विदेशी फुटबॉलर ने शरीर पर बनवाया भगवान शिव का टैटू, लिखाया महामृत्युंजय मंत्र, भारत आते ही बदली जिंदगी

Special News

भारत में महाकुंभ के बीच एक विदेशी फुटबॉलर की बहुत ही दिलचस्प कहानी सामने आई है. ये खिलाड़ी भारत तो खेलने आया था लेकिन उसका परिचय भगवान शिव से हुआ और वो उनका बड़ा भक्त बन गया. उसने अपनी पीठ पर भगवान शिव की टैटू भी बनवा ली.

भारत में महाकुंभ चल रहा है. दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक मिलन के बीच एक बहुत ही दिलचस्प कहानी सामने आई है. दरअसल, हम बात करे रहे हैं एक ऐसे विदेशी फुटबॉलर की, जो भारत तो खेलने आया था लेकिन वो यहीं बस गया. भारत आते ही उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. वह यहीं रहने लगा और भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त बन गया और उनकी पूजा करने लगा. इतना ही नहीं उसने अपने शरीर पर उनके टैटू बनवा लिए. साथ ही महामृत्यंजय मंत्र भी लिखवा लिए. उसका मानना है कि शरीर पर सबसे अच्छी और मीनिंगफुल टैटू यही है. आइये जानते हैं कौन है ये फुटबॉलर और वो कैसे भगवान शिव का भक्त बन गया.

ऐसे हुआ भगवान शिव के नाम से परिचय

आमतौर पर कई विदेशी सेलिब्रिटी भारत सिर्फ अध्यात्म के उद्देश्य से आते हैं. लेकिन इस खिलाड़ी के साथ ऐसा नहीं था. उसने फुटबॉल खेलने के लिए भारत का रुख किया था. हम बात कर रहे हैं स्लोवेनिया के लिए अंडर-18 से अंडर-21 तक इंटरनेशनल खेल चुके लुका मेजसेन की. वो फिलहाल इंडियन सुपर लीग में आरजी पंजाब की टीम के लिए खेलते हैं. उन्होंने हाल ही में खुलासा किया था कि भगवान शिव के बारे में उन्हें सबसे पहले शांताराम नाम की एक किताब से पता चला. इसके बाद टीम के एक साथी खिलाड़ी के घर गए. उस दौरान उनकी मां पूजा कर रहीं थीं. उन्होंने माथे पर तिलक लगाया और पूछने पर भगवान शिव के एक अवतार रुद्र के बारे में बताया. यहीं से उनकी दिलचस्पी बढ़ी और उनकी जिंदगी बदल गई.

भगवान शिव से प्रेरित होकर गुस्से को मेडिटेशन में बदला

लुका को भगवान शिव के रुद्र अवतार में इतनी दिलचस्पी आई कि उन्होंने इसके बारे में गूगल पर पढ़ना शुरू किया. इस तरह उन्हें पता चला कि भगवान शिव के एक एग्रेसिव वाले अवतार को रुद्र कहते हैं. इसके बारे में उन्होंने और जानकारी जुटाई. पूरी तरह जानने के बाद लुका खुद का भगवान शिव से जुड़ाव महसूस करने लगे. उन्हें भी गुस्सा बहुत आता था. इसके बाद उन्होंने रुद्र अवतार से प्रेरित होकर अपने गुस्से को मेडिटेशन में तब्दील कर लिया. उन्होंने बताया कि भारत आने के बाद उनकी जिंदगी में अध्यात्मिक रूप से काफी बदलाव आ गए. यहां उन्हें अच्छा लगने लगा.

कौन हैं लुका मेजसेन?

35 साल के लुका मेजसेन का जन्म स्लोवेनिया में हुआ था. अंडर-21 तक अपने देश के लिए उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल खेला. वहीं स्लोवेनिया की घरेलू फुटबॉल लीग में हिस्सा लेते रहे. सीनियर प्रोफेशनल फुटबॉल में इंटरब्लॉक नाम की टीम के साथ उन्होंने शुरुआत की थी और 2020 तक अपने ही देश में अलग-अलग टीमों के लिए खेलते रहे. 2020 में उन्होंने भारत का रुख किया और घरेलू फुटबॉल टूर्नामेंट आई लीग में चर्चिल ब्रदर्स के साथ जुड़े.

