हर दिव्यांग लड़की की शादी पर 10 लाख रुपये की मदद करेगा अडाणी ग्रुप, गौतम अडाणी के बेटे और बहू ने लिया संकल्प

Business News

गौतम अडाणी के बेटे जीत अडाणी और दिवा जैमिन शाह की शादी शुक्रवार, 7 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद में होने जा रही है। गौतम अडाणी ने जीत की शादी को लेकर कहा था कि जीत और दिवा की शादी बहुत ही साधारण और पूरी तरह से पारंपरिक तरीके से होगी।

अडाणी ग्रुप ने नेकी के रास्ते पर एक और बड़ा कदम बढ़ा दिया है। अडाणी ग्रुप ने इस बार दिव्यांगों की शादी का संकल्प लिया है और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने खुद इसकी जानकारी दी है। गौतम अडाणी ने बताया कि उनके बेटे जीत और बहू दिवा एक पुण्य संकल्प के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। जीत और दिवा ने हर साल 500 दिव्यांग लड़कियों की शादी में प्रत्येक लड़की के लिए 10 लाख रुपये के आर्थिक मदद का‘मंगल सेवा’ संकल्प लिया है। 

जीत अडाणी और दिवा ने लिया मंगल सेवा का संकल्प

गौतम अडाणी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इसकी पूरी जानकारी देते हुए बताया, ''ये अत्यंत हर्ष का विषय है कि मेरा बेटा जीत और बहू दिवा अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत एक पुण्य संकल्प से कर रहे हैं। जीत और दिवा ने प्रति वर्ष 500 दिव्यांग बहनों के विवाह में प्रत्येक बहन के लिए 10 लाख का आर्थिक सहयोग कर ‘मंगल सेवा’ का संकल्प लिया है। क पिता के रूप में ये ‘मंगल सेवा’ मेरे लिए परम संतोष और सौभाग्य का विषय है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस पावन प्रयास से अनेकों दिव्यांग बेटियों व उनके परिवारों का जीवन सुख, शांति और सम्मान से आगे बढ़ेगा। मेरी प्रभु से यही प्रार्थना है कि वह जीत और दिवा को सेवा के इस पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद और सामर्थ्य दें।''

7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे जीत और दिवा

गौतम अडाणी के बेटे जीत अडाणी और दिवा जैमिन शाह की शादी शुक्रवार, 7 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद में होने जा रही है। गौतम अडाणी ने जीत की शादी को लेकर कहा था कि जीत और दिवा की शादी बहुत ही साधारण और पूरी तरह से पारंपरिक तरीके से होगी। बताते चलें कि जीत और दिवा की मार्च, 2023 में सगाई हुई थी। दिवा जैमिन शाह, देश के जाने-माने हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी हैं। जैमिन शाह की कंपनी मुंबई और सूरत में कारोबार करती है। बताते चलें कि जीत अडाणी अभी अडाणी ग्रुप की कई कंपनियों में अपनी भूमिकाएं निभा रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2025 By दैनिक जागरण

हर दिव्यांग लड़की की शादी पर 10 लाख रुपये की मदद करेगा अडाणी ग्रुप, गौतम अडाणी के बेटे और बहू ने लिया संकल्प

Business News

अडाणी ग्रुप ने नेकी के रास्ते पर एक और बड़ा कदम बढ़ा दिया है। अडाणी ग्रुप ने इस बार दिव्यांगों की शादी का संकल्प लिया है और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने खुद इसकी जानकारी दी है। गौतम अडाणी ने बताया कि उनके बेटे जीत और बहू दिवा एक पुण्य संकल्प के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। जीत और दिवा ने हर साल 500 दिव्यांग लड़कियों की शादी में प्रत्येक लड़की के लिए 10 लाख रुपये के आर्थिक मदद का‘मंगल सेवा’ संकल्प लिया है। 

जीत अडाणी और दिवा ने लिया मंगल सेवा का संकल्प

गौतम अडाणी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इसकी पूरी जानकारी देते हुए बताया, ''ये अत्यंत हर्ष का विषय है कि मेरा बेटा जीत और बहू दिवा अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत एक पुण्य संकल्प से कर रहे हैं। जीत और दिवा ने प्रति वर्ष 500 दिव्यांग बहनों के विवाह में प्रत्येक बहन के लिए 10 लाख का आर्थिक सहयोग कर ‘मंगल सेवा’ का संकल्प लिया है। क पिता के रूप में ये ‘मंगल सेवा’ मेरे लिए परम संतोष और सौभाग्य का विषय है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस पावन प्रयास से अनेकों दिव्यांग बेटियों व उनके परिवारों का जीवन सुख, शांति और सम्मान से आगे बढ़ेगा। मेरी प्रभु से यही प्रार्थना है कि वह जीत और दिवा को सेवा के इस पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद और सामर्थ्य दें।''

7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे जीत और दिवा

गौतम अडाणी के बेटे जीत अडाणी और दिवा जैमिन शाह की शादी शुक्रवार, 7 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद में होने जा रही है। गौतम अडाणी ने जीत की शादी को लेकर कहा था कि जीत और दिवा की शादी बहुत ही साधारण और पूरी तरह से पारंपरिक तरीके से होगी। बताते चलें कि जीत और दिवा की मार्च, 2023 में सगाई हुई थी। दिवा जैमिन शाह, देश के जाने-माने हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी हैं। जैमिन शाह की कंपनी मुंबई और सूरत में कारोबार करती है। बताते चलें कि जीत अडाणी अभी अडाणी ग्रुप की कई कंपनियों में अपनी भूमिकाएं निभा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/every-disabled-girl-will-help-10-lakh-rupees-on-the/article-9571

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.