भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की 13 प्रॉपर्टी नीलाम करेगा बैंक, कोर्ट से मिली मंजूरी

Business News

मुंबई की कोर्ट ने गीतांजलि जेम्स की जिन 13 प्रॉपर्टी की नीलामी को मंजूरी दी है उसमें मुंबई के सांताक्रूज स्थित खेनी टॉवर में 7 फ्लैट, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के भारत डायमंड बोर्स में एक कमर्शियल यूनिट, गुजरात के सूरत स्थित डायमंड पार्क में 4 ऑफिस यूनिट और वहां एक दुकान भी शामिल है।

मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) लोन फ्रॉड मामले में मुख्य आरोपी भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड की 13 संपत्तियों की नीलामी की अनुमति दे दी। धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे स्पेशल कोर्ट के जस्टिस एस. एम. मेंजोगे ने आधिकारिक लिक्विडेटर की याचिका को स्वीकार करते हुए कहा कि अगर प्रॉपर्टी को बिना मेनटेनेंस के खाली रखा जाता है तो इससे निश्चित रूप से उसकी वैल्यू कम हो जाएगी। 

किस-किस प्रॉपर्टी की होगी नीलामी

मुंबई की कोर्ट ने गीतांजलि जेम्स की जिन 13 प्रॉपर्टी की नीलामी को मंजूरी दी है उसमें मुंबई के सांताक्रूज स्थित खेनी टॉवर में 7 फ्लैट, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के भारत डायमंड बोर्स में एक कमर्शियल यूनिट, गुजरात के सूरत स्थित डायमंड पार्क में 4 ऑफिस यूनिट और वहां एक दुकान भी शामिल है। कोर्ट ने कहा कि नीलामी से मिले पैसों को वैल्यूएशन/ऑक्शन के उद्देश्य से किए गए सभी खर्चों को घटाने के बाद एफडी (विशेष अदालत के पक्ष में) के रूप में जमा किया जाएगा।

पिछले साल सितंबर में सुरक्षित संपत्तियों के वैल्यूएशन की मिली थी अनुमति

कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (सीओसी) ने अप्रैल, 2019 के एक प्रस्ताव के जरिए परिसमापन कार्यवाही (Liquidation Proceedings) शुरू की थी और शांतनु रे को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा लिक्विडेटर अपॉइंट किया गया था। स्पेशल कोर्ट ने पिछले साल सितंबर में लिक्विडेटर को गीतांजलि जेम्स की सुरक्षित संपत्तियों का वैल्यूएशन करने की अनुमति दी थी। इसके बाद लिक्विडेटर ने असुरक्षित संपत्तियों के वैल्यूएशन और नीलामी के लिए कोर्ट का रुख किया। ईडी की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर कविता पाटिल ने कहा कि एजेंसी को याचिका पर कोई आपत्ति नहीं है।

12,636 करोड़ रुपये का है घोटाला

ईडी के अनुसार, ये फ्रॉड अरबपति ज्वैलर नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के प्रोमोटर उनके अंकल मेहुल चोकसी द्वारा किया गया था। इन दोनों पर भारतीय बैंकों की विदेशी ब्रांच के पक्ष में जारी किए गए 12,636 करोड़ रुपये के फर्जी दावों के आधार पर लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoU) और विदेशी क्रेडिट लेटर (FLC) हासिल करने का आरोप है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Feb 2025 By दैनिक जागरण

भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की 13 प्रॉपर्टी नीलाम करेगा बैंक, कोर्ट से मिली मंजूरी

Business News

मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक (PNB) लोन फ्रॉड मामले में मुख्य आरोपी भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड की 13 संपत्तियों की नीलामी की अनुमति दे दी। धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे स्पेशल कोर्ट के जस्टिस एस. एम. मेंजोगे ने आधिकारिक लिक्विडेटर की याचिका को स्वीकार करते हुए कहा कि अगर प्रॉपर्टी को बिना मेनटेनेंस के खाली रखा जाता है तो इससे निश्चित रूप से उसकी वैल्यू कम हो जाएगी। 

किस-किस प्रॉपर्टी की होगी नीलामी

मुंबई की कोर्ट ने गीतांजलि जेम्स की जिन 13 प्रॉपर्टी की नीलामी को मंजूरी दी है उसमें मुंबई के सांताक्रूज स्थित खेनी टॉवर में 7 फ्लैट, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के भारत डायमंड बोर्स में एक कमर्शियल यूनिट, गुजरात के सूरत स्थित डायमंड पार्क में 4 ऑफिस यूनिट और वहां एक दुकान भी शामिल है। कोर्ट ने कहा कि नीलामी से मिले पैसों को वैल्यूएशन/ऑक्शन के उद्देश्य से किए गए सभी खर्चों को घटाने के बाद एफडी (विशेष अदालत के पक्ष में) के रूप में जमा किया जाएगा।

पिछले साल सितंबर में सुरक्षित संपत्तियों के वैल्यूएशन की मिली थी अनुमति

कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (सीओसी) ने अप्रैल, 2019 के एक प्रस्ताव के जरिए परिसमापन कार्यवाही (Liquidation Proceedings) शुरू की थी और शांतनु रे को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा लिक्विडेटर अपॉइंट किया गया था। स्पेशल कोर्ट ने पिछले साल सितंबर में लिक्विडेटर को गीतांजलि जेम्स की सुरक्षित संपत्तियों का वैल्यूएशन करने की अनुमति दी थी। इसके बाद लिक्विडेटर ने असुरक्षित संपत्तियों के वैल्यूएशन और नीलामी के लिए कोर्ट का रुख किया। ईडी की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर कविता पाटिल ने कहा कि एजेंसी को याचिका पर कोई आपत्ति नहीं है।

12,636 करोड़ रुपये का है घोटाला

ईडी के अनुसार, ये फ्रॉड अरबपति ज्वैलर नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के प्रोमोटर उनके अंकल मेहुल चोकसी द्वारा किया गया था। इन दोनों पर भारतीय बैंकों की विदेशी ब्रांच के पक्ष में जारी किए गए 12,636 करोड़ रुपये के फर्जी दावों के आधार पर लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoU) और विदेशी क्रेडिट लेटर (FLC) हासिल करने का आरोप है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/fugitive-diamond-merchant-mehul-choksis-13-property-will-be-auctioned/article-10179

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.