महाराष्ट्र: पुणे में फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को डंपर ने रौंदा, दो बच्चों समेत तीन की मौत

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ. इस घटना में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

महाराष्ट्र के पुणे शहर में सोमवार को एक भीषण हादसे में दो बच्चों और एक व्यक्ति की मौत हो गई. एक बेलगाम डंपर ने फुटपाथ पर रहने वाले नौ लोगों को कुचल दिया. इस दुर्घटना में दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई. हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना केसनंद फाटा के पास वाघोली में बीती रात करीब एक बजे हुई. पुणे की एक निजी कंपनी का डंपर असंतुलित होकर फुटपाथ पर चढ़ गया और वहां झुग्गियों में सो रहे मजदूरों को कुचल दिया. हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई. पीड़ितों और घायलों के शव पड़े थे. चारों ओर खून फैला हुआ था.

दुर्घटना में दो नाबालिगों और एक अन्य व्यक्ति सहित कम से कम तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डम्पर चालक कथित रूप से नशे की हालत में था और उसने भारी वाहन पर नियंत्रण खो दिया. यह वाहन पुणे से वाघोली जा रहा था.

पीड़ितों की पहचान एक वर्षीय वैभवी रितेश पवार, उसके दो वर्षीय भाई वैभव रितेश पवार और 30 वर्षीय रिनेश एन. पवार नामक व्यक्ति के रूप में की गई है. वे सभी एक-दूसरे के बगल में सो रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. घायल हुए अन्य छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घायलों को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक दर्जन श्रमिक क्षेत्र के विभिन्न निर्माण स्थलों पर मजदूरी करने के लिए रविवार को अमरावती से यहां पहुंचे थे. पीड़ितों की मदद के लिए वहां पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थानीय पुलिस और अधिकारियों ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है, क्योंकि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि चालक नशे की हालत में था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Dec 2024 By दैनिक जागरण

महाराष्ट्र: पुणे में फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को डंपर ने रौंदा, दो बच्चों समेत तीन की मौत

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र के पुणे शहर में सोमवार को एक भीषण हादसे में दो बच्चों और एक व्यक्ति की मौत हो गई. एक बेलगाम डंपर ने फुटपाथ पर रहने वाले नौ लोगों को कुचल दिया. इस दुर्घटना में दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई. हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना केसनंद फाटा के पास वाघोली में बीती रात करीब एक बजे हुई. पुणे की एक निजी कंपनी का डंपर असंतुलित होकर फुटपाथ पर चढ़ गया और वहां झुग्गियों में सो रहे मजदूरों को कुचल दिया. हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई. पीड़ितों और घायलों के शव पड़े थे. चारों ओर खून फैला हुआ था.

दुर्घटना में दो नाबालिगों और एक अन्य व्यक्ति सहित कम से कम तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डम्पर चालक कथित रूप से नशे की हालत में था और उसने भारी वाहन पर नियंत्रण खो दिया. यह वाहन पुणे से वाघोली जा रहा था.

पीड़ितों की पहचान एक वर्षीय वैभवी रितेश पवार, उसके दो वर्षीय भाई वैभव रितेश पवार और 30 वर्षीय रिनेश एन. पवार नामक व्यक्ति के रूप में की गई है. वे सभी एक-दूसरे के बगल में सो रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. घायल हुए अन्य छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घायलों को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक दर्जन श्रमिक क्षेत्र के विभिन्न निर्माण स्थलों पर मजदूरी करने के लिए रविवार को अमरावती से यहां पहुंचे थे. पीड़ितों की मदद के लिए वहां पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थानीय पुलिस और अधिकारियों ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है, क्योंकि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि चालक नशे की हालत में था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/dumper-crushes-9-people-sleeping-on-footpath-in-pune-maharashtra/article-6123

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.