लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, दिल्ली एम्स में लीं अंतिम सांस

JAGRAN DESK

लोक गायिका शारदा सिन्हा का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. शारदा सिन्हा बिहार के सुपौल की रहने वाली थीं.

प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया. वे दिल्ली एम्स में भर्ती थीं. सोमवार की शाम गंभीर स्थिति में वेंटिलेटर पर रखा गया था. इसकी जानकारी उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी. दिल्ली एम्स में मंगलवार को शारदा सिन्हा का देहांत हो गया. बता दें कि पिछले 22 अक्टूबर से शारदा सिन्हा का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था. विशेष डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में भर्ती थी. 4 अक्टूबर को शारदा सिन्हा का अंतिम छठ गीत यूट्यूब पर रिलीज किया गया था.

शारदा सिन्हा का निधन : शारदा सिन्हा की सेहत खराब चल रही थी. दिल्ली में वेंटिलेटर पर रखा गया था. कुछ दिन पहले उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीर भी वायरल हुई थी. उनके फैन्स को लगा कि अब शारदा सिन्हा ठीक होकर वापस आ जाएंगी लेकिन स्वर कोकिला अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है. फैन्स भी काफी निराश हैं. उनकी सेहत को लेकर सीएम नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जानकारी ली थी.

कालजयी गीतों ने बनाया अमर : शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा लगातार उनका हेल्थ अपडेट मीडिया को देते रहे. शारदा सिन्हा पद्मभूषण समेत कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्राप्त कर चुकीं थीं. उनका करियर काफी लंबा था. उनके गाये छठ गीत आज भी कालजयी बन गए हैं.

PM मोदी ने जताया शोक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जाता. सोश मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा, सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं.

''आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी. उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति!''- नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री

    संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति- CM नीतीश : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने शारदा सिन्हा की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, प्रशंसकों एवं अनुयाइयों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फेसबुक पर लिखा, प्रख्यात लोक गायिका, पद्म भूषण डॉ. शारदा सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुःखद व संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!

    ''शारदा सिन्हा ने अपने उत्कृष्ट पारंपरिक गायन के माध्यम से मैथिली, भोजपुरी सहित अनेक लोक भाषाओं और लोक संस्कृति की सेवा की तथा राष्ट्रीय पटल पर उन्हें सम्मान दिलाया. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.''योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

    'निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं' : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने लोक गायिका पद्मश्री, पद्म विभूषण से सम्मानित और छठ गीत से अलग पहचान बनाने वाली शारदा सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है. कहा कि निकट भविष्य में इनकी भरपाई संभव नहीं. बिहार के लिए ये शोक का विषय है.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    06 Nov 2024 By दैनिक जागरण

    लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, दिल्ली एम्स में लीं अंतिम सांस

    JAGRAN DESK

    प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया. वे दिल्ली एम्स में भर्ती थीं. सोमवार की शाम गंभीर स्थिति में वेंटिलेटर पर रखा गया था. इसकी जानकारी उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी. दिल्ली एम्स में मंगलवार को शारदा सिन्हा का देहांत हो गया. बता दें कि पिछले 22 अक्टूबर से शारदा सिन्हा का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था. विशेष डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में भर्ती थी. 4 अक्टूबर को शारदा सिन्हा का अंतिम छठ गीत यूट्यूब पर रिलीज किया गया था.

    शारदा सिन्हा का निधन : शारदा सिन्हा की सेहत खराब चल रही थी. दिल्ली में वेंटिलेटर पर रखा गया था. कुछ दिन पहले उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीर भी वायरल हुई थी. उनके फैन्स को लगा कि अब शारदा सिन्हा ठीक होकर वापस आ जाएंगी लेकिन स्वर कोकिला अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है. फैन्स भी काफी निराश हैं. उनकी सेहत को लेकर सीएम नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जानकारी ली थी.

    कालजयी गीतों ने बनाया अमर : शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा लगातार उनका हेल्थ अपडेट मीडिया को देते रहे. शारदा सिन्हा पद्मभूषण समेत कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्राप्त कर चुकीं थीं. उनका करियर काफी लंबा था. उनके गाये छठ गीत आज भी कालजयी बन गए हैं.

    PM मोदी ने जताया शोक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जाता. सोश मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा, सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं.

    ''आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी. उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति!''- नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री

      संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति- CM नीतीश : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने शारदा सिन्हा की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, प्रशंसकों एवं अनुयाइयों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

      उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फेसबुक पर लिखा, प्रख्यात लोक गायिका, पद्म भूषण डॉ. शारदा सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुःखद व संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!

      ''शारदा सिन्हा ने अपने उत्कृष्ट पारंपरिक गायन के माध्यम से मैथिली, भोजपुरी सहित अनेक लोक भाषाओं और लोक संस्कृति की सेवा की तथा राष्ट्रीय पटल पर उन्हें सम्मान दिलाया. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.''योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

      'निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं' : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने लोक गायिका पद्मश्री, पद्म विभूषण से सम्मानित और छठ गीत से अलग पहचान बनाने वाली शारदा सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है. कहा कि निकट भविष्य में इनकी भरपाई संभव नहीं. बिहार के लिए ये शोक का विषय है.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/folk-singer-sharda-sinha-passes-away-breathed-her-last-in/article-2859

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.