इंजीनियर पत्नी पर था अवैध संबंधों का शक, पति ने सिर पर किया हथौड़े से वार, ले ली जान

JAGRAN DESK

मृतका आसमा के जीजा ने बताया कि आसमा और उसके पति के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था. लेकिन नूरुल्लाह ऐसा घातक कदम उठा लेगा, ये उम्मीद उन्होंने नहीं की थी.

रिश्तों को ये किसकी नजर लग रही है. कहीं पति की हत्या कर उसे सीमेंट के ड्रम में छिपाया जा रहा है, तो किसी ने हथौड़ा मारकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. सात जन्मों के रिश्तों का ऐसा रूप डरा देने वाला है. वैसे शक का बीज कुछ है ही ऐसा कि जहां पनप जाए, सब तबाह कर दे. ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 15 का है. शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए. यहां अवैध संबंधों के शक में एक शख्स ने अपनी पत्नी (Noida Wife Murder) को बेरहमी से मार डाला. हत्या ऐसी कि सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएं.

इंजीनियर पत्नी की हथौड़ा मारकर हत्या

पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मृतक महिला का नाम आसमा खान है. दिल्ली की रहने वाली आसमा पेशे से इंजीनियर थी. जामिया मिलिया इस्लामिया से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सेक्टर 62 की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रही थी. उसने  बिहार के चंपारण के रहने वाले नूर उल्ला हैदर से साल 2005 में शादी की थी. नूरउल्ला भी पेशे से इंजीनियर था. फिलहाल वह घर पर रहकर ट्रेडिंग का काम कर रहा था.  दोनों की शादी को 20 साल हो चुके थे. शक के बीज ने उनके रिश्ते को तबाह कर दिया. दोनों के दो बच्चे भी हैं. बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है और बेटी आठवीं क्लास में पढ़ती है. 

पत्नी के चरित्र पर शक, ले ली जान

नूरउल्ला को अपनी पत्नी आसमा के चरित्र पर शक था. उसे लगता था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है. इसी शक के चलते उसने आसमा के सिर पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया और उसकी जान ले ली. बेटे ने डायल 112 पर कॉल पर पुलिस को पिता की करतूत बताई.  

बेटे ने पुलिस को बताई पिता की करतूत

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस को वारदात की सूचना मृतका के बेटे ने डायल 112 पर दी. सूचना मिलते ही थाना फेस-1 पुलिस टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. मृतका की पहचान 42 साल की आसमा खान के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम नुरुल्लाह हैदर है. उसकी उम्र 55 साल है. 

पति-पत्नी के बीच कई दिनों से था झगड़ा 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया. मामले की जांच जारी है. मृतका आसमा के जीजा ने बताया कि उनको आसमा की बेटी ने सुबह फोन किया और पूरी घटना बताई. आसमा और उसके पति के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था. लेकिन नूरुल्लाह ऐसा घातक कदम उठा लेगा, ऐसी उम्मीद उन्होंने नहीं की थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Apr 2025 By दैनिक जागरण

इंजीनियर पत्नी पर था अवैध संबंधों का शक, पति ने सिर पर किया हथौड़े से वार, ले ली जान

JAGRAN DESK

रिश्तों को ये किसकी नजर लग रही है. कहीं पति की हत्या कर उसे सीमेंट के ड्रम में छिपाया जा रहा है, तो किसी ने हथौड़ा मारकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. सात जन्मों के रिश्तों का ऐसा रूप डरा देने वाला है. वैसे शक का बीज कुछ है ही ऐसा कि जहां पनप जाए, सब तबाह कर दे. ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 15 का है. शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए. यहां अवैध संबंधों के शक में एक शख्स ने अपनी पत्नी (Noida Wife Murder) को बेरहमी से मार डाला. हत्या ऐसी कि सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएं.

इंजीनियर पत्नी की हथौड़ा मारकर हत्या

पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मृतक महिला का नाम आसमा खान है. दिल्ली की रहने वाली आसमा पेशे से इंजीनियर थी. जामिया मिलिया इस्लामिया से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सेक्टर 62 की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रही थी. उसने  बिहार के चंपारण के रहने वाले नूर उल्ला हैदर से साल 2005 में शादी की थी. नूरउल्ला भी पेशे से इंजीनियर था. फिलहाल वह घर पर रहकर ट्रेडिंग का काम कर रहा था.  दोनों की शादी को 20 साल हो चुके थे. शक के बीज ने उनके रिश्ते को तबाह कर दिया. दोनों के दो बच्चे भी हैं. बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है और बेटी आठवीं क्लास में पढ़ती है. 

पत्नी के चरित्र पर शक, ले ली जान

नूरउल्ला को अपनी पत्नी आसमा के चरित्र पर शक था. उसे लगता था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है. इसी शक के चलते उसने आसमा के सिर पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया और उसकी जान ले ली. बेटे ने डायल 112 पर कॉल पर पुलिस को पिता की करतूत बताई.  

बेटे ने पुलिस को बताई पिता की करतूत

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस को वारदात की सूचना मृतका के बेटे ने डायल 112 पर दी. सूचना मिलते ही थाना फेस-1 पुलिस टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. मृतका की पहचान 42 साल की आसमा खान के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम नुरुल्लाह हैदर है. उसकी उम्र 55 साल है. 

पति-पत्नी के बीच कई दिनों से था झगड़ा 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया. मामले की जांच जारी है. मृतका आसमा के जीजा ने बताया कि उनको आसमा की बेटी ने सुबह फोन किया और पूरी घटना बताई. आसमा और उसके पति के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था. लेकिन नूरुल्लाह ऐसा घातक कदम उठा लेगा, ऐसी उम्मीद उन्होंने नहीं की थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/engineer-wife-was-suspected-of-illicit-relations-husband-took-life/article-16826

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.