बैन के बाद भी फोड़े गए पटाखे... प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, दिल्ली सरकार और पुलिस से मांगा जवाब

JAGRAN DESK

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दस दिनों में हुई पराली जलाने की घटनाओं की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने पटाखों पर बैन के बावजूद उनके इस्तेमाल पर गहरी आपत्ति जताई

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में खतरनाक स्तर पर पहुंचे प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने दिल्ली में दीवाली पर पटाखों के इस्तेमाल को लेकर दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा. कोर्ट ने पटाखों पर बैन के बावजूद उनके इस्तेमाल पर गहरी आपत्ति जताई और पूछा कि अगले साल इस प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे.

केंद्र से स्पष्ट रुख अपनाने को कहा

असल में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और एनसीआर के वायु प्रदूषण पर सुनवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा सरकार से पराली जलाने की घटनाओं पर भी हलफनामा दाखिल करने को कहा है. कोर्ट ने पिछले दस दिनों में हुई पराली जलाने की घटनाओं की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. पंजाब सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए केंद्र से फंड की मांग की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से स्पष्ट रुख अपनाने को कहा है. कोर्ट ने निर्देश दिया कि केंद्र सरकार एक हफ्ते के भीतर इस मांग पर निर्णय ले और 14 नवंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करे.

पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी

वहीं सुनवाई के बाद परिसर के बाद सीनियर वकील एचएस फूलका ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस बार दीवाली पर पटाखों के प्रतिबंध के पालन में आई कमी को बेहद गंभीरता से लिया है. उन्होंने बताया कि कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है, जिसमें यह स्पष्ट करना होगा कि इस प्रतिबंध का पालन क्यों नहीं हुआ. इस मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी.

वायु गुणवत्ता लगातार खराब

इधर राजधानी में वायु गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है. पिछले पांच दिनों से हवा की गति धीमी होने के कारण वातावरण में स्मॉग की स्थिति बरकरार है, जिससे एयर इंडेक्स बेहद खराब श्रेणी में पहुंच चुका है. रविवार को इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक प्रदूषण स्तर दर्ज किया गया, जिससे दिल्ली देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहर बन गया है. मौसम में स्थिरता और कम हवा की गति से प्रदूषण की स्थिति और खराब हो रही है, और उत्तर भारत के अन्य शहर भी इस मार से अछूते नहीं हैं.

AQI की स्थिति काफी गंभीर

सोमवार सुबह दिल्ली के विभिन्न इलाकों में AQI की स्थिति काफी गंभीर रही. मंदिर मार्ग पर AQI 377, पूसा रोड पर 353, शादीपुर में 378, ITO पर 353, चांदनी चौक में 280, अशोक बिहार में 408, पंजाबी बाग में 404 और वजीरपुर में 411 तक पहुंच गया. इन आंकड़ों के साथ प्रदूषण का यह संकट दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Nov 2024 By दैनिक जागरण

बैन के बाद भी फोड़े गए पटाखे... प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, दिल्ली सरकार और पुलिस से मांगा जवाब

JAGRAN DESK

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में खतरनाक स्तर पर पहुंचे प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने दिल्ली में दीवाली पर पटाखों के इस्तेमाल को लेकर दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा. कोर्ट ने पटाखों पर बैन के बावजूद उनके इस्तेमाल पर गहरी आपत्ति जताई और पूछा कि अगले साल इस प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे.

केंद्र से स्पष्ट रुख अपनाने को कहा

असल में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और एनसीआर के वायु प्रदूषण पर सुनवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा सरकार से पराली जलाने की घटनाओं पर भी हलफनामा दाखिल करने को कहा है. कोर्ट ने पिछले दस दिनों में हुई पराली जलाने की घटनाओं की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. पंजाब सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए केंद्र से फंड की मांग की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से स्पष्ट रुख अपनाने को कहा है. कोर्ट ने निर्देश दिया कि केंद्र सरकार एक हफ्ते के भीतर इस मांग पर निर्णय ले और 14 नवंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करे.

पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी

वहीं सुनवाई के बाद परिसर के बाद सीनियर वकील एचएस फूलका ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस बार दीवाली पर पटाखों के प्रतिबंध के पालन में आई कमी को बेहद गंभीरता से लिया है. उन्होंने बताया कि कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है, जिसमें यह स्पष्ट करना होगा कि इस प्रतिबंध का पालन क्यों नहीं हुआ. इस मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी.

वायु गुणवत्ता लगातार खराब

इधर राजधानी में वायु गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है. पिछले पांच दिनों से हवा की गति धीमी होने के कारण वातावरण में स्मॉग की स्थिति बरकरार है, जिससे एयर इंडेक्स बेहद खराब श्रेणी में पहुंच चुका है. रविवार को इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक प्रदूषण स्तर दर्ज किया गया, जिससे दिल्ली देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहर बन गया है. मौसम में स्थिरता और कम हवा की गति से प्रदूषण की स्थिति और खराब हो रही है, और उत्तर भारत के अन्य शहर भी इस मार से अछूते नहीं हैं.

AQI की स्थिति काफी गंभीर

सोमवार सुबह दिल्ली के विभिन्न इलाकों में AQI की स्थिति काफी गंभीर रही. मंदिर मार्ग पर AQI 377, पूसा रोड पर 353, शादीपुर में 378, ITO पर 353, चांदनी चौक में 280, अशोक बिहार में 408, पंजाबी बाग में 404 और वजीरपुर में 411 तक पहुंच गया. इन आंकड़ों के साथ प्रदूषण का यह संकट दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/even-after-the-ban-firecrackers-were-burst-supreme-court-is/article-2721

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.