वहीं 2021 में उन्होंने इस टूर्नामेंट के सेकेंड डिविजन में बेंगलुरु यूनाइटेड की ओर से एंट्री की. इस सीजन में उन्होंने बेंगलुरु की टीम के ना सिर्फ खिताब जिताया बल्कि सीजन में सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी भी रहे. 2022 में वो गोकुलम केरल की टीम से जुड़े और उसे भी टाइचल जीतने में मदद की. फिर 2022-23 की सीजन के लिए आरजी पंजाब ने अपनी टीम में शामिल किया. 2023 में लुका ने इंडियन सुपर लीग में डेब्यू किया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2025 By दैनिक जागरण

विदेशी फुटबॉलर ने शरीर पर बनवाया भगवान शिव का टैटू, लिखाया महामृत्युंजय मंत्र, भारत आते ही बदली जिंदगी

Special News

भारत में महाकुंभ चल रहा है. दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक मिलन के बीच एक बहुत ही दिलचस्प कहानी सामने आई है. दरअसल, हम बात करे रहे हैं एक ऐसे विदेशी फुटबॉलर की, जो भारत तो खेलने आया था लेकिन वो यहीं बस गया. भारत आते ही उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. वह यहीं रहने लगा और भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त बन गया और उनकी पूजा करने लगा. इतना ही नहीं उसने अपने शरीर पर उनके टैटू बनवा लिए. साथ ही महामृत्यंजय मंत्र भी लिखवा लिए. उसका मानना है कि शरीर पर सबसे अच्छी और मीनिंगफुल टैटू यही है. आइये जानते हैं कौन है ये फुटबॉलर और वो कैसे भगवान शिव का भक्त बन गया.

ऐसे हुआ भगवान शिव के नाम से परिचय

आमतौर पर कई विदेशी सेलिब्रिटी भारत सिर्फ अध्यात्म के उद्देश्य से आते हैं. लेकिन इस खिलाड़ी के साथ ऐसा नहीं था. उसने फुटबॉल खेलने के लिए भारत का रुख किया था. हम बात कर रहे हैं स्लोवेनिया के लिए अंडर-18 से अंडर-21 तक इंटरनेशनल खेल चुके लुका मेजसेन की. वो फिलहाल इंडियन सुपर लीग में आरजी पंजाब की टीम के लिए खेलते हैं. उन्होंने हाल ही में खुलासा किया था कि भगवान शिव के बारे में उन्हें सबसे पहले शांताराम नाम की एक किताब से पता चला. इसके बाद टीम के एक साथी खिलाड़ी के घर गए. उस दौरान उनकी मां पूजा कर रहीं थीं. उन्होंने माथे पर तिलक लगाया और पूछने पर भगवान शिव के एक अवतार रुद्र के बारे में बताया. यहीं से उनकी दिलचस्पी बढ़ी और उनकी जिंदगी बदल गई.

भगवान शिव से प्रेरित होकर गुस्से को मेडिटेशन में बदला

लुका को भगवान शिव के रुद्र अवतार में इतनी दिलचस्पी आई कि उन्होंने इसके बारे में गूगल पर पढ़ना शुरू किया. इस तरह उन्हें पता चला कि भगवान शिव के एक एग्रेसिव वाले अवतार को रुद्र कहते हैं. इसके बारे में उन्होंने और जानकारी जुटाई. पूरी तरह जानने के बाद लुका खुद का भगवान शिव से जुड़ाव महसूस करने लगे. उन्हें भी गुस्सा बहुत आता था. इसके बाद उन्होंने रुद्र अवतार से प्रेरित होकर अपने गुस्से को मेडिटेशन में तब्दील कर लिया. उन्होंने बताया कि भारत आने के बाद उनकी जिंदगी में अध्यात्मिक रूप से काफी बदलाव आ गए. यहां उन्हें अच्छा लगने लगा.

कौन हैं लुका मेजसेन?

35 साल के लुका मेजसेन का जन्म स्लोवेनिया में हुआ था. अंडर-21 तक अपने देश के लिए उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल खेला. वहीं स्लोवेनिया की घरेलू फुटबॉल लीग में हिस्सा लेते रहे. सीनियर प्रोफेशनल फुटबॉल में इंटरब्लॉक नाम की टीम के साथ उन्होंने शुरुआत की थी और 2020 तक अपने ही देश में अलग-अलग टीमों के लिए खेलते रहे. 2020 में उन्होंने भारत का रुख किया और घरेलू फुटबॉल टूर्नामेंट आई लीग में चर्चिल ब्रदर्स के साथ जुड़े.

वहीं 2021 में उन्होंने इस टूर्नामेंट के सेकेंड डिविजन में बेंगलुरु यूनाइटेड की ओर से एंट्री की. इस सीजन में उन्होंने बेंगलुरु की टीम के ना सिर्फ खिताब जिताया बल्कि सीजन में सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी भी रहे. 2022 में वो गोकुलम केरल की टीम से जुड़े और उसे भी टाइचल जीतने में मदद की. फिर 2022-23 की सीजन के लिए आरजी पंजाब ने अपनी टीम में शामिल किया. 2023 में लुका ने इंडियन सुपर लीग में डेब्यू किया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/foreign-footballer-got-tattoo-of-lord-shiva-on-his-body/article-7785

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.