एक साथ आए एलन मस्क और इसरो, SpaceX ने अंतरिक्ष में पहुंचाया भारत का सैटेलाइट

JAGRAN DESK

स्पेसएक्स ने भारत के जिस सैटेलाइट को लॉन्च किया है उसे GSAT N-2 या फिर GSAT 20 के नाम से भी जाना जाता है।

दुनिया में दो अंतरिक्ष एजेंसियां बीते कुछ समय से चर्चा के केंद्र में हैं। पहली अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की स्पेस-एक्स और दूसरी भारत की इसरो। दोनों एजेंसियों ने ही बीते कुछ समय से सफलता के नए आयाम गढ़े हैं। वहीं, अब इसरो और स्पेस-एक्स एक मिशन के लिए साथ आए हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने सबसे एडवांस संचार सैटेलाइट को स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट की मदद से सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इस लॉन्च के बारे में खास बातें।

क्या है सैटेलाइट की खासियत?

स्पेसएक्स ने भारत के जिस सैटेलाइट को लॉन्च किया है उसे GSAT N-2 या फिर GSAT 20 के नाम से भी जाना जाता है। इस कमर्शियल सैटेलाइट का वजन 4,700 किलोग्राम है और इसे दूरदराज के क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड सेवाएं, साथ ही यात्री विमानों के लिए उड़ान के दौरान इंटरनेट प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस सैटेलाइट को अमेरिका में फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में स्थित लॉन्च कॉम्प्लेक्स से अंतरिक्ष में भेजा गया। केप कैनावेरल को स्पेसएक्स ने यूएस स्पेस फोर्स ले लीज पर लिया है।

क्यों अहम है ये लॉन्च?

SpaceX द्वारा किया गया लॉन्च न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के माध्यम से इसरो और स्पेसएक्स के बीच पहला ऐसा कदम है। साथ ही ये इसरो की ओर से बनाया गया पहला ऐसा सैटेलाइट है जो कि एडवांस KA बैंड फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करता है। इसकी रेडियो फ्रीक्वेंसी की रेंज 27 और 40 गीगाहर्ट्ज़ (गीगाहर्ट्ज) के बीच है जो कि हाई बैंडविड्थ देती है। GSAT-N2 भारत के विभिन्न क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड सेवाओं की दक्षता और कवरेज को बढ़ाएगा।

इसरो को क्यों पड़ी स्पेसएक्स की जरूरत?

रिपोर्ट्स की मानें तो वर्तमान में, इसरो के पास 4,700 किलोग्राम तक के पेलोड को लॉन्च करने में सक्षम रॉकेटों की कमी है। भारत के लॉन्चिंग यान एलवीएम-3 की क्षमता 4,000 किलोग्राम तक है। लेकिन इस लॉन्च की आवश्यकताएं इसरो की क्षमताओं से अधिक थीं। इसी कारण इस मिशन के लिए स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट को चुना गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Nov 2024 By दैनिक जागरण

एक साथ आए एलन मस्क और इसरो, SpaceX ने अंतरिक्ष में पहुंचाया भारत का सैटेलाइट

JAGRAN DESK

दुनिया में दो अंतरिक्ष एजेंसियां बीते कुछ समय से चर्चा के केंद्र में हैं। पहली अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की स्पेस-एक्स और दूसरी भारत की इसरो। दोनों एजेंसियों ने ही बीते कुछ समय से सफलता के नए आयाम गढ़े हैं। वहीं, अब इसरो और स्पेस-एक्स एक मिशन के लिए साथ आए हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने सबसे एडवांस संचार सैटेलाइट को स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट की मदद से सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इस लॉन्च के बारे में खास बातें।

क्या है सैटेलाइट की खासियत?

स्पेसएक्स ने भारत के जिस सैटेलाइट को लॉन्च किया है उसे GSAT N-2 या फिर GSAT 20 के नाम से भी जाना जाता है। इस कमर्शियल सैटेलाइट का वजन 4,700 किलोग्राम है और इसे दूरदराज के क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड सेवाएं, साथ ही यात्री विमानों के लिए उड़ान के दौरान इंटरनेट प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस सैटेलाइट को अमेरिका में फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में स्थित लॉन्च कॉम्प्लेक्स से अंतरिक्ष में भेजा गया। केप कैनावेरल को स्पेसएक्स ने यूएस स्पेस फोर्स ले लीज पर लिया है।

क्यों अहम है ये लॉन्च?

SpaceX द्वारा किया गया लॉन्च न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के माध्यम से इसरो और स्पेसएक्स के बीच पहला ऐसा कदम है। साथ ही ये इसरो की ओर से बनाया गया पहला ऐसा सैटेलाइट है जो कि एडवांस KA बैंड फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करता है। इसकी रेडियो फ्रीक्वेंसी की रेंज 27 और 40 गीगाहर्ट्ज़ (गीगाहर्ट्ज) के बीच है जो कि हाई बैंडविड्थ देती है। GSAT-N2 भारत के विभिन्न क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड सेवाओं की दक्षता और कवरेज को बढ़ाएगा।

इसरो को क्यों पड़ी स्पेसएक्स की जरूरत?

रिपोर्ट्स की मानें तो वर्तमान में, इसरो के पास 4,700 किलोग्राम तक के पेलोड को लॉन्च करने में सक्षम रॉकेटों की कमी है। भारत के लॉन्चिंग यान एलवीएम-3 की क्षमता 4,000 किलोग्राम तक है। लेकिन इस लॉन्च की आवश्यकताएं इसरो की क्षमताओं से अधिक थीं। इसी कारण इस मिशन के लिए स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट को चुना गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/elon-musk-and-isro-spacex-came-together-and-sent-indias/article-3767

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.