- Hindi News
- देश विदेश
- देवप्रयाग: अलकनंदा नदी में गिरी कार, एक महिला घायल, पांच लोग लापता
देवप्रयाग: अलकनंदा नदी में गिरी कार, एक महिला घायल, पांच लोग लापता
JAGRAN DESK
धारी देवी दर्शन के लिए जा रहा था परिवार, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
थाना देवप्रयाग क्षेत्र अंतर्गत बादशाह होटल के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे में एक महिला को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि कार में सवार अन्य पांच लोग अभी भी लापता हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार रुड़की जनपद हरिद्वार निवासी अनीता (उम्र लगभग 55 वर्ष), पत्नी श्री मदन सिंह के परिवार की थी। वे मूल रूप से चमोली जिले के रहने वाले हैं और परिवार सहित थार गाड़ी से धारी देवी के दर्शन के लिए निकले थे। हादसा तब हुआ जब वाहन बादशाह होटल के पास अचानक गहरी खाई में गिर गया।
स्थानीय पुलिस और प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए घायल अनीता देवी को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है। महिला के अनुसार, वाहन में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष अभी भी फंसे हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि कार के नदी में समा जाने के कारण शवों को निकालने में कठिनाई आ रही है, लेकिन लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है तथा लापता लोगों की तलाश जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए