दिल्ली के 52 नाबालिग अपराधी, कोर्ट बोली- 11 के खिलाफ वयस्कों की तरह चलेगा मुकदमा

JAGRAN DESK

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षित कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विशेष अभियान के तहत 52 ऐसे नाबालिग लड़कों की पहचान की है, जो डकैती, झपटमारी, हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल रहे हैं. इनमें से 11 आरोपियों के खिलाफ व्यस्कों की तरह मुकदमा चलेगा.

दिल्ली में क्राइम पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने नया कदम उठाया है. पुलिस ने 52 ऐसे किशोरों की पहचान की है, जो कि आपराधिक मामलों में शामिल रहे. कोर्ट से अनुरोध किया गया कि इनमें 11 किशोर ऐसे हैं, जिन्होंने जघन्य अपराध किए हैं. कोर्ट ने फिर फैसला सुनाया कि इन 11 अपराधियों के खिलाफ व्यस्कों की तरह मुकदमा चलेगा.

पुलिस ने जिन 52 नाबालिग अपराधियों की पहचान की है, इन सभी के खिलाफ एनआईए, बवाना, अलीपुर, समयपुर बादली और भलस्वा थाने में मामले दर्ज हैं. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इन सभी किशोरों को लेकर न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर अनुरोध किया गया था कि इन 11 किशोरों पर उनके अपराधों की गंभीरता को देखते हुए वयस्कों की तरह मुकदमा चलाया जाए. इन किशोरों को अब कानून के तहत वयस्कों के रूप में माना जाएगा.

उपायुक्त ने कहा कि जो व्यक्ति इस तरह की गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं, उन्हें उनकी उम्र की परवाह किए बिना कानून की पूरी सीमा तक जवाबदेह ठहराया जाएगा. यह पहल सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने, आपराधिक व्यवहार को रोकने और समुदाय के भीतर सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देने के लिए की गई है. जिला प्रशासन भविष्य में इस अभियान को जारी रखने की योजना बना रहा है.

कहां कितने आवेदन

एनआईए पुलिस स्टेशन ने 20 आवेदन प्रस्तुत किए जिनमें से छह पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाया जाएगा. अलीपुर पुलिस स्टेशन ने चार आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से एक पर बालिग की तरह मुकदमा चलाया जाएगा. इसके अलावा समयपुर बादली पुलिस स्टेशन ने आठ आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से एक पर बालिग की तरह मुकदमा चलाया जाएगा और भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन ने 12 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से दो पर बालिग की तरह मुकदमा चलाया जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Dec 2024 By दैनिक जागरण

दिल्ली के 52 नाबालिग अपराधी, कोर्ट बोली- 11 के खिलाफ वयस्कों की तरह चलेगा मुकदमा

JAGRAN DESK

दिल्ली में क्राइम पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने नया कदम उठाया है. पुलिस ने 52 ऐसे किशोरों की पहचान की है, जो कि आपराधिक मामलों में शामिल रहे. कोर्ट से अनुरोध किया गया कि इनमें 11 किशोर ऐसे हैं, जिन्होंने जघन्य अपराध किए हैं. कोर्ट ने फिर फैसला सुनाया कि इन 11 अपराधियों के खिलाफ व्यस्कों की तरह मुकदमा चलेगा.

पुलिस ने जिन 52 नाबालिग अपराधियों की पहचान की है, इन सभी के खिलाफ एनआईए, बवाना, अलीपुर, समयपुर बादली और भलस्वा थाने में मामले दर्ज हैं. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इन सभी किशोरों को लेकर न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर अनुरोध किया गया था कि इन 11 किशोरों पर उनके अपराधों की गंभीरता को देखते हुए वयस्कों की तरह मुकदमा चलाया जाए. इन किशोरों को अब कानून के तहत वयस्कों के रूप में माना जाएगा.

उपायुक्त ने कहा कि जो व्यक्ति इस तरह की गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं, उन्हें उनकी उम्र की परवाह किए बिना कानून की पूरी सीमा तक जवाबदेह ठहराया जाएगा. यह पहल सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने, आपराधिक व्यवहार को रोकने और समुदाय के भीतर सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देने के लिए की गई है. जिला प्रशासन भविष्य में इस अभियान को जारी रखने की योजना बना रहा है.

कहां कितने आवेदन

एनआईए पुलिस स्टेशन ने 20 आवेदन प्रस्तुत किए जिनमें से छह पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाया जाएगा. अलीपुर पुलिस स्टेशन ने चार आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से एक पर बालिग की तरह मुकदमा चलाया जाएगा. इसके अलावा समयपुर बादली पुलिस स्टेशन ने आठ आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से एक पर बालिग की तरह मुकदमा चलाया जाएगा और भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन ने 12 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से दो पर बालिग की तरह मुकदमा चलाया जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/delhis-52-minor-criminals-court-bid-11-will-be/article-6674

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.