दीवाली से पहले ही केरल के मंदिर में धू-धू कर हो रही थी आतिशबाजी, 154 लोग आग में झुलसे

JAGRAN DESK

अंजूत्तामबलम वीररकवु मंदिर में सोमवार आधी रात में हुई, जब 1500 से अधिक लोग पारंपरिक थेय्यम महोत्सव में शामिल होने के लिए मंदिर में एकत्र थे. मंदिर समिति के दो सदस्यों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. सूत्रों का कहना है कि मंदिर प्रबंधन ने पटाखे फोड़ने के लिए अनिवार्य लाइसेंस नहीं लिया था.

केरल के नीलेश्वरम के निकट एक मंदिर उत्सव के दौरान सोमवार देर रात बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार मंदिर उत्सव में आतिशबाजी के दौरान आग लगने से 154 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से 9 गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस के अनुसार घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है. यह दुर्घटना अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर के निकट भंडारण में रखे पटाखों में आग लगने से हुई है. पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना आधी रात के आसपास हुई है. आतिशबाजी के दौरान चिंगारी भंडारण में जा गिरी, जिससे वहां रखे पटाखों में आग लग गई.

25,000 रुपये के हल्के पटाखे रखे थे

वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन कर हादसे की जानकारी दी. जिसके बाद कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. अधिकारियों के अनुसार, एक व्यक्ति की हालत नाजुक है और आठ गंभीर रूप से घायल हैं. कुल मिलाकर 154 लोग इस विस्फोट और उसके बाद भगदड़ में घायल हुए हैं. इनमें से 97 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं. बताया गया है कि मंदिर प्रबंधन ने त्योहार के लिए लगभग 25,000 रुपये के हल्के पटाखे रखे थे, जो मंगलवार रात को समाप्त होना था.

इस घटना में घायल एक युवती ने बताया कि चिंगारी पटाखों के कमरे में गिरते ही सब लोग भागने लगे. उसने कहा, "मैं और कुछ अन्य लोग गिर पड़े और हमें चोटें आईं, लेकिन मेरी बहन सुरक्षित बच गई." स्थानीय विधायक एम. राजगोपाल ने इस घटना को "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण" कहा और जिला कलेक्टर से बात की. उन्होंने बताया कि पटाखे हल्के थे, लेकिन चिंगारी दूसरे पटाखों पर गिर गई, जिससे हादसा हुआ.

कासरगोड सांसद राजमोहन उन्नीथन ने बताया कि आधी रात के बाद त्योहार का जश्न मनाने के लिए पटाखे फोड़े जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तब हुआ जब पटाखों से उठी चिंगारी मंदिर के एक कमरे में रखे अन्य पटाखों पर गिर गई, जिससे विस्फोट हो गया.

दो लोगों को किया गिरफ्तार

मंदिर समिति के दो सदस्यों को हिरासत में लिया गया है, और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. सूत्रों का कहना है कि मंदिर प्रबंधन ने पटाखे फोड़ने के लिए अनिवार्य लाइसेंस नहीं लिया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Oct 2024 By दैनिक जागरण

दीवाली से पहले ही केरल के मंदिर में धू-धू कर हो रही थी आतिशबाजी, 154 लोग आग में झुलसे

JAGRAN DESK

केरल के नीलेश्वरम के निकट एक मंदिर उत्सव के दौरान सोमवार देर रात बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार मंदिर उत्सव में आतिशबाजी के दौरान आग लगने से 154 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से 9 गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस के अनुसार घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है. यह दुर्घटना अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर के निकट भंडारण में रखे पटाखों में आग लगने से हुई है. पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना आधी रात के आसपास हुई है. आतिशबाजी के दौरान चिंगारी भंडारण में जा गिरी, जिससे वहां रखे पटाखों में आग लग गई.

25,000 रुपये के हल्के पटाखे रखे थे

वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन कर हादसे की जानकारी दी. जिसके बाद कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. अधिकारियों के अनुसार, एक व्यक्ति की हालत नाजुक है और आठ गंभीर रूप से घायल हैं. कुल मिलाकर 154 लोग इस विस्फोट और उसके बाद भगदड़ में घायल हुए हैं. इनमें से 97 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं. बताया गया है कि मंदिर प्रबंधन ने त्योहार के लिए लगभग 25,000 रुपये के हल्के पटाखे रखे थे, जो मंगलवार रात को समाप्त होना था.

इस घटना में घायल एक युवती ने बताया कि चिंगारी पटाखों के कमरे में गिरते ही सब लोग भागने लगे. उसने कहा, "मैं और कुछ अन्य लोग गिर पड़े और हमें चोटें आईं, लेकिन मेरी बहन सुरक्षित बच गई." स्थानीय विधायक एम. राजगोपाल ने इस घटना को "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण" कहा और जिला कलेक्टर से बात की. उन्होंने बताया कि पटाखे हल्के थे, लेकिन चिंगारी दूसरे पटाखों पर गिर गई, जिससे हादसा हुआ.

कासरगोड सांसद राजमोहन उन्नीथन ने बताया कि आधी रात के बाद त्योहार का जश्न मनाने के लिए पटाखे फोड़े जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तब हुआ जब पटाखों से उठी चिंगारी मंदिर के एक कमरे में रखे अन्य पटाखों पर गिर गई, जिससे विस्फोट हो गया.

दो लोगों को किया गिरफ्तार

मंदिर समिति के दो सदस्यों को हिरासत में लिया गया है, और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. सूत्रों का कहना है कि मंदिर प्रबंधन ने पटाखे फोड़ने के लिए अनिवार्य लाइसेंस नहीं लिया था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/even-before-diwali-fireworks-were-going-off-in-kerala-temple/article-2272

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.