 4.5 प्रतिशत रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5.1 फीसदी था. कंपनी का कुल खर्च अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में 18.52 प्रतिशत बढ़कर 15,001.64 करोड़ रुपए रहा. एवेन्यू सुपरमार्ट्स की कुल आमदनी (अन्य आय मिलाकर) समीक्षाधीन अवधि में 17.57 प्रतिशत बढ़कर 15,996.69 करोड़ रुपए हो गई.

क्या शेयरों में आएगी तेजी?

वैसे शुक्रवार को एवेन्यू सुपरमार्केट्स लिमिटेड के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार एवेन्यू सुपरमार्केट्स लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को 3.34 फीसदी की गिरावट के साथ 3,685.70 रुपए पर बंद हुआ. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 3,666.65 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी गया. जबकि शुक्रवार को कंपनी का शेयर तेजी के साथ 3,842.20 रुपए पर ओपन हुआ था. जानकारों की मानें तो कमाई और प्रॉफिट को देखते कंपनी के शेयरों में बढ़त देखने को मिल सकती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jan 2025 By दैनिक जागरण

देश के ‘रिटेल किंग’ की कंपनी का जलवा, 3 महीने में हुआ 723.5 करोड़ मुनाफा

Business News

देश के ‘रिटेल किंग’ कहे जाने वाले राधाकिशन दमानी की रिटेल स्टोर डिमार्ट को ऑपरेट करने वाली एवेन्यू सुपरमार्केट्स लिमिटेड को तीसरी तिमाही में जबरदस्त मुनाफा हुआ है. आंकड़ों के अनुसार कंपनी के मुनाफे में तीन महीने में करीब 5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जबकि ऑपरेशनल रेवेन्यू में 17 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. तिमाही नतीजे आने से पहले शुक्रवार को एवेन्यू सुपरमार्केट्स लिमिटेड के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी. तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर तिमाही नतीजों में किस तरह के कमाई ​आंकड़े देखने को मिले हैं.

प्रॉफिट और रेवेन्यू में बढ़ोतरी

रिटेल स्टोर चेन सप्लाई डी-मार्ट का ऑपरेशनल संभालने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्केट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 4.8 प्रतिशत बढ़कर 723.54 करोड़ रुपए हो गया. बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 690.41 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका रेवेन्यू 17.68 प्रतिशत बढ़कर 15,972.55 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,572.47 करोड़ रुपए थी.

आमदनी में जबरदस्त इजाफा

कंपनी ने कहा कि तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट मार्जिन 4.5 प्रतिशत रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5.1 फीसदी था. कंपनी का कुल खर्च अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में 18.52 प्रतिशत बढ़कर 15,001.64 करोड़ रुपए रहा. एवेन्यू सुपरमार्ट्स की कुल आमदनी (अन्य आय मिलाकर) समीक्षाधीन अवधि में 17.57 प्रतिशत बढ़कर 15,996.69 करोड़ रुपए हो गई.

क्या शेयरों में आएगी तेजी?

वैसे शुक्रवार को एवेन्यू सुपरमार्केट्स लिमिटेड के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार एवेन्यू सुपरमार्केट्स लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को 3.34 फीसदी की गिरावट के साथ 3,685.70 रुपए पर बंद हुआ. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 3,666.65 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी गया. जबकि शुक्रवार को कंपनी का शेयर तेजी के साथ 3,842.20 रुपए पर ओपन हुआ था. जानकारों की मानें तो कमाई और प्रॉफिट को देखते कंपनी के शेयरों में बढ़त देखने को मिल सकती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/countrys-retail-king-company-makes-rs-7235-crore-profit-in/article-7521

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.