दिवाली का तोहफा : रेलवे कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने दी 78 दिनों के बोनस की मंजूरी

Jagran, Desk

रेलवे के कर्मचारियों की दिवाली से पहले दिवाली मन गई है। केंद्र सरकार ने उत्पादकता से जुड़े रेल कर्मचारियों को इस साल भी बोनस देने का फैसला किया है। इस बार 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। यह बोनस दुर्गा पूजा या दशहरा की छुट्टियों से पहले दे दिया जाएगा। इससे करीब 11.72 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

केंद्र सरकार ने रेलवे के कर्मचारियों कर्मचारियों को गुड न्यूज दी है। कर्मचारियों को 78 दिनों का दिवाली बोनस दिया जाएगा। यह फैसला गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। यह बोनस उत्पादकता (पीएलबी) से जुड़े रेल कर्मचारियों को दिया जाएगा। बोनस के मद में रेल कर्मचारियों को कुल 2029 करोड़ रुपये मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार की ओर से दिए जाने वाले इस बोनस से करीब 11.72 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

इन्हें मिलेगा बोनस

बोनस की यह रकम रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न कैटेगिरी जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्निशियन, टेक्निशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन आदि को दी जाएगी। यह बोनस रेलवे के सुधार की दिशा में काम करने के लिए रेलवे कर्मचारियों को दिया जाता है। यह प्रोत्साहन रकम होती है जो इन कर्मचारियों को काम के प्रति प्रेरित करती है।

कब और कितना मिलेगा बोनस?

बोनस की यह रकम का भुगतान दुर्गा पूजा या दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जाता है। ऐसे में इस बार भी दुर्गा पूजा या दशहरा की छुट्टियों से पहले इसका पेमेंट कर दिया जाएगा। इस बोनस के रूप में कर्मचारियों को अधिकतम 17,951 रुपये मिलेंगे। वर्ष 2023-2024 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। रेलवे ने 1588 मिलियन टन का रेकॉर्ड माल लोड किया। साथ ही करीब 6.7 अरब यात्रियों ने सफर किया।

पोर्ट और डॉक लेबर के पीएलआर के संशोधन को मंजूरी

कैबिनेट ने 2020-21 से 2025-26 तक प्रमुख पोर्ट (बंदरगाह) और डॉक लेबर बोर्ड के कर्मचारियों के लिए भी एक योजना में संशोधन को मंजूरी दी है। यह योजना भी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड रिवॉर्ड (पीएलआर) से जुड़ी है। इस योजना से प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरणों और डॉक लेबर बोर्ड के कर्मचारियों/श्रमिकों के लगभग 20704 कर्मचारियों को लाभ होगा।

इस संशोधन के अंतर्गत 7000 रुपये का बोनस दिया जाएगा। पोर्ट पर अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की रकम को 50% से बढ़ाकर 55% और फिर 60% करके पीएलआर का भुगतान सालाना किया जाएगा। इससे सरकार पर 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

images

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Oct 2024 By दैनिक जागरण

दिवाली का तोहफा : रेलवे कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने दी 78 दिनों के बोनस की मंजूरी

Jagran, Desk

केंद्र सरकार ने रेलवे के कर्मचारियों कर्मचारियों को गुड न्यूज दी है। कर्मचारियों को 78 दिनों का दिवाली बोनस दिया जाएगा। यह फैसला गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। यह बोनस उत्पादकता (पीएलबी) से जुड़े रेल कर्मचारियों को दिया जाएगा। बोनस के मद में रेल कर्मचारियों को कुल 2029 करोड़ रुपये मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार की ओर से दिए जाने वाले इस बोनस से करीब 11.72 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

इन्हें मिलेगा बोनस

बोनस की यह रकम रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न कैटेगिरी जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्निशियन, टेक्निशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन आदि को दी जाएगी। यह बोनस रेलवे के सुधार की दिशा में काम करने के लिए रेलवे कर्मचारियों को दिया जाता है। यह प्रोत्साहन रकम होती है जो इन कर्मचारियों को काम के प्रति प्रेरित करती है।

कब और कितना मिलेगा बोनस?

बोनस की यह रकम का भुगतान दुर्गा पूजा या दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जाता है। ऐसे में इस बार भी दुर्गा पूजा या दशहरा की छुट्टियों से पहले इसका पेमेंट कर दिया जाएगा। इस बोनस के रूप में कर्मचारियों को अधिकतम 17,951 रुपये मिलेंगे। वर्ष 2023-2024 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। रेलवे ने 1588 मिलियन टन का रेकॉर्ड माल लोड किया। साथ ही करीब 6.7 अरब यात्रियों ने सफर किया।

पोर्ट और डॉक लेबर के पीएलआर के संशोधन को मंजूरी

कैबिनेट ने 2020-21 से 2025-26 तक प्रमुख पोर्ट (बंदरगाह) और डॉक लेबर बोर्ड के कर्मचारियों के लिए भी एक योजना में संशोधन को मंजूरी दी है। यह योजना भी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड रिवॉर्ड (पीएलआर) से जुड़ी है। इस योजना से प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरणों और डॉक लेबर बोर्ड के कर्मचारियों/श्रमिकों के लगभग 20704 कर्मचारियों को लाभ होगा।

इस संशोधन के अंतर्गत 7000 रुपये का बोनस दिया जाएगा। पोर्ट पर अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की रकम को 50% से बढ़ाकर 55% और फिर 60% करके पीएलआर का भुगतान सालाना किया जाएगा। इससे सरकार पर 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

images

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/diwali-gift-central-government-approves-78-days-bonus-for-railway/article-648

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.