पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर होंगे केरल भाजपा के नए अध्यक्ष, BJP कोर कमेटी ने दी मंजूरी

JAGRAN DESK

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे. वे मौजूदा अध्यक्ष के सुरेंद्रन की जगह लेंगे. केरल BJP के कोर कमेटी ने चंद्रशेखर को नए अध्यक्ष नामित करने सहमति दे दी है. एक-दो दिन में उनके नाम का ऐलान किया जाएगा. तिरुवनंतपुरम में केरल बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और केरल  प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और सह-प्रभारी अपराजिता सारंगी भी शामिल थे.

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का केरल बीजेपी का अध्यक्ष बनना तय है. चंद्रशेखर ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में भाग लिया था. उनके तिरुवनंतपुरम में मराजी भवन में भाजपा के राज्य मुख्यालय में अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है.

अध्यक्ष पद के लिए उन्हें किसी के विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा और भाजपा नेताओं को विश्वास है कि राजीव चंद्रशेखर का इस पद पर चुनाव सर्वसम्मति से होगा. बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रहलाद जोशी और पार्टी के केरल प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कोर कमेटी की बैठक में चंद्रशेखर के नाम की घोषणा की.

चंद्रशेखर मौजूदा अध्यक्ष के सुरेंद्रन से पार्टी की बागडोर संभालेंगे, जिन्होंने 2020 से इसका नेतृत्व किया है. चंद्रशेखर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत करना, एक तरह से, तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र में हाई-प्रोफाइल 2024 के लोकसभा चुनावों में उनके मजबूत प्रदर्शन की स्वीकृति है, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर को कड़ी टक्कर दी थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर होंगे केरल भाजपा के नए अध्यक्ष, BJP कोर कमेटी ने दी मंजूरी

JAGRAN DESK

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे. वे मौजूदा अध्यक्ष के सुरेंद्रन की जगह लेंगे. केरल BJP के कोर कमेटी ने चंद्रशेखर को नए अध्यक्ष नामित करने सहमति दे दी है. एक-दो दिन में उनके नाम का ऐलान किया जाएगा. तिरुवनंतपुरम में केरल बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और केरल  प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और सह-प्रभारी अपराजिता सारंगी भी शामिल थे.

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का केरल बीजेपी का अध्यक्ष बनना तय है. चंद्रशेखर ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में भाग लिया था. उनके तिरुवनंतपुरम में मराजी भवन में भाजपा के राज्य मुख्यालय में अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है.

अध्यक्ष पद के लिए उन्हें किसी के विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा और भाजपा नेताओं को विश्वास है कि राजीव चंद्रशेखर का इस पद पर चुनाव सर्वसम्मति से होगा. बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रहलाद जोशी और पार्टी के केरल प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कोर कमेटी की बैठक में चंद्रशेखर के नाम की घोषणा की.

चंद्रशेखर मौजूदा अध्यक्ष के सुरेंद्रन से पार्टी की बागडोर संभालेंगे, जिन्होंने 2020 से इसका नेतृत्व किया है. चंद्रशेखर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत करना, एक तरह से, तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र में हाई-प्रोफाइल 2024 के लोकसभा चुनावों में उनके मजबूत प्रदर्शन की स्वीकृति है, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर को कड़ी टक्कर दी थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/former-union-minister-rajiv-chandrashekhar-will-be-kerala-bjps-new/article-15197

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.