महाकुम्भ में मनुष्यों का महासागर देख 'विदेशी' भी चकराए, कहा- ये अकल्पनीय है...

JAGRAN DESK

विदेशी श्रद्धालु बोले इतनी भीड़ को नियंत्रित करना सरकार की कुशलता, हर कोई खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा

प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ 2025 आस्था, भक्ति और संस्कृति का अद्वितीय संगम बन चुका है। इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ रहा है। हर किसी के मन में आस्था की ज्योति प्रज्ज्वलित हो रही है। सभी संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना कर रहे हैं। इस दौरान विदेशी तीर्थयात्री भी महाकुम्भ की अद्भुत व्यवस्था से अभिभूत नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए गए बेहतरीन प्रबंधों की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की है।
 
अमेरिका से आए श्रद्धालु ने बताया 'अविश्वसनीय'
महाकुम्भ में शिरकत करने पहुंचे विदेशी श्रद्धालु भी यहां की व्यवस्था से काफी प्रभावित हैं। अमेरिका के हवाई से आए एक श्रद्धालु ने कहा कि यह कल्पना से परे है कि इतने अधिक लोग एक साथ एकत्रित होकर आस्था के इस महासंगम में शामिल हुए हैं। इतनी विशाल संख्या में लोगों और यहां के बुनियादी ढांचे को देखते हुए, यह अविश्वसनीय है कि सरकार इसे इतनी कुशलता से संचालित कर पा रही है। हर कोई एक-दूसरे की सहायता करता दिख रहा है।
 
यह मेरे जीवन का सबसे यादगार अनुभव
फ्लोरिडा, अमेरिका से आईं मारिया ने कहा कि वह 12 साल पहले भी कुंभ मेले में आई थीं और इस अनुभव ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि वे इसे फिर से देखने आई हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे यादगार अनुभव है। मैं पिछले 26 वर्षों से हर साल भारत आती हूं और यहां की संस्कृति से प्रेम करती हूं। पुलिस प्रशासन ने जिस तरह भीड़ को संभाल रखा है, वह प्रशंसनीय है।
 
यहां का माहौल बहुत ही सुरक्षित और पवित्र
रूस के मॉस्को से आईं जूलिया ने कहा कि हम पहली बार महाकुम्भ में आए हैं और यहां की व्यवस्था से बहुत प्रभावित हैं। यहां का माहौल बहुत ही सुरक्षित और पवित्र है। इतने विशाल आयोजन को जिस प्रकार प्रशासन ने व्यवस्थित किया है, वह अविश्वसनीय है।
WhatsApp Image 2025-01-30 at 9.14.23 PM (1)
 
महादेव की कृपा से यहां पहुंच पाई
अल्माटी, कजाकिस्तान से आईं अलेना ने कहा कि यह मेरा सपना था कि मैं कुंभ मेले में आऊं। मैं महादेव की कृपा से यहां पहुंच पाई और इस अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। वहीं पंजाब के पठानकोट से आईं अंजू ने कहा कि प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों को हर संभव सहायता दी जा रही है। हमें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। 
 
बता दें कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस विराट आयोजन को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। महाकुम्भ के दौरान लाखों-करोड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन संगम तट पर स्नान करने के लिए उमड़ रहे हैं, लेकिन इतनी बड़ी भीड़ को संभालने में प्रशासन ने जिस दक्षता और अनुशासन का परिचय दिया है, वह सराहनीय है। सरकार ने महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का भी भरपूर उपयोग किया है। भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। सरकार द्वारा की गई इन व्यवस्थाओं का ही परिणाम है कि न केवल भारतीय श्रद्धालु बल्कि विदेशी पर्यटक भी इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने और अनुभव करने के लिए बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jan 2025 By दैनिक जागरण

महाकुम्भ में मनुष्यों का महासागर देख 'विदेशी' भी चकराए, कहा- ये अकल्पनीय है...

JAGRAN DESK

प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ 2025 आस्था, भक्ति और संस्कृति का अद्वितीय संगम बन चुका है। इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ रहा है। हर किसी के मन में आस्था की ज्योति प्रज्ज्वलित हो रही है। सभी संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना कर रहे हैं। इस दौरान विदेशी तीर्थयात्री भी महाकुम्भ की अद्भुत व्यवस्था से अभिभूत नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए गए बेहतरीन प्रबंधों की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की है।
 
अमेरिका से आए श्रद्धालु ने बताया 'अविश्वसनीय'
महाकुम्भ में शिरकत करने पहुंचे विदेशी श्रद्धालु भी यहां की व्यवस्था से काफी प्रभावित हैं। अमेरिका के हवाई से आए एक श्रद्धालु ने कहा कि यह कल्पना से परे है कि इतने अधिक लोग एक साथ एकत्रित होकर आस्था के इस महासंगम में शामिल हुए हैं। इतनी विशाल संख्या में लोगों और यहां के बुनियादी ढांचे को देखते हुए, यह अविश्वसनीय है कि सरकार इसे इतनी कुशलता से संचालित कर पा रही है। हर कोई एक-दूसरे की सहायता करता दिख रहा है।
 
यह मेरे जीवन का सबसे यादगार अनुभव
फ्लोरिडा, अमेरिका से आईं मारिया ने कहा कि वह 12 साल पहले भी कुंभ मेले में आई थीं और इस अनुभव ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि वे इसे फिर से देखने आई हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे यादगार अनुभव है। मैं पिछले 26 वर्षों से हर साल भारत आती हूं और यहां की संस्कृति से प्रेम करती हूं। पुलिस प्रशासन ने जिस तरह भीड़ को संभाल रखा है, वह प्रशंसनीय है।
 
यहां का माहौल बहुत ही सुरक्षित और पवित्र
रूस के मॉस्को से आईं जूलिया ने कहा कि हम पहली बार महाकुम्भ में आए हैं और यहां की व्यवस्था से बहुत प्रभावित हैं। यहां का माहौल बहुत ही सुरक्षित और पवित्र है। इतने विशाल आयोजन को जिस प्रकार प्रशासन ने व्यवस्थित किया है, वह अविश्वसनीय है।
WhatsApp Image 2025-01-30 at 9.14.23 PM (1)
 
महादेव की कृपा से यहां पहुंच पाई
अल्माटी, कजाकिस्तान से आईं अलेना ने कहा कि यह मेरा सपना था कि मैं कुंभ मेले में आऊं। मैं महादेव की कृपा से यहां पहुंच पाई और इस अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। वहीं पंजाब के पठानकोट से आईं अंजू ने कहा कि प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों को हर संभव सहायता दी जा रही है। हमें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। 
 
बता दें कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस विराट आयोजन को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। महाकुम्भ के दौरान लाखों-करोड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन संगम तट पर स्नान करने के लिए उमड़ रहे हैं, लेकिन इतनी बड़ी भीड़ को संभालने में प्रशासन ने जिस दक्षता और अनुशासन का परिचय दिया है, वह सराहनीय है। सरकार ने महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का भी भरपूर उपयोग किया है। भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। सरकार द्वारा की गई इन व्यवस्थाओं का ही परिणाम है कि न केवल भारतीय श्रद्धालु बल्कि विदेशी पर्यटक भी इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने और अनुभव करने के लिए बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं।
https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/foreign-devotees-said-that-everyone-feels-safe-to-control-such/article-8987

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.