- Hindi News
- देश विदेश
- नवी मुंबई एयरपोर्ट : कामगार कर्मचारी संघ की प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी घोषित, भाजपा के प्रदेश अध्य...
नवी मुंबई एयरपोर्ट : कामगार कर्मचारी संघ की प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी घोषित, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की मौजूदगी में घोषणा
Digital Desk
By दैनिक जागरण
On
अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ की नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष तथा अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की प्रमुख उपस्थिति में की गई।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को रविंद्र चव्हाण के हाथों नियुक्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल काळसेकर, अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ के महासचिव सुहास माटे, संयुक्त महासचिव रुपेश धुमाळे और योगेश आवळे, उपाध्यक्ष साई घोगळे, सचिव शरद येटम, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र राऊत, निशांत गायकवाड सहित कर्मचारी संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर अखिल भारतीय माथाडी संगठन की कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।
इस दौरान रविंद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए शासन और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा और न ही हम अन्याय करेंगे, इसी सिद्धांत पर काम करते हुए न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
नवी मुंबई एयरपोर्ट प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी में संयुक्त महासचिव के रूप में रुपेश धुमाळे, उपाध्यक्ष के रूप में किरण पवार, युहान केर्सी दोराबाजी और सुजीत न्यायनिर्गुणे, तथा सचिव के रूप में प्रभुदास भोईर, मुखांश नाईक और गजानन पाटील की नियुक्ति की गई है।
वहीं, अखिल भारतीय माथाडी संगठन की कार्यकारिणी में रायगड जिला अध्यक्ष के रूप में जितेश शिंदे, भिवंडी-पालघर जिला उपाध्यक्ष के रूप में सचिन जोशी, ठाणे-उरण उपाध्यक्ष के रूप में विक्रांत भोसले, दक्षिण मुंबई उपाध्यक्ष के रूप में राहुल लहासे, वरली विधानसभा अध्यक्ष के रूप में शैलेश तोडकरी और वरली विधानसभा महासचिव के रूप में समीर शेख की नियुक्ति की गई है।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
31 Mar 2026 By दैनिक जागरण
नवी मुंबई एयरपोर्ट : कामगार कर्मचारी संघ की प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी घोषित, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की मौजूदगी में घोषणा
Digital Desk
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को रविंद्र चव्हाण के हाथों नियुक्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल काळसेकर, अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ के महासचिव सुहास माटे, संयुक्त महासचिव रुपेश धुमाळे और योगेश आवळे, उपाध्यक्ष साई घोगळे, सचिव शरद येटम, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र राऊत, निशांत गायकवाड सहित कर्मचारी संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर अखिल भारतीय माथाडी संगठन की कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।
इस दौरान रविंद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए शासन और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा और न ही हम अन्याय करेंगे, इसी सिद्धांत पर काम करते हुए न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
नवी मुंबई एयरपोर्ट प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी में संयुक्त महासचिव के रूप में रुपेश धुमाळे, उपाध्यक्ष के रूप में किरण पवार, युहान केर्सी दोराबाजी और सुजीत न्यायनिर्गुणे, तथा सचिव के रूप में प्रभुदास भोईर, मुखांश नाईक और गजानन पाटील की नियुक्ति की गई है।
वहीं, अखिल भारतीय माथाडी संगठन की कार्यकारिणी में रायगड जिला अध्यक्ष के रूप में जितेश शिंदे, भिवंडी-पालघर जिला उपाध्यक्ष के रूप में सचिन जोशी, ठाणे-उरण उपाध्यक्ष के रूप में विक्रांत भोसले, दक्षिण मुंबई उपाध्यक्ष के रूप में राहुल लहासे, वरली विधानसभा अध्यक्ष के रूप में शैलेश तोडकरी और वरली विधानसभा महासचिव के रूप में समीर शेख की नियुक्ति की गई है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/executive-committee-of-management-committee-of-navi-mumbai-airport-workers/article-49660
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.
