प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की चर्चाएं तेज, सोशल मीडिया फोटो से अटकलें

नेशनल

On

रेहान वाड्रा और फोटोग्राफर अविवा बेग की सगाई की खबरें, परिवार की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर के बाद यह अटकलें सामने आई हैं कि रेहान ने अपनी गर्लफ्रेंड अविवा बेग से सगाई कर ली है। हालांकि, गांधी या वाड्रा परिवार की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहान वाड्रा और अविवा बेग पिछले करीब सात वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और रिलेशनशिप में हैं। वायरल तस्वीर में दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं, जिसे हाल ही में परिवार के एक निजी कार्यक्रम के दौरान लिया गया बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अगर सगाई हुई भी है तो वह बेहद निजी और सीमित लोगों की मौजूदगी में हुई, जिसमें गांधी, वाड्रा और बेग परिवार के चुनिंदा सदस्य ही शामिल थे।

वायरल फोटो प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की बेटी मिराया वाड्रा की 2025 की ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान की बताई जा रही है। इसी तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रेहान और अविवा की सगाई को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, किसी भी विश्वसनीय आधिकारिक पुष्टि के अभाव में इसे फिलहाल अटकलों के तौर पर देखा जा रहा है।

अविवा बेग दिल्ली निवासी हैं और उनका परिवार लंबे समय से राजधानी में रह रहा है। बताया जाता है कि गांधी-वाड्रा और बेग परिवार एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। अविवा पेशे से फोटोग्राफर और आर्ट क्यूरेटर हैं। वह ‘एटेलियर-11’ की को-फाउंडर हैं, जो एक फोटोग्राफी स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है। अविवा कई प्रतिष्ठित कला और डिजाइन मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी हैं, जिनमें इंडिया आर्ट फेयर का यंग कलेक्टर प्रोग्राम और इंडिया डिजाइन आईडी जैसी प्रदर्शनियां शामिल हैं।

रेहान वाड्रा भी फोटोग्राफी, खासकर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के शौकीन माने जाते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि आठ साल की उम्र में ही कैमरे के प्रति उनका रुझान शुरू हो गया था। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रकृति और वन्यजीवों से जुड़ी कई तस्वीरें देखी जा सकती हैं। इसी साझा रुचि को रेहान और अविवा के रिश्ते की मजबूत कड़ी माना जाता है।

राजनीतिक रूप से रेहान वाड्रा अब तक सक्रिय भूमिका में नजर नहीं आए हैं, लेकिन जनवरी 2023 में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उनकी मौजूदगी ने ध्यान खींचा था। उस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में यात्रा के एक हिस्से में करीब तीन दिन तक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी। इसके बाद यह कयास लगाए गए कि भविष्य में वे सार्वजनिक जीवन में अधिक सक्रिय हो सकते हैं।

फिलहाल रेहान वाड्रा और अविवा बेग की सगाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। परिवार की ओर से आधिकारिक पुष्टि या खंडन का इंतजार किया जा रहा है। तब तक यह खबर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

-------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/discussions-about-engagement-of-priyanka-gandhis-son-rehan-vadra-intensified/article-41520

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.