- Hindi News
- देश विदेश
- जयपुर में CNG टैंकर और ट्रक की टक्कर से सड़क पर 'जलजला', धू-धू कर जल गईं दर्जनों गाड़ियां
जयपुर में CNG टैंकर और ट्रक की टक्कर से सड़क पर 'जलजला', धू-धू कर जल गईं दर्जनों गाड़ियां
JAGRAN DESK
आग की चपेट में आकर सीएनजी की दस से बारह गाड़ियां जल चुकी है. गाड़ियों से भरा गोदाम भी आग की चपेट में आ गया.
राजस्थान में जयपुर के भांकरोटा में गैस टैंकर में भीषण आग लग गई, जिसमें कई लोगों के झुलसने की खबर सामने आ रही है. दो से तीन लोगों की मौत की खबर भी आ रही है. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. 5 एंबुलेंस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर मौजूद हैं. फिलहाल आग को बुझाने की मशक्कत जारी है. साथ ही रेस्क्यू का काम भी तेजी से चल रहा है. आग की चपेट में आकर सीएनजी की दस से बारह गाड़ियां जल चुकी है.
गाड़ियों से भरा गोदाम भी आग की चपेट में आ गया. सिविल डिफेंस डिप्टी कंट्रोलर अमित शर्मा मौके पर मौजूद है.एक साथ दर्जनों गाड़ियों में आग लगी है. CNG ट्रक और एक अन्य ट्रक में भिड़ंत हुई थी. भिड़ंत के बाद CNG ट्रक में 1 के बाद एक ब्लास्ट होते गए. ब्लास्ट की चपेट में आस पास की गाड़ियों आ गई. बस की सवारियों ने उतरकर जान बचाई. एक दर्जन से अधिक लोग आग में झुलस चुके हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. गाड़ियों में फंसे हुए लोगों को दमकल, सिविल डिफेंस पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए