अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन, आधी रात को चलाया गया सर्च ऑपरेशन

JAGRAN DESK

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार रात को अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद शुरू किया गया है, जिसमें आरोपी बांग्लादेशी नागरिक था।

पुलिस ने दिल्ली में गुरुवार की आधी रात को अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है। यह सर्च ऑपरेशन मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के बाद शुरू किया गया। बता दें कि सैफ पर हमला करने वाला शख्स बांग्लादेश का नागरिक था और उसने अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ की थी। दिल्ली पुलिस द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन का मकसद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों की पहचान करना था।

घर-घर जाकर पुलिस ने लोगों से की पूछताछ

रिपोर्ट् के मुताबिक, गुरुवार देर रात दिल्ली पुलिस की टीम ने पश्चिमी दिल्ली के झुग्गी-बस्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों के जवान घर-घर जाकर लोगों से पूछताछ कर रहे थे और उनके दस्तावेजों की जांच कर रहे थे। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के निर्देश पर चलाया गया। सैफ अली खान पर हमले के बाद, वी.के. सक्सेना ने राजधानी में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

पुलिस ने बताई रात में सर्च ऑपरेशन चलाने की वजह

पश्चिमी दिल्ली के DCP विचित्र वीर ने बताया कि दिन के समय अक्सर लोग काम पर चले जाते हैं, लेकिन रात में सभी घर पर होते हैं, जिससे सत्यापन में आसानी होती है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कई लोगों से सवाल-जवाब किए। इसी कड़ी में रुखसाना नाम की महिला से पुलिस ने पूछा, 'क्या नाम है आपका?' रुखसाना ने उत्तर दिया, 'रुखसाना'। फिर पुलिस ने पूछा, 'आदमी का नाम?' उसने बताया, 'अली शेख'। पुलिस ने फिर झुग्गी नंबर पूछा, जिसका जवाब था, 'झुग्गी नंबर WSO 67254'।

दिल्ली पुलिस का ध्यान  झुग्गी-बस्ती वाले इलाकों पर

ऐसे ही एक अन्य व्यक्ति से जब पुलिस ने उसके काम और ठिकाने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह 830 नंबर पर किराए की दुकान में खुद का चिकन का काम करता है। इस ऑपरेशन का मकसद उन इलाकों में अवैध प्रवासियों की पहचान करना था, जहां उनकी संख्या अधिक होने की संभावना है। पुलिस का ध्यान मुख्य रूप से झुग्गी-बस्ती वाले इलाकों पर है। बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों की पुलिस अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों की पहचान करने और उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत बाहर निकालने में जुटी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jan 2025 By दैनिक जागरण

अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन, आधी रात को चलाया गया सर्च ऑपरेशन

JAGRAN DESK

पुलिस ने दिल्ली में गुरुवार की आधी रात को अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है। यह सर्च ऑपरेशन मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के बाद शुरू किया गया। बता दें कि सैफ पर हमला करने वाला शख्स बांग्लादेश का नागरिक था और उसने अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ की थी। दिल्ली पुलिस द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन का मकसद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों की पहचान करना था।

घर-घर जाकर पुलिस ने लोगों से की पूछताछ

रिपोर्ट् के मुताबिक, गुरुवार देर रात दिल्ली पुलिस की टीम ने पश्चिमी दिल्ली के झुग्गी-बस्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों के जवान घर-घर जाकर लोगों से पूछताछ कर रहे थे और उनके दस्तावेजों की जांच कर रहे थे। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के निर्देश पर चलाया गया। सैफ अली खान पर हमले के बाद, वी.के. सक्सेना ने राजधानी में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

पुलिस ने बताई रात में सर्च ऑपरेशन चलाने की वजह

पश्चिमी दिल्ली के DCP विचित्र वीर ने बताया कि दिन के समय अक्सर लोग काम पर चले जाते हैं, लेकिन रात में सभी घर पर होते हैं, जिससे सत्यापन में आसानी होती है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कई लोगों से सवाल-जवाब किए। इसी कड़ी में रुखसाना नाम की महिला से पुलिस ने पूछा, 'क्या नाम है आपका?' रुखसाना ने उत्तर दिया, 'रुखसाना'। फिर पुलिस ने पूछा, 'आदमी का नाम?' उसने बताया, 'अली शेख'। पुलिस ने फिर झुग्गी नंबर पूछा, जिसका जवाब था, 'झुग्गी नंबर WSO 67254'।

दिल्ली पुलिस का ध्यान  झुग्गी-बस्ती वाले इलाकों पर

ऐसे ही एक अन्य व्यक्ति से जब पुलिस ने उसके काम और ठिकाने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह 830 नंबर पर किराए की दुकान में खुद का चिकन का काम करता है। इस ऑपरेशन का मकसद उन इलाकों में अवैध प्रवासियों की पहचान करना था, जहां उनकी संख्या अधिक होने की संभावना है। पुलिस का ध्यान मुख्य रूप से झुग्गी-बस्ती वाले इलाकों पर है। बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों की पुलिस अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों की पहचान करने और उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत बाहर निकालने में जुटी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/delhi-police-action-against-illegal-bangladeshis-search-operation-conducted-at/article-8375

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.