दिल्ली एयरपोर्ट पर घना कोहरा, 160 फ्लाइट्स में देरी, 7 कैंसिल, एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

JAGRAN DESK

18 नवंबर की सुबह दिल्ली की हवा सबसे खतरनाक स्तर पर है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 481 पर पहुंच गया है। दिल्ली में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण पांच उड़ानों (जयपुर-04, देहरादून-01) को डायवर्ट किया गया।

प्रदूषण और कोहरे की मार झेल रही दिल्ली में फ्लाइट्स भी काफी प्रभावित हुई हैं। घने कोहरे के चलते कम विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह साढ़े आठ बजे तक करीब 160 फ्लाइट्स के आने-जाने में देरी हुई। फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, 118 प्रस्थान और 43 आगमन में देरी हुई। प्रस्थान में औसतन 22 मिनट की देरी दर्ज की गई। दिल्ली में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण पांच उड़ानों (जयपुर-04, देहरादून-01) को डायवर्ट किया गया।

डायल ने दी यात्रियों को सलाह

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा है कि कम विजिबिलिटी की प्रक्रिया लागू है, लेकिन यात्रियों को आश्वस्त किया है कि सभी फ्लाइट संचालन वर्तमान में सामान्य हैं। हालांकि पैसेंजर्स को सलाह है कि वे फ्लाइट की अपडेट जानकारी के लिए अपने एयरलाइंस से संपर्क करें। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, दिल्ली हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह 7 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, क्योंकि घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो गई।

एयरलाइंस कर रही हैं अलर्ट

घने कोहरे के चलते फ्लाइट में देरी को लेकर एयरलाइन कंपनियों ने अपने पैसेंजर्स को एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रा पर कोहरे के प्रभाव को स्वीकार करते हुए एक एडवाइजरी जारी की। एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- कोहरा अभी दिल्ली में विजिबिलिटी को प्रभावित कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप ट्रैफिक धीमा हो सकता है और फ्लाइट शेड्यूल में देरी हो सकती है। हम यात्रा शुरू करने से पहले अतिरिक्त यात्रा समय और फ्लाइट की स्थिति की जांच करने की सलाह देते हैं। सुरक्षित यात्रा!

इसी तरह, स्पाइसजेट ने भी इसी तरह की सलाह जारी की है। इसने X पर एक पोस्ट में कहा- दिल्ली में खराब विजिबिलिटी के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे https://shorturl.at/6KfRe के माध्यम से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करते रहें।

दिल्ली में प्रदू्षण बहुत ज्यादा

18 नवंबर की सुबह दिल्ली की हवा सबसे खतरनाक स्तर पर है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 481 पर पहुंच गया है। यह अब तक की सबसे खराब श्रेणी है। प्रदूषण की वजह से बिगड़ती स्थिति को देखते हुए आज से दिल्ली में GRAP-4 लागू कर दिया गया है। ग्रैप- 4 यानी कि प्रदूषण के स्तर में गंभीर स्थिति को देखते हुए कुछ कड़े कदम उठाए गए हैं। ग्रैप-4 के तहत कई तरह की पाबंदियां और दिशा-निर्देश लागू होते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Nov 2024 By दैनिक जागरण

दिल्ली एयरपोर्ट पर घना कोहरा, 160 फ्लाइट्स में देरी, 7 कैंसिल, एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

JAGRAN DESK

प्रदूषण और कोहरे की मार झेल रही दिल्ली में फ्लाइट्स भी काफी प्रभावित हुई हैं। घने कोहरे के चलते कम विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह साढ़े आठ बजे तक करीब 160 फ्लाइट्स के आने-जाने में देरी हुई। फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, 118 प्रस्थान और 43 आगमन में देरी हुई। प्रस्थान में औसतन 22 मिनट की देरी दर्ज की गई। दिल्ली में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण पांच उड़ानों (जयपुर-04, देहरादून-01) को डायवर्ट किया गया।

डायल ने दी यात्रियों को सलाह

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा है कि कम विजिबिलिटी की प्रक्रिया लागू है, लेकिन यात्रियों को आश्वस्त किया है कि सभी फ्लाइट संचालन वर्तमान में सामान्य हैं। हालांकि पैसेंजर्स को सलाह है कि वे फ्लाइट की अपडेट जानकारी के लिए अपने एयरलाइंस से संपर्क करें। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, दिल्ली हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह 7 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, क्योंकि घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो गई।

एयरलाइंस कर रही हैं अलर्ट

घने कोहरे के चलते फ्लाइट में देरी को लेकर एयरलाइन कंपनियों ने अपने पैसेंजर्स को एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रा पर कोहरे के प्रभाव को स्वीकार करते हुए एक एडवाइजरी जारी की। एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- कोहरा अभी दिल्ली में विजिबिलिटी को प्रभावित कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप ट्रैफिक धीमा हो सकता है और फ्लाइट शेड्यूल में देरी हो सकती है। हम यात्रा शुरू करने से पहले अतिरिक्त यात्रा समय और फ्लाइट की स्थिति की जांच करने की सलाह देते हैं। सुरक्षित यात्रा!

इसी तरह, स्पाइसजेट ने भी इसी तरह की सलाह जारी की है। इसने X पर एक पोस्ट में कहा- दिल्ली में खराब विजिबिलिटी के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे https://shorturl.at/6KfRe के माध्यम से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करते रहें।

दिल्ली में प्रदू्षण बहुत ज्यादा

18 नवंबर की सुबह दिल्ली की हवा सबसे खतरनाक स्तर पर है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 481 पर पहुंच गया है। यह अब तक की सबसे खराब श्रेणी है। प्रदूषण की वजह से बिगड़ती स्थिति को देखते हुए आज से दिल्ली में GRAP-4 लागू कर दिया गया है। ग्रैप- 4 यानी कि प्रदूषण के स्तर में गंभीर स्थिति को देखते हुए कुछ कड़े कदम उठाए गए हैं। ग्रैप-4 के तहत कई तरह की पाबंदियां और दिशा-निर्देश लागू होते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/dense-fog-at-delhi-airport-160-flights-delayed-7-canceled/article-3674

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.