यूपी के जंगल में मिली रीवा के युवक की लाश, 6 दिन से था लापता

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

रीवा से लापता युवक अनूप सेन का शव यूपी के कर्वी जंगल में मिला। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

रीवा शहर के निपनिया इलाके से छह दिन पहले लापता हुए युवक अनूप सेन का शव उत्तर प्रदेश के कर्वी जिले के रयपुरा थाना क्षेत्र के जंगल में मिलने से इलाके में खलबली मच गई। अनूप 18 मई को अपनी बुलेट बाइक पर घर से निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं आया। परिवार ने उसकी तलाश लगातार जारी रखी। जब ये मामला सामने आया, तो रीवा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। मंगलवार को जंगल में शव मिलने की खबर जैसे ही परिवार वालों को मिली, उनके बीच मातम पसर गया। पहचान कपड़ों और जूतों के जरिए की गई, लेकिन परिवार के कुछ सदस्य डीएनए जांच की भी मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शव की हालत काफी खराब थी, जिससे पहचान में परिवार के सदस्य संतुष्ट नहीं दिखे।

प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि पुलिस को जांच के दौरान युवक के एक साथी की गतिविधियाँ संदिग्ध लगीं। इसी बीच अनूप सेन की बुलेट बाइक का भी सुराग मिला, जिसके बाद जांच का दायरा मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश तक बढ़ा दिया गया। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने एक संदिग्ध युवक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जिस युवक पर शक जताया जा रहा है, वह नशे का आदी है और उसकी पहचान अनूप से कुछ समय पहले हुई थी। मामले में हत्या की संभावना भी जताई जा रही है, लेकिन अधिकारी अभी खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं। इस घटना पर इलाके में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। परिवार का कहना है कि अनूप का किसी से बड़ा विवाद नहीं था, इसीलिए अचानक उसका शव मिलना सबके लिए हैरानी की बात है।

रीवा सिटी कोतवाली पुलिस और यूपी पुलिस मिलकर मामले की तहकीकात कर रही हैं। सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि युवक की आखिरी लोकेशन यूपी बॉर्डर के पास मिली थी, जिसके बाद पुलिस उस दिशा में लगातार जांच बढ़ा रही थी। उधर, अनूप सेन के घर पर लोगों की जमा भीड़ लगातार बनी रही। परिवार के सदस्य काफी परेशान नज़र आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से युवक की तलाश में परिवार पुलिस और जान-पहचान वालों से संपर्क में था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2026 By Rohit.P

यूपी के जंगल में मिली रीवा के युवक की लाश, 6 दिन से था लापता

नेशनल डेस्क

रीवा शहर के निपनिया इलाके से छह दिन पहले लापता हुए युवक अनूप सेन का शव उत्तर प्रदेश के कर्वी जिले के रयपुरा थाना क्षेत्र के जंगल में मिलने से इलाके में खलबली मच गई। अनूप 18 मई को अपनी बुलेट बाइक पर घर से निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं आया। परिवार ने उसकी तलाश लगातार जारी रखी। जब ये मामला सामने आया, तो रीवा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। मंगलवार को जंगल में शव मिलने की खबर जैसे ही परिवार वालों को मिली, उनके बीच मातम पसर गया। पहचान कपड़ों और जूतों के जरिए की गई, लेकिन परिवार के कुछ सदस्य डीएनए जांच की भी मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शव की हालत काफी खराब थी, जिससे पहचान में परिवार के सदस्य संतुष्ट नहीं दिखे।

प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि पुलिस को जांच के दौरान युवक के एक साथी की गतिविधियाँ संदिग्ध लगीं। इसी बीच अनूप सेन की बुलेट बाइक का भी सुराग मिला, जिसके बाद जांच का दायरा मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश तक बढ़ा दिया गया। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने एक संदिग्ध युवक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जिस युवक पर शक जताया जा रहा है, वह नशे का आदी है और उसकी पहचान अनूप से कुछ समय पहले हुई थी। मामले में हत्या की संभावना भी जताई जा रही है, लेकिन अधिकारी अभी खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं। इस घटना पर इलाके में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। परिवार का कहना है कि अनूप का किसी से बड़ा विवाद नहीं था, इसीलिए अचानक उसका शव मिलना सबके लिए हैरानी की बात है।

रीवा सिटी कोतवाली पुलिस और यूपी पुलिस मिलकर मामले की तहकीकात कर रही हैं। सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि युवक की आखिरी लोकेशन यूपी बॉर्डर के पास मिली थी, जिसके बाद पुलिस उस दिशा में लगातार जांच बढ़ा रही थी। उधर, अनूप सेन के घर पर लोगों की जमा भीड़ लगातार बनी रही। परिवार के सदस्य काफी परेशान नज़र आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से युवक की तलाश में परिवार पुलिस और जान-पहचान वालों से संपर्क में था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/dead-body-of-a-youth-from-rewa-found-in-the/article-54241

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.