कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, विजिबिलिटी ना के बराबर

JAGRAN DESK

दिल्ली-NCR में घना कोहरा छाया हुआ है. विजिबिलिटी ना के बराबर है. लोगों को गाड़ी चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. कोहरे के कारण ट्रेन और फ्लाइट भी देरी से चल रही हैं.

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. कई इलाकों में विजिबिलिटी ना के बराबर है. विजिबिलटी इतनी कम है कि सड़कों पर गाड़ियों के हेडलाइट्स और पार्किंग लाइट्स ही दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही रेंगती हुई रफ्तार में गाड़ियां चल पा रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. आज हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान भी है.

आईएमडी ने बुधवार शाम को या रात के दौरान बहुत हल्की बारिश के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. इससे पहले मंगलवार को दिल्ली-NCR में मौसम साफ था.

मंगलवार को सुबह कुछ देर तक कोहरा था, लेकिन उसके बाद धूप खिल गई थी. दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक, 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

कई ट्रेनों को किया गया रद्द

मौसम को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसल कर दिया है. इसमें 14617-18 अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (2 मार्च तक), 14606-05 ऋषिकेश जम्मू तवी एक्सप्रेस (24 फरवरी तक), 14616-15 अमृतसर लालकुआं एक्सप्रेस (22 मार्च तक), 14524-23 अंबाला हरिहर एक्सप्रेस (27 फरवरी तक), 18103-04 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (28 फरवरी तक), 12210-09 काठगोदाम कानपुर वीक्ली एक्सप्रेस (25 फरवरी तक), 14003-04 मालदा टाउन दिल्ली एक्सप्रेस (1 मार्च तक).

भारतीय रेलवे ने इस बात पर जोर दिया कि ये उपाय दुर्घटनाओं को रोकने और कोहरे के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति ऑनलाइन या नजदीकी रेलवे स्टेशन पर जांच लें.

दिल्ली का AQI कितना?

बुधवार सुबह दिल्ली का AQI 319 दर्ज किया गया है. जो बहुत खराब की श्रेणी में आता है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, विजिबिलिटी ना के बराबर

JAGRAN DESK

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. कई इलाकों में विजिबिलिटी ना के बराबर है. विजिबिलटी इतनी कम है कि सड़कों पर गाड़ियों के हेडलाइट्स और पार्किंग लाइट्स ही दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही रेंगती हुई रफ्तार में गाड़ियां चल पा रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. आज हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान भी है.

आईएमडी ने बुधवार शाम को या रात के दौरान बहुत हल्की बारिश के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. इससे पहले मंगलवार को दिल्ली-NCR में मौसम साफ था.

मंगलवार को सुबह कुछ देर तक कोहरा था, लेकिन उसके बाद धूप खिल गई थी. दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक, 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

कई ट्रेनों को किया गया रद्द

मौसम को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसल कर दिया है. इसमें 14617-18 अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (2 मार्च तक), 14606-05 ऋषिकेश जम्मू तवी एक्सप्रेस (24 फरवरी तक), 14616-15 अमृतसर लालकुआं एक्सप्रेस (22 मार्च तक), 14524-23 अंबाला हरिहर एक्सप्रेस (27 फरवरी तक), 18103-04 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (28 फरवरी तक), 12210-09 काठगोदाम कानपुर वीक्ली एक्सप्रेस (25 फरवरी तक), 14003-04 मालदा टाउन दिल्ली एक्सप्रेस (1 मार्च तक).

भारतीय रेलवे ने इस बात पर जोर दिया कि ये उपाय दुर्घटनाओं को रोकने और कोहरे के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति ऑनलाइन या नजदीकी रेलवे स्टेशन पर जांच लें.

दिल्ली का AQI कितना?

बुधवार सुबह दिल्ली का AQI 319 दर्ज किया गया है. जो बहुत खराब की श्रेणी में आता है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/delhi-ncr-wrapped-in-fog-visibility-next-to-none/article-7701

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.