- Hindi News
- देश विदेश
- Pariksha Pe Charcha: मेंटल हेल्थ से लेकर कमजोरियों पर काम करने तक, दीपिका पादुकोण ने शेयर किए खास टि...
Pariksha Pe Charcha: मेंटल हेल्थ से लेकर कमजोरियों पर काम करने तक, दीपिका पादुकोण ने शेयर किए खास टिप्स
Bollywood NEWS
दीपिका पादुकोण को जब भी मौका मिलता है वो लोगों को मेंटल हेल्थ को लेकर जागरूक करती रहती हैं. 'परीक्षा पे चर्चा 2025' के दूसरे एपिसोड में दीपिका ने बच्चों के साथ भी मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा की और उन्हें टिप्स भी दिए.
दीपिका पादुकोण को अक्सर मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए देखा गया है. ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ के दूसरे एपिसोड में दीपिका को एक बार फिर से मेंटल हेल्थ पर बच्चों से बात करते हुए देखा गया. पूरा एपिसोड रिलीज किया जा चुका है. 11 फरवरी को इस एपिसोड का एक प्रोमो भी शेयर किया गया था. दीपिका ने खुद भी इस एपिसोड का एक वीडियो शेयर करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया भी कहा. इस एपिसोड में दीपिका ने बच्चों द्वारा पूछे गए सभी सवालों के बेहद अरसल तरीके से जवाब दिए.
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘परीक्षा पे चर्चा’ का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो बच्चों के साथ एक्टिविटी करती हुई नजर आ रही हैं. सभी बच्चों को पेन और पेपर दिया जाता है और उन्हें अपनी एक स्ट्रेंथ लिखने को कहा जाता है. यानी उनके जीवन की कोई भी एक ताकत अगर किसी की ज्यादा हैं तो वो उन्हें भी लिख सकता है. सभी बच्चे एक-एक करके अपनी लिखी हुई स्ट्रेंथ को सामने मौजूद बोर्ड पर लगा देते हैं.
बच्चों के साथ दीपिका ने की खास एक्टिविटी
इस एक्टिविटी में दीपिका खुद भी हिस्सा लेती हैं और वो भी अपनी एक स्ट्रेंथ के बारे में लिखती हैं. दीपिका ने सभी बच्चों को ऐसा करने के पीछे का कारण भी बताया कि इस एक्टिविटी के जरिए आप सिर्फ अपनी स्ट्रेंथ के बारे में सोचेंगे न की आप अपनी कमजोरियों के बारे में. आपको एहसास होगा कि आप कितनी चीज़ों में अच्छे हैं. इसी वीडियो के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा, ‘परीक्षा पे चर्चा’ सीजन 8. इस एक्सपीरियंस ने मुझे देश भर और विदेशों के छात्रों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने, मेंटल हेल्थ के महत्व पर चर्चा करने और एक छात्र के रूप में अपनी जर्नी को उनके साथ शेयर करने की अनुमति दी.
दीपिका ने पीएम का शुक्रियाअदा करते हुए लिखा, इस उद्देश्य के प्रति आपकी कमीटमेंट के लिए माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद. दीपिका को जब भी मौका मिलता है वो खुलकर मेंटल हेल्थ पर बात करती हैं. उन्होंने इस एपिसोड में ये भी बताया कि उन्हें पहली बार तब एहसास हुआ की वो डिप्रेशन में हैं, जब उनकी मां घर पर नहीं थीं और उनकी जीने की इच्छा खत्म हो गई थी. वो अकेले में खूब रोया करती थीं. हालांकि उन्होंने डिप्रेशन को हराकर खुलकर इस पर बात करना शुरू किया और लोगों को भी मेंटल हेल्थ के बारे में टिप्स देना शुरू किया.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए