- Hindi News
- देश विदेश
- जम्मू-कश्मीर: अखनूर के बट्टल इलाके में सेना के वाहन पर गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर: अखनूर के बट्टल इलाके में सेना के वाहन पर गोलीबारी
JAGRAN DESK
जम्मू-कश्मीर के अखनूर के बट्टल इलाके में सेना के वाहन पर गोलीबारी की खबर है. फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है.
जम्मू- कश्मीर के अखनूर के बट्टल इलाके में एक सेना के वाहन पर गोलीबारी की घटना सामने आई है. हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इसमें आतंकियों के शामिल होने की आशंका है. फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. साथ ही सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह करीब 7:25 बजे आतंकवादियों ने शिवासन मंदिर के पास बट्टल इलाके में एक एम्बुलेंस सहित सैन्य वाहनों पर कथित तौर पर 15-20 राउंड फायरिंग की. जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के जोगवान इलाके में सोमवार सुबह कम से कम तीन से चार संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के वाहनों पर कथित तौर पर गोलीबारी की. सैनिकों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. रिपोर्ट के अनुसार सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया. हालांकि अभी तक आतंकवादियों से सामना नहीं हो सका है.
बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश में हाल के आतंकी घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से जम्मू-कश्मीर के तंगमर्ग, गुलमर्ग, उत्तरी कश्मीर के बारामूला, गांदरबल जिला के गगनगीर में आतंकवादियों की तलाश में तलाशी अभियान चलाया गया. 24 अक्टूबर को बारामूला में एक सैन्य वाहन पर आतंकवादियों के हमले में दो सैनिक और दो पोर्टर मारे गए. इससे पहले 20 अक्टूबर को गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादियों के हमले में एक डॉक्टर और 6 कंस्ट्रक्शन मजदूरों की मौत हो गई थी.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए