अमेरिका में चुनाव वाले दिन भीड़ पर हमले की साजिश, FBI ने अफगानी शख्स को किया गिरफ्तार

JAGRAN DESK

अमेरिका में अगले महीने राष्ट्रपति चुनाव होना है। राष्ट्रपति चुनाव से पहले FBI ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। एजेंसी ने चुनाव वाले दिन हमले की साजिश रचने के आरोप में एक अफगान शख्स को गिरफ्तार किया है।

अमेरिका में संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने देश में चुनाव वाले दिन हमले की साजिश रचने के आरोप में एक अफगान शख्स को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार शख्स आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से प्रेरित था और वह अमेरिका में चुनाव वाले दिन बड़ी भीड़ को निशाना बनाकर हमला करने की साजिश रच रहा था। ओकलाहोमा सिटी के नसीर अहमद तौहिदी (27) ने गिरफ्तारी के बाद जांच अधिकारियों को बताया कि उसने अगले महीने चुनाव वाले दिन हमले की साजिश रची थी। उसने अधिकारियों को यह भी बताया कि हमले के बाद उसे और उसके एक साथी को शहीद के तौर पर मरने की उम्मीद थी। 

ऐसे की जा रही थी हमले की तैयारी

अधिकारियों ने बताया कि नसीर अहमद तौहिदी सितंबर 2021 में अमेरिका आया था और उसने हमले की साजिश को अंजाम देने के लिए हाल के सप्ताह में कुछ कदम भी उठाए थे। इसके लिए उसने एके 47 राइफलों का ऑर्डर दिया था, अपनी पारिवारिक संपत्ति को बेचना शुरू कर दिया था। अपनी पत्नी और बच्चे को अफगानिस्तान भेजने के लिए हवाई टिकट भी ले लिया था। 

इस बात का नहीं हुआ खुलासा

एफबीआई के हलफनामे में यह खुलासा नहीं किया गया है कि तौहिदी जांच अधिकारियों की नजर में कैसे आया, लेकिन इसमें हाल के महीनों के साक्ष्यों का हवाला दिया गया है, जो हमले की साजिश रचने में उसके दृढ़ संकल्प को दर्शाते हैं। तौहिदी की पत्नी के तौर पर अपनी पहचान बताने वाली महिला ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। महिला ने अपना नाम उजागर नहीं किया। उसने कहा, ‘‘हम मीडिया से बात नहीं करना चाहते हैं। 

एफबीआई ने जताई थी आतंकी हमले की आशंका

यह गिरफ्तारी ऐसे वक्त हुई है जब एफबीआई ने अमेरिकी धरती पर आतंकवादी हमले की आशंका को लेकर चिंता जताई थी। एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने अगस्त में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया था कि ‘‘उनके लिए यह सोच पाना कठिन था कि उनके करियर में इतने सारे खतरे एकसाथ भी आ सकते हैं।’’ रे ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘आतंकवाद एफबीआई के लिए अब भी पहली प्राथमिकता है। अमेरिकी लोगों की रक्षा के लिए हम हर स्रोत का इस्तेमाल करेंगे।UK

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Oct 2024 By दैनिक जागरण

अमेरिका में चुनाव वाले दिन भीड़ पर हमले की साजिश, FBI ने अफगानी शख्स को किया गिरफ्तार

JAGRAN DESK

अमेरिका में संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने देश में चुनाव वाले दिन हमले की साजिश रचने के आरोप में एक अफगान शख्स को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार शख्स आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से प्रेरित था और वह अमेरिका में चुनाव वाले दिन बड़ी भीड़ को निशाना बनाकर हमला करने की साजिश रच रहा था। ओकलाहोमा सिटी के नसीर अहमद तौहिदी (27) ने गिरफ्तारी के बाद जांच अधिकारियों को बताया कि उसने अगले महीने चुनाव वाले दिन हमले की साजिश रची थी। उसने अधिकारियों को यह भी बताया कि हमले के बाद उसे और उसके एक साथी को शहीद के तौर पर मरने की उम्मीद थी। 

ऐसे की जा रही थी हमले की तैयारी

अधिकारियों ने बताया कि नसीर अहमद तौहिदी सितंबर 2021 में अमेरिका आया था और उसने हमले की साजिश को अंजाम देने के लिए हाल के सप्ताह में कुछ कदम भी उठाए थे। इसके लिए उसने एके 47 राइफलों का ऑर्डर दिया था, अपनी पारिवारिक संपत्ति को बेचना शुरू कर दिया था। अपनी पत्नी और बच्चे को अफगानिस्तान भेजने के लिए हवाई टिकट भी ले लिया था। 

इस बात का नहीं हुआ खुलासा

एफबीआई के हलफनामे में यह खुलासा नहीं किया गया है कि तौहिदी जांच अधिकारियों की नजर में कैसे आया, लेकिन इसमें हाल के महीनों के साक्ष्यों का हवाला दिया गया है, जो हमले की साजिश रचने में उसके दृढ़ संकल्प को दर्शाते हैं। तौहिदी की पत्नी के तौर पर अपनी पहचान बताने वाली महिला ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। महिला ने अपना नाम उजागर नहीं किया। उसने कहा, ‘‘हम मीडिया से बात नहीं करना चाहते हैं। 

एफबीआई ने जताई थी आतंकी हमले की आशंका

यह गिरफ्तारी ऐसे वक्त हुई है जब एफबीआई ने अमेरिकी धरती पर आतंकवादी हमले की आशंका को लेकर चिंता जताई थी। एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने अगस्त में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया था कि ‘‘उनके लिए यह सोच पाना कठिन था कि उनके करियर में इतने सारे खतरे एकसाथ भी आ सकते हैं।’’ रे ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘आतंकवाद एफबीआई के लिए अब भी पहली प्राथमिकता है। अमेरिकी लोगों की रक्षा के लिए हम हर स्रोत का इस्तेमाल करेंगे।UK

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/fbi-arrested-afghan-man-for-plotting-attack-on-crowd-on/article-1007

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.