तनाव के बीच बांग्लादेश पहुंचे विदेश सचिव, मोहम्मद यूनुस से करेंगे मुलाकात!

JAGRAN DESK

पड़ोसी देश बांग्लादेश के हालात बेहद खराब हैं. ऐसे में विदेश सचिव का दौरा अहम माना जा रहा है.

भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद से ही हालात बेहद खराब हैं. आए दिन यहां अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है. हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है. हिंदुओं और मंदिरों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे. इसी बीच आज सोमवार 9 दिसंबर को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री बांग्लादेश के दौरे पर हैं.

विक्रम मिस्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि वे अपनी 12 घंटे की यात्रा के दौरान यहां की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस से मुलाकात कर सकते हैं. इससे पहले मिस्री अपने समकक्ष मोहम्मद जशीमुद्दीन और विदेश मंत्री मोहम्मद तौहीद हुसैन के साथ एक बैठक करेंगे. इस बैठक मे वे हिंदुओं और मंदिरों को जबरन निशाना बनाए जाने का मुद्दा उठाएंगे. बता दें, अगस्त में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के 15 साल के शासन के बाद व्यापक विद्रोह के बाद नई दिल्ली से यह उनकी पहली उच्च स्तरीय यात्रा है.

    वहीं, बांग्लादेश अपनी ओर से हसीना को भारत द्वारा शरण दिए जाने पर अपनी चिंताएं व्यक्त कर सकता है. सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने यूनुस ने कहा था कि उनकी सरकार भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करेगी. अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते हसीना को देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था, जिसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच घनिष्ठ संबंध गंभीर तनाव में आ गए थे. हसीना के भारत में शरण लेने के कुछ दिनों बाद ही यूनुस सत्ता में आए थे.

    हाल के सप्ताहों में हिंदुओं पर हमलों और हिंदू धर्म गुरु चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के कारण संबंध और बिगड़ गए हैं. पिछले कुछ हफ्तों में पड़ोसी देश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के साथ-साथ मंदिरों पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे नई दिल्ली में गहरी चिंता पैदा हो गई है. इससे पहले 29 नवंबर को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस मामले पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है - अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    09 Dec 2024 By दैनिक जागरण

    तनाव के बीच बांग्लादेश पहुंचे विदेश सचिव, मोहम्मद यूनुस से करेंगे मुलाकात!

    JAGRAN DESK

    भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद से ही हालात बेहद खराब हैं. आए दिन यहां अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है. हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है. हिंदुओं और मंदिरों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे. इसी बीच आज सोमवार 9 दिसंबर को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री बांग्लादेश के दौरे पर हैं.

    विक्रम मिस्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि वे अपनी 12 घंटे की यात्रा के दौरान यहां की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस से मुलाकात कर सकते हैं. इससे पहले मिस्री अपने समकक्ष मोहम्मद जशीमुद्दीन और विदेश मंत्री मोहम्मद तौहीद हुसैन के साथ एक बैठक करेंगे. इस बैठक मे वे हिंदुओं और मंदिरों को जबरन निशाना बनाए जाने का मुद्दा उठाएंगे. बता दें, अगस्त में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के 15 साल के शासन के बाद व्यापक विद्रोह के बाद नई दिल्ली से यह उनकी पहली उच्च स्तरीय यात्रा है.

      वहीं, बांग्लादेश अपनी ओर से हसीना को भारत द्वारा शरण दिए जाने पर अपनी चिंताएं व्यक्त कर सकता है. सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने यूनुस ने कहा था कि उनकी सरकार भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करेगी. अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते हसीना को देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था, जिसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच घनिष्ठ संबंध गंभीर तनाव में आ गए थे. हसीना के भारत में शरण लेने के कुछ दिनों बाद ही यूनुस सत्ता में आए थे.

      हाल के सप्ताहों में हिंदुओं पर हमलों और हिंदू धर्म गुरु चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के कारण संबंध और बिगड़ गए हैं. पिछले कुछ हफ्तों में पड़ोसी देश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के साथ-साथ मंदिरों पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे नई दिल्ली में गहरी चिंता पैदा हो गई है. इससे पहले 29 नवंबर को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस मामले पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है - अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/foreign-secretary-reached-bangladesh-amid-tension-will-meet-mohammad-yunus/article-5045

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.