- Hindi News
- देश विदेश
- महाकुंभ के दौरान काशी आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई दिक्कत, CM योगी ने दिए ये निर्देश
महाकुंभ के दौरान काशी आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई दिक्कत, CM योगी ने दिए ये निर्देश
JAGRAN DESK
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ के दौरान काशी आने वाले श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय बुनियादी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि शीतलहर को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के रुकने के स्थान पर अलाव के साथ ही शौचालय, साफ-सफाई, पेयजल एवं प्रकाश आदि की व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा के समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए. गंगा घाटों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित कराया जाए,बस स्टैंडो पर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह कोई परेशानी का सामना न करना पड़े.
अधिकारियों को निर्देश-सीवर ओवरफ्लो की न मिले शिकायत : बैठक में मुख्यमंत्री ने वाराणसी में सीवरेज लीक के मामलों पर जलनिगम (शहरी) तथा नगर निगम को पूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सड़क, गली में सीवरेज ओवरफ्लो की कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने जल निगम (शहरी) को पेयजल एवं सीवरेज को लेकर आमूलचूल सुधार लाए जाने के निर्देश दिए. जलनिगम के पाइपलाइन बिछाये जाने के दौरान किए गए सड़कों के कटिंग को तत्काल दुरुस्त किए जाने हेतु निर्देशित किया.
शहर को प्लास्टिक फ्री एवं स्वच्छ रखने में आमजनों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी हिस्सा बनाकर कार्य करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण प्रयास किया जाये. मुख्यमंत्री द्वारा सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण के दौरान प्रभावितों को उचित मुआवजा दिए जाने के निर्देश दिये. मुख्यमंत्री ने सख्त रूप से किसान यूनियन एवं ट्रेड यूनियन के नामों पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
काशी तमिल संगमम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने काशी तमिल संगमम आयोजन के तैयारियों के संबंध में जानकारियां लेते हुए इसकी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को बेहतर और सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये जायें। उन्होंने राजस्व के लंबित वादों का शीघ्रता से मेरिट के आधार पर समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिया। पूर्व में वरुणा रिवर फ्रंट के संबंध में दिये गये निर्देशों के क्रम में आवश्यक कार्रवाई को आगे बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। वाराणसी-विंध्य क्षेत्र के तहत प्रस्तावित कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए