कर्नाटक: गोवा के पूर्व विधायक को ऑटो ड्राइवर ने मारा थप्पड़, कुछ देर बाद हो गई मौत, मचा हड़कंप

JAGRAN DESK

गोवा के पूर्व विधायक लावू मामलेदार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उनकी उम्र 69 साल थी। घटना दोपहर करीब पौने 1 बजे के बीच खड़ेबाजार के श्रीनिवास लॉज के पास हुई।

कर्नाटक के बेलगावी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोवा के एक पूर्व विधायक को एक ऑटो ड्राइवर ने थप्पड़ मार दिया, इस घटना के कुछ देर बाद पूर्व विधायक की मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

गोवा के पूर्व विधायक लावू मामलेदार की शनिवार को बेलगावी शहर में एक ऑटो ड्राइवर के साथ झगड़े के बाद मौत हो गई। झगड़े के बाद जब पूर्व विधायक अपने होटल में दाखिल हो रहे थे, तब अचानक वे बेसुध होकर गिर गए और उनकी मौत हो गई। पूर्व विधायक की उम्र 69 साल थी। इस मामले में आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना दोपहर करीब पौने 1 बजे के बीच खड़ेबाजार के श्रीनिवास लॉज के पास हुई। लावू मामलेदार की कार से एक ऑटो टच हो गया, जिसके बाद उनकी ऑटो ड्राइवर से बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि ऑटो चालक ने मामलेदार पर हमला कर दिया और उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस झगड़े के बाद जैसे ही वे लॉज में दाखिल हुए, उनकी मौत हो गई।

खड़े बाजार पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और DCP रोहन जगदीश ने अपराध स्थल का दौरा किया। मिली जानकारी के मुताबिक, 68 साल के मामलेदार बेलागवी की बिजनेस ट्रिप पर गए थे। वह साल 2012 में राजनीति में आए थे। इससे पहले मामलेदार गोवा पुलिस में DSP रैंक के अधिकारी थे। 

पुलिस का कहना है कि मामलेदार एक होटल में सीढ़ियों के पास अचानक गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन भर्ती होने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज भी जब्त कर लिया है, जिसकी जांच की जा रही है। इस घटना से पूर्व विधायक के घर में शोक छा गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Feb 2025 By दैनिक जागरण

कर्नाटक: गोवा के पूर्व विधायक को ऑटो ड्राइवर ने मारा थप्पड़, कुछ देर बाद हो गई मौत, मचा हड़कंप

JAGRAN DESK

कर्नाटक के बेलगावी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोवा के एक पूर्व विधायक को एक ऑटो ड्राइवर ने थप्पड़ मार दिया, इस घटना के कुछ देर बाद पूर्व विधायक की मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

गोवा के पूर्व विधायक लावू मामलेदार की शनिवार को बेलगावी शहर में एक ऑटो ड्राइवर के साथ झगड़े के बाद मौत हो गई। झगड़े के बाद जब पूर्व विधायक अपने होटल में दाखिल हो रहे थे, तब अचानक वे बेसुध होकर गिर गए और उनकी मौत हो गई। पूर्व विधायक की उम्र 69 साल थी। इस मामले में आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना दोपहर करीब पौने 1 बजे के बीच खड़ेबाजार के श्रीनिवास लॉज के पास हुई। लावू मामलेदार की कार से एक ऑटो टच हो गया, जिसके बाद उनकी ऑटो ड्राइवर से बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि ऑटो चालक ने मामलेदार पर हमला कर दिया और उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस झगड़े के बाद जैसे ही वे लॉज में दाखिल हुए, उनकी मौत हो गई।

खड़े बाजार पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और DCP रोहन जगदीश ने अपराध स्थल का दौरा किया। मिली जानकारी के मुताबिक, 68 साल के मामलेदार बेलागवी की बिजनेस ट्रिप पर गए थे। वह साल 2012 में राजनीति में आए थे। इससे पहले मामलेदार गोवा पुलिस में DSP रैंक के अधिकारी थे। 

पुलिस का कहना है कि मामलेदार एक होटल में सीढ़ियों के पास अचानक गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन भर्ती होने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज भी जब्त कर लिया है, जिसकी जांच की जा रही है। इस घटना से पूर्व विधायक के घर में शोक छा गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/former-karnataka-goa-mla-was-slapped-by-auto-driver/article-10298

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.