प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, सेक्टर आठ में पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

JAGRAN DESK

महाकुंभ मेले के सेक्टर 8 में सोमवार को आग लग गई. गनीमत रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू कर लिया. इस घटना में किसी बड़े जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में एक बार फिर आग लगी है. इस बार आग महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर आठ में लगी है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं. अधिकारियों के मुताबिक आग काफी बड़ी थी, हालांकि अब इसे काबू कर लिया गया है. महाकुंभ मेले में दो दिन पहले भी आग लगी थी. उस समय महाकुंभ सेक्टर 18 और 19 के बीच कई पंडाल इस आग की वजह से जलकर खाक हो गए थे. उस घटना की वजह शार्ट सर्किट बताई गई थी.

ताजी घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू कर लिया. बताया जा रहा है कि यह आग कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए तंबुओं में लगी थी. यह आग काफी बड़ी थी और तेजी से फैल भी रही थी. हालांकि फायर ब्रिगेड ने आग की घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया. पुलिस के मुताबिक इस घटना में किसी तरह की जन हानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है. फिलहाल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

नुकसान बढ़ने की संभावना

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक कवि मानस मंडल के तीन टेंट आग की चपेट में आ गए हैं. इसके अलावा उपभोक्ता संरक्षण समिति के भी तीन टेंट जलकर राख हो गए. इस घटना के दौरान इन तंबुओं में कोई आदमी तो नहीं था, लेकिन वहां रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू कर लिया.

पहले भी लग चुकी है आग

महाकुंभ में आग की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी मेला क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर कई बार आग लग चुकी है. पहली आग की घटना महाकुंभ शुरू होने के 7वें दिन ही सामने आई थी. वह घटना सेक्टर 19 में हुई. उसमें कई टेंट जल गए और सिलेंडर भी खूब फटे थे. उसके बाद 9 फरवरी को सेक्टर 9 के में रह रहे कल्पवासियों के टेंट में सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लगी थी. फिर 13 फरवरी को अलग अलग स्थानों पर दो जगह आग लगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, सेक्टर आठ में पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में एक बार फिर आग लगी है. इस बार आग महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर आठ में लगी है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं. अधिकारियों के मुताबिक आग काफी बड़ी थी, हालांकि अब इसे काबू कर लिया गया है. महाकुंभ मेले में दो दिन पहले भी आग लगी थी. उस समय महाकुंभ सेक्टर 18 और 19 के बीच कई पंडाल इस आग की वजह से जलकर खाक हो गए थे. उस घटना की वजह शार्ट सर्किट बताई गई थी.

ताजी घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू कर लिया. बताया जा रहा है कि यह आग कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए तंबुओं में लगी थी. यह आग काफी बड़ी थी और तेजी से फैल भी रही थी. हालांकि फायर ब्रिगेड ने आग की घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया. पुलिस के मुताबिक इस घटना में किसी तरह की जन हानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है. फिलहाल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

नुकसान बढ़ने की संभावना

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक कवि मानस मंडल के तीन टेंट आग की चपेट में आ गए हैं. इसके अलावा उपभोक्ता संरक्षण समिति के भी तीन टेंट जलकर राख हो गए. इस घटना के दौरान इन तंबुओं में कोई आदमी तो नहीं था, लेकिन वहां रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू कर लिया.

पहले भी लग चुकी है आग

महाकुंभ में आग की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी मेला क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर कई बार आग लग चुकी है. पहली आग की घटना महाकुंभ शुरू होने के 7वें दिन ही सामने आई थी. वह घटना सेक्टर 19 में हुई. उसमें कई टेंट जल गए और सिलेंडर भी खूब फटे थे. उसके बाद 9 फरवरी को सेक्टर 9 के में रह रहे कल्पवासियों के टेंट में सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लगी थी. फिर 13 फरवरी को अलग अलग स्थानों पर दो जगह आग लगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/fire-fire-in-sector-eight-in-prayagraj-mahakumbh-mela-area/article-10532

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.