घने कोहरे ने धीमी की रेलवे की रफ्तार, 6 घंटे तक लेट चल रही ट्रेनें, 49 रेलगाड़ियों पर पड़ा असर

JAGRAN DESK

महाबोधि एक्सप्रेस (12397) साढ़े 6 घंटे की देरी से चल रही है। लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटे लेट चल रही है। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393) 3 घंटे लेट चल रही है। नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे की देरी से चल रही है।

उत्तर भारत में घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को काफी धीमा कर दिया है। इस कारण बड़ी संख्या में ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शनिवार को घने कोहरे के कारण दिल्ली से चलने वाली और दिल्ली आने वाली 49 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। अधिकतर ट्रेनें तीन से 6 घंटे की देरी से चल रही हैं। इस कारण 10 ट्रेनों के टाइम को रीशेड्यूल किया गया है। शुक्रवार को भी राजधानी दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिला था। लगातार दो दिन कोहरा अधिक रहने के चलते ट्रेनें यात्रियों को टाइम से नहीं पहुंचा पा रही हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली से बनारस जाने वाली वंदे भारत को दोपहर तीन बजे की जगह रात 9 बजे चलाया गया था। इसी तरह कई राजधानी ट्रेनें भी कई घंटों की देरी से रवाना हुईं।

साढ़े 6 घंटे लेट है महाबोधि एक्सप्रेस

सबसे ज्यादा लेट महाबोधि एक्सप्रेस (12397) चल रही है। यह साढ़े 6 घंटे की देरी से चल रही है। लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटे लेट चल रही है। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393) 3 घंटे लेट चल रही है। नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे की देरी से चल रही है। श्रम शक्ति एक्सप्रेस (12451) 4 घंटे लेट चल रही है। रानीखेत एक्सप्रेस ढ़ाई घंटे लेट है। फरक्का एक्सप्रेस 5 घंटे लेट चल रही है। नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12301) 2 घंटे लेट चल रही है और मसूरी एक्सप्रेस (14042) 1 घंटे लेट चल रही है।

ट्रेन लेट

Image Source : FILE

दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी 50 से कम

दिल्ली-एनसीआर में इस समय तगड़ी ठंड पड़ रही है। विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई है। लोगों को सड़कों पर गाड़ी चलाने में परेशानी आ रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार तक घने कोहरे से निजात मिलने की संभावना कम है। घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 400 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट चल रही हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jan 2025 By दैनिक जागरण

घने कोहरे ने धीमी की रेलवे की रफ्तार, 6 घंटे तक लेट चल रही ट्रेनें, 49 रेलगाड़ियों पर पड़ा असर

JAGRAN DESK

उत्तर भारत में घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को काफी धीमा कर दिया है। इस कारण बड़ी संख्या में ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शनिवार को घने कोहरे के कारण दिल्ली से चलने वाली और दिल्ली आने वाली 49 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। अधिकतर ट्रेनें तीन से 6 घंटे की देरी से चल रही हैं। इस कारण 10 ट्रेनों के टाइम को रीशेड्यूल किया गया है। शुक्रवार को भी राजधानी दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिला था। लगातार दो दिन कोहरा अधिक रहने के चलते ट्रेनें यात्रियों को टाइम से नहीं पहुंचा पा रही हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली से बनारस जाने वाली वंदे भारत को दोपहर तीन बजे की जगह रात 9 बजे चलाया गया था। इसी तरह कई राजधानी ट्रेनें भी कई घंटों की देरी से रवाना हुईं।

साढ़े 6 घंटे लेट है महाबोधि एक्सप्रेस

सबसे ज्यादा लेट महाबोधि एक्सप्रेस (12397) चल रही है। यह साढ़े 6 घंटे की देरी से चल रही है। लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटे लेट चल रही है। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393) 3 घंटे लेट चल रही है। नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे की देरी से चल रही है। श्रम शक्ति एक्सप्रेस (12451) 4 घंटे लेट चल रही है। रानीखेत एक्सप्रेस ढ़ाई घंटे लेट है। फरक्का एक्सप्रेस 5 घंटे लेट चल रही है। नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12301) 2 घंटे लेट चल रही है और मसूरी एक्सप्रेस (14042) 1 घंटे लेट चल रही है।

ट्रेन लेट

Image Source : FILE

दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी 50 से कम

दिल्ली-एनसीआर में इस समय तगड़ी ठंड पड़ रही है। विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई है। लोगों को सड़कों पर गाड़ी चलाने में परेशानी आ रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार तक घने कोहरे से निजात मिलने की संभावना कम है। घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 400 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट चल रही हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/dense-fog-slowed-down-the-speed-of-railways-trains-were/article-6935

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.