पाकिस्तान पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, कहा- '75 साल में कश्मीर पाक नहीं बना तो...'

JAGRAN DESK

गांदरबल में हुए आतंकी हमले पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं पाकिस्तान के हुक्मरानों से कहना चाहता हूं कि अगर वो भारत से दोस्ती चाहते हैं तो ये सब बंद करना होगा.

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकियों के कायराना हरकत को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हुक्मरान से हम कहना चाहते हैं कि कश्मीर पाकिस्तान नहीं बनेगा.

फारूक ने कहा, ''बहुत ही दर्दनाक वाक्या है. abdullaगरीब मजदूरों को दरिंदों ने शहीद कर दिया. एक डॉक्टर साहब भी जान गवां बैठे. अब बताइए, इन दरिदों को क्या मिलेगा? क्या वो समझते हैं पाकिस्तान बनेगा?''

भारत-पाकिस्तान की दोस्ती पर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला?

उन्होंने कहा, ''वो (आतंकी) वहां (पाकिस्तान) से आ रहे हैं, हम चाहते हैं कि मामला खत्म हो. हमलोग आगे बढ़ें, मुश्किलों से आगे निकले. मैं पाकिस्तान के हुक्मरानों से कहना चाहता हूं कि अगर वो भारत से दोस्ती चाहते हैं तो ये सब बंद करना होगा. कश्मीर पाकिस्तान नहीं बनेगा, नहीं बनेगा.''

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''हमें मेहरबानी करके इज्जत से रहने दीजिए, तरक्की करने दीजिए. कब तक मुश्किलों में डालते रहेंगे. 47 से आपने शुरू किया, बेगुनाहों को मरवाया. जब 75 साल में पाकिस्तान नहीं बना तो क्या अब बन जाएगा.'' 

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा कि अल्लाह के वास्ते अपने मु्ल्क की तरफ देखिए, तरक्की कीजिए. हमें खुदा के पास छोड़ दीजिए, हम मुसीबतों से निकलना चाहते हैं, हम गरीबी और बेरोजगारी से निकलना चाहते हैं. वक्त आ गया है पाकिस्तान को ये सब बंद करना होगा.

कब हुआ आतंकी हमला?

रविवार (20 अक्टूबर) को श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादियों के हमले में एक डॉक्टर और 6 मजदूरों की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने यह हमला उस समय किया जब गांदरबल के गुंड में सुरंग परियोजना पर काम कर रहे मजदूर और अन्य कर्मचारी देर शाम अपने शिविर में लौट रहे थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Oct 2024 By दैनिक जागरण

पाकिस्तान पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, कहा- '75 साल में कश्मीर पाक नहीं बना तो...'

JAGRAN DESK

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकियों के कायराना हरकत को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हुक्मरान से हम कहना चाहते हैं कि कश्मीर पाकिस्तान नहीं बनेगा.

फारूक ने कहा, ''बहुत ही दर्दनाक वाक्या है. abdullaगरीब मजदूरों को दरिंदों ने शहीद कर दिया. एक डॉक्टर साहब भी जान गवां बैठे. अब बताइए, इन दरिदों को क्या मिलेगा? क्या वो समझते हैं पाकिस्तान बनेगा?''

भारत-पाकिस्तान की दोस्ती पर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला?

उन्होंने कहा, ''वो (आतंकी) वहां (पाकिस्तान) से आ रहे हैं, हम चाहते हैं कि मामला खत्म हो. हमलोग आगे बढ़ें, मुश्किलों से आगे निकले. मैं पाकिस्तान के हुक्मरानों से कहना चाहता हूं कि अगर वो भारत से दोस्ती चाहते हैं तो ये सब बंद करना होगा. कश्मीर पाकिस्तान नहीं बनेगा, नहीं बनेगा.''

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''हमें मेहरबानी करके इज्जत से रहने दीजिए, तरक्की करने दीजिए. कब तक मुश्किलों में डालते रहेंगे. 47 से आपने शुरू किया, बेगुनाहों को मरवाया. जब 75 साल में पाकिस्तान नहीं बना तो क्या अब बन जाएगा.'' 

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा कि अल्लाह के वास्ते अपने मु्ल्क की तरफ देखिए, तरक्की कीजिए. हमें खुदा के पास छोड़ दीजिए, हम मुसीबतों से निकलना चाहते हैं, हम गरीबी और बेरोजगारी से निकलना चाहते हैं. वक्त आ गया है पाकिस्तान को ये सब बंद करना होगा.

कब हुआ आतंकी हमला?

रविवार (20 अक्टूबर) को श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादियों के हमले में एक डॉक्टर और 6 मजदूरों की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने यह हमला उस समय किया जब गांदरबल के गुंड में सुरंग परियोजना पर काम कर रहे मजदूर और अन्य कर्मचारी देर शाम अपने शिविर में लौट रहे थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/farooq-abdullah-angry-at-pakistan-said-if-kashmir-does/article-1711

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.