एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के बाद कुणाल कामरा के खिलाफ FIR, आधी रात को कॉमेडियन ने डाली अपनी फोटो

JAGRAN DESK

कुणाल कामरा के एक विवादास्पद वीडियो के कारण भारी विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो में एकनाथ शिंदे पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी होने का आरोप है जिसके बाद उनके स्टूडियो में तोड़फोड़ की गई और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. शिवसेना शिंदे गुट के समर्थकों ने इस वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है जबकि शिवसेना (UBT) ने कामरा का समर्थन किया है. इस घटना ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है.

स्टैंड अप कामेडियन कुणाल कामरा के एक वीडियो पर विवाद हो गया है. कामरा का ये वीडियो वायरल है. कॉमेडियन ने अपने सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक गाना गाया है. दावा किया जा रहा है कि कामरा ने गाने में एकनाथ शिंदे पर अपमानजनक बाते कहीं है. हालांकि इसमे शिंदे का नाम नहीं लिया गया है. इस वीडियो को संजय राउत ने शेयर किया है. इस बीच गाने पर शिवसेना शिंदे के समर्थक भड़क गए और उनके मुंबई स्टूडियो में जमकर तोड़फोड़ की है. उधर, मुंबई के MIDC पुलिस थाने में कामरा के खिलाफ FIR भी दर्ज करा दी गई है.

घटना के बाद कामरा ने एक्स (ट्विटर) पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वे संविधान की एक कॉपी पकड़े हुए हैं. कामरा के खिलाफ शिवसेना शिंदे गुट के विधायक मुरजी पटेल ने FIR दर्ज करवाई है.

मुरजी पटेल ने कहा, ‘हमने अपने नेता और महाराष्ट्र के डिप्टीसीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. हमने उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे दो दिनों के भीतर एकनाथ शिंदे से माफी मांगें अन्यथा शिवसैनिक उन्हें मुंबई में स्वतंत्र रूप से घूमने नहीं देंगे. अगर वे कहीं भी सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए तो हम उनके चेहरे पर कालिख पोत देंगे. हम इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे और अपने राज्य के गृह मंत्री से अनुरोध करेंगे कि वे जल्द से जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दें.’

कुणाल के वीडियो के बाद गरमाई सियासत

शिंदे की शिवसेना के कार्यकर्ता कुणाल कामरा से बेहद नाराज हैं और इस तोड़फोड़ की वजह यही नाराजगी है. जहां कॉमेडी का वीडियो शूट किया गया वहां शिवसैनिकों ने तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं के सामने जो भी आया उसे तोड़ डाला. कुर्सियों से लेकर लाइटें, शीशे, दरवाजे सब तोड़ डाले. वीडियो को शहर के वही द कांटिनेंटल नामक स्टूडियो में शूट किया गया था. पुलिस ने स्टूडियो के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है.

शिवसेना एकनाथ शिंदे की पार्टी की विधायक मनीषा कायन्डे ने शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता संजय राउत के साथ कुणाल की एक तस्वीर जारी की है और ओछी राजनीति का आरोप लगाया है. इधर, शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और आदित्य ठाकरे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कामरा का समर्थन किया है, जिसपर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Mar 2025 By दैनिक जागरण

एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के बाद कुणाल कामरा के खिलाफ FIR, आधी रात को कॉमेडियन ने डाली अपनी फोटो

JAGRAN DESK

स्टैंड अप कामेडियन कुणाल कामरा के एक वीडियो पर विवाद हो गया है. कामरा का ये वीडियो वायरल है. कॉमेडियन ने अपने सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक गाना गाया है. दावा किया जा रहा है कि कामरा ने गाने में एकनाथ शिंदे पर अपमानजनक बाते कहीं है. हालांकि इसमे शिंदे का नाम नहीं लिया गया है. इस वीडियो को संजय राउत ने शेयर किया है. इस बीच गाने पर शिवसेना शिंदे के समर्थक भड़क गए और उनके मुंबई स्टूडियो में जमकर तोड़फोड़ की है. उधर, मुंबई के MIDC पुलिस थाने में कामरा के खिलाफ FIR भी दर्ज करा दी गई है.

घटना के बाद कामरा ने एक्स (ट्विटर) पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वे संविधान की एक कॉपी पकड़े हुए हैं. कामरा के खिलाफ शिवसेना शिंदे गुट के विधायक मुरजी पटेल ने FIR दर्ज करवाई है.

मुरजी पटेल ने कहा, ‘हमने अपने नेता और महाराष्ट्र के डिप्टीसीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. हमने उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे दो दिनों के भीतर एकनाथ शिंदे से माफी मांगें अन्यथा शिवसैनिक उन्हें मुंबई में स्वतंत्र रूप से घूमने नहीं देंगे. अगर वे कहीं भी सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए तो हम उनके चेहरे पर कालिख पोत देंगे. हम इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे और अपने राज्य के गृह मंत्री से अनुरोध करेंगे कि वे जल्द से जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दें.’

कुणाल के वीडियो के बाद गरमाई सियासत

शिंदे की शिवसेना के कार्यकर्ता कुणाल कामरा से बेहद नाराज हैं और इस तोड़फोड़ की वजह यही नाराजगी है. जहां कॉमेडी का वीडियो शूट किया गया वहां शिवसैनिकों ने तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं के सामने जो भी आया उसे तोड़ डाला. कुर्सियों से लेकर लाइटें, शीशे, दरवाजे सब तोड़ डाले. वीडियो को शहर के वही द कांटिनेंटल नामक स्टूडियो में शूट किया गया था. पुलिस ने स्टूडियो के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है.

शिवसेना एकनाथ शिंदे की पार्टी की विधायक मनीषा कायन्डे ने शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता संजय राउत के साथ कुणाल की एक तस्वीर जारी की है और ओछी राजनीति का आरोप लगाया है. इधर, शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और आदित्य ठाकरे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कामरा का समर्थन किया है, जिसपर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/fir-against-kunal-kamra-after-commenting-on-eknath-shinde-comedian/article-15237

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.