डोनाल्ड ट्रंप ने दिया अब तक का सबसे बड़ा बयान, बोले 'दूर नहीं तीसरा विश्व युद्ध'

JAGRAN DESK

मध्य पूर्व और यूक्रेन में चल रहे संघर्षों को लेकर अमेरिका के राष्ट्र्पति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉर्निंग दी है। ट्रंप ने कहा है कि तीसरा विश्व युद्ध अब दूर नहीं है। उन्होंने पूर्ववर्ती बाइडेन प्रशासन पर भी निशाना साधा है।

अमेरिका के राष्ट्र्पति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व और यूरोप में चल रहे युद्ध को लेकर लगातार बयान देते रहे हैं। अब इन संघर्षों के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के हालात चल रहे हैं उससे लगता है कि तीसरा विश्व युद्ध ज्यादा दूर नहीं है। लेकिन, मेरा अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर होना इसे रोकेगा। मेरे पास विश्व युद्ध को रोकने का प्लान है। 

'तीसरा विश्व युद्ध ज्यादा दूर नहीं'

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक मियामी में एक सभा को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम दुनिया भर में चल रहे युद्धों को समाप्त करने और दुनिया में शांति बहाल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हम नहीं चाहते कि अब और ज्यादा लोग युद्ध की वजह से मरें। उन्होंने कहा कि अगर हम मध्य पूर्व और यूक्रेन में हुई मौतों को देखें को आप समझ सकते हैं कि आप तीसरे विश्व युद्ध से ज्यादा दूर नहीं है।

'...तो दुनिया तीसरा विश्व युद्ध देख रही होती'

अमेरिकी राष्ट्र्पति ने अपने पूर्ववर्ती बाइडेन प्रशासन को निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर एक साल और बाइडेन का राज होता तो निश्चित तौर पर दुनिया तीसरे विश्व युद्ध को देख रही होती। लेकिन, अब जबकि मैं अमेरिका का राष्ट्रपति हूं तो ऐसा कुछ नहीं होने वाला। अमेरिका के राष्ट्रपति ने यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी और रूसी प्रतिनिधियों की मेजबानी करने के लिए सऊदी अरब को भी धन्यवाद दिया और दोनों पक्षों की बातचीत को शांति के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पर बरसे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर यूक्रेनी राष्ट्रपति की आलोचना करते हुए जेलेंस्की को एक मामूली सफल कॉमेडियन बताया। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की यूक्रेन में बिना किसी चुनाव के सत्ता में बने हुए हैं। वह एक तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप का जेलेंस्की की आलोचना करना अमेरिका के बदलते रुख को दिखाता है। इससे पहले अमेरिका इस युद्ध में यूक्रेन का खुलकर समर्थन करता नजर आता था लेकिन ट्रंप प्रशासन के आने के बाद अमेरिका रूस के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Feb 2025 By दैनिक जागरण

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया अब तक का सबसे बड़ा बयान, बोले 'दूर नहीं तीसरा विश्व युद्ध'

JAGRAN DESK

अमेरिका के राष्ट्र्पति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व और यूरोप में चल रहे युद्ध को लेकर लगातार बयान देते रहे हैं। अब इन संघर्षों के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने तीसरे विश्व युद्ध को लेकर भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के हालात चल रहे हैं उससे लगता है कि तीसरा विश्व युद्ध ज्यादा दूर नहीं है। लेकिन, मेरा अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर होना इसे रोकेगा। मेरे पास विश्व युद्ध को रोकने का प्लान है। 

'तीसरा विश्व युद्ध ज्यादा दूर नहीं'

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक मियामी में एक सभा को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम दुनिया भर में चल रहे युद्धों को समाप्त करने और दुनिया में शांति बहाल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हम नहीं चाहते कि अब और ज्यादा लोग युद्ध की वजह से मरें। उन्होंने कहा कि अगर हम मध्य पूर्व और यूक्रेन में हुई मौतों को देखें को आप समझ सकते हैं कि आप तीसरे विश्व युद्ध से ज्यादा दूर नहीं है।

'...तो दुनिया तीसरा विश्व युद्ध देख रही होती'

अमेरिकी राष्ट्र्पति ने अपने पूर्ववर्ती बाइडेन प्रशासन को निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर एक साल और बाइडेन का राज होता तो निश्चित तौर पर दुनिया तीसरे विश्व युद्ध को देख रही होती। लेकिन, अब जबकि मैं अमेरिका का राष्ट्रपति हूं तो ऐसा कुछ नहीं होने वाला। अमेरिका के राष्ट्रपति ने यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी और रूसी प्रतिनिधियों की मेजबानी करने के लिए सऊदी अरब को भी धन्यवाद दिया और दोनों पक्षों की बातचीत को शांति के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पर बरसे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर यूक्रेनी राष्ट्रपति की आलोचना करते हुए जेलेंस्की को एक मामूली सफल कॉमेडियन बताया। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की यूक्रेन में बिना किसी चुनाव के सत्ता में बने हुए हैं। वह एक तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप का जेलेंस्की की आलोचना करना अमेरिका के बदलते रुख को दिखाता है। इससे पहले अमेरिका इस युद्ध में यूक्रेन का खुलकर समर्थन करता नजर आता था लेकिन ट्रंप प्रशासन के आने के बाद अमेरिका रूस के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/donald-trump-gave-the-biggest-statement-so-far-not-far/article-11039

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.