महाकुंभ में उमड़ी भीड़, 28 फरवरी तक बंद किया गया संगम रेलवे स्टेशन, जानें ट्रैफिक का हाल

JAGRAN DESK

महाकुंभ में भारी भीड़ की वजह से प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को 28 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। लोगों को आने जाने की सुविधा को लेकर क्या ट्रैफिक प्लान है, देखें अपडेट..

महाकुंभ को लेकर प्रयागराज में अभी तक भारी भीड़ उमड़ रही है, भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को अब 28 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि अगर भीड़ की हालत ऐसी ही रही तो प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद रखने की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है। डीएम ने मंडल रेल प्रबंधक को इस विषय में एक पत्र भी लिखा है। पत्र में कहा गया है कि महाकुंभ में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों का आगमन हो रहा है, ऐसे में उनके सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवागमन हेतु 17 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक दारागंज से रेल यात्रियों का आवागमन बंद किया जाना आवश्यक है।

डीएम ने मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्र

इसको लेकर प्रयागराज डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने मंडल रेल प्रबंधक से अनुरोध किया है कि उपरोक्त तारीख को दारागंज यानी प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को यात्रियों के आने-जाने के लिए बंद रखा जाए।बता दें कि महाकुंभ क्षेत्र के दारागंज इलाके में संगम रेलवे स्टेशन पड़ता है और यह मेला क्षेत्र के सबसे करीब का रेलवे स्‍टेशन है। वहीं  स्टेशन पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी जवानों से भी भीड़ को देखते हुए अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।

डीजीपी ने कही ये बात

दरअसल, महाशिवरात्रि से पहले महाकुंभ में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रयागराज में शहर के अंदर और बाहर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। रविवार को छुट्टी की वजह से प्रयागराज और उसके आसपास के इलाकों में लंबा जाम लगा रहा लेकिन फिलहाल ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। यूपी के डीजीपी ने बताया कि महाकुंभ में आने के लिए प्रयागराज के चारों तरफ के रास्तों में ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है।

जानें ट्रैफिक का लेटेस्ट अपडेट

रविवार की सुबह 8 बजे के करीब प्रयागराज शहर के दो रास्तों- लेप्रोसी तिराहा और फाफामऊ तिराहे पर ट्रैफिक जाम लगा था।

मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर ट्रैफिक क्लियर है।

 रीवा, जौनपुर, लखनऊ, वाराणसी और कौशांबी से प्रयागराज आने-जाने वाले रास्तों पर भी ट्रैफिक क्लियर है।

सीएम योगी ने लोगों से की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपने वाहन को सड़कों पर पार्क ना करें, निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों का उपयोग करें। सीएम ने श्रद्धालुओं से स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन करने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया, ताकि सभी प्रतिभागियों के लिए आध्यात्मिक रूप से समृद्ध और स्वच्छ अनुभव सुनिश्चित हो सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

महाकुंभ में उमड़ी भीड़, 28 फरवरी तक बंद किया गया संगम रेलवे स्टेशन, जानें ट्रैफिक का हाल

JAGRAN DESK

महाकुंभ को लेकर प्रयागराज में अभी तक भारी भीड़ उमड़ रही है, भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को अब 28 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि अगर भीड़ की हालत ऐसी ही रही तो प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद रखने की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है। डीएम ने मंडल रेल प्रबंधक को इस विषय में एक पत्र भी लिखा है। पत्र में कहा गया है कि महाकुंभ में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों का आगमन हो रहा है, ऐसे में उनके सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवागमन हेतु 17 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक दारागंज से रेल यात्रियों का आवागमन बंद किया जाना आवश्यक है।

डीएम ने मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्र

इसको लेकर प्रयागराज डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने मंडल रेल प्रबंधक से अनुरोध किया है कि उपरोक्त तारीख को दारागंज यानी प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को यात्रियों के आने-जाने के लिए बंद रखा जाए।बता दें कि महाकुंभ क्षेत्र के दारागंज इलाके में संगम रेलवे स्टेशन पड़ता है और यह मेला क्षेत्र के सबसे करीब का रेलवे स्‍टेशन है। वहीं  स्टेशन पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी जवानों से भी भीड़ को देखते हुए अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।

डीजीपी ने कही ये बात

दरअसल, महाशिवरात्रि से पहले महाकुंभ में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रयागराज में शहर के अंदर और बाहर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। रविवार को छुट्टी की वजह से प्रयागराज और उसके आसपास के इलाकों में लंबा जाम लगा रहा लेकिन फिलहाल ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। यूपी के डीजीपी ने बताया कि महाकुंभ में आने के लिए प्रयागराज के चारों तरफ के रास्तों में ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है।

जानें ट्रैफिक का लेटेस्ट अपडेट

रविवार की सुबह 8 बजे के करीब प्रयागराज शहर के दो रास्तों- लेप्रोसी तिराहा और फाफामऊ तिराहे पर ट्रैफिक जाम लगा था।

मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर ट्रैफिक क्लियर है।

 रीवा, जौनपुर, लखनऊ, वाराणसी और कौशांबी से प्रयागराज आने-जाने वाले रास्तों पर भी ट्रैफिक क्लियर है।

सीएम योगी ने लोगों से की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपने वाहन को सड़कों पर पार्क ना करें, निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों का उपयोग करें। सीएम ने श्रद्धालुओं से स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन करने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया, ताकि सभी प्रतिभागियों के लिए आध्यात्मिक रूप से समृद्ध और स्वच्छ अनुभव सुनिश्चित हो सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/crowds-gathered-in-mahakumbh-sangam-railway-station-was-closed-till/article-10471

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.