किसी भी पल हो सकता गाजा युद्ध विराम, हमास-इजराइल में इन मुद्दों पर बन गई बात…

JAGRAN DESK

कतर में हमास और इजराइल के बीच चल रही युद्धविराम और बंधक रिहाई वार्ता जल्द ही एक समझौते में बदल सकती है. हमास और इजारइल के साथ-साथ मध्यस्थता कराने वाले देशों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही वे एक समझौते तक पहुंच जाएंगे.

पिछले 15 महीनों से जारी गाजा युद्ध के खत्म होने की उम्मीद दिख रही है. कतर में जारी युद्ध विराम और बंधक रिहाई वार्ता अपने आखिरी दौर में है. कतरी अधिकारियों के मुताबिक युद्ध विराम डील के लिए आखिरी मसौदा दोनों पक्षों को भेज दिया गया है और उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है. वहीं हमास और इजराइली अधिकारियों ने भी माना है कि वह डील के करीब हैं.

यह बात ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि समझौता डील होने के कगार पर है और उनका प्रशासन इस मामले पर तत्काल काम कर रहा है. सोमवार को जो बाइडेन ने इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और कतर के शेख तमीम बिन हमदान अल थानी से बात की. ये डील करीब 3 चरणों में की जाएगी और पहला चरण 42 दिन का होगा.

सीजफायर के फर्स्ट फेज में किया होगा?

हमास समझौते के पहले दिन तीन बंधकों को रिहा करेगा, जिसके बाद इजराइल आबादी वाले क्षेत्रों से सैनिकों को वापस बुलाना शुरू करेगा. सात दिन बाद हमास चार और बंधकों को रिहा करेगा और इजराइल दक्षिण में विस्थापित लोगों को उत्तर में लौटने देगा, लेकिन सिर्फ तटीय रास्ते के जरिए से पैदल.

कारों, जानवरों द्वारा खींची जाने वाली गाड़ियों और ट्रकों को सलाह अल-दीन रोड से सटे एक मार्ग से गुजरने की इजाजत दी जाएगी, जिसकी निगरानी कतर और मिस्र की तकनीकी सुरक्षा टीम एक्स-रे मशीन से करेगी.

फिलाडेल्फिया कॉरिडोर में मौजूद रहेगी इजराइली सेना

समझौते के तहत इजराइली सेना फिलाडेल्फिया कॉरिडोर में पहले फैज तक मौजूद रहेगी. इसके अलावा पूर्वी और उत्तरी सीमाओं पर 800 मीटर का बफर जोन बनाए रखेगी, जो 42 दिनों तक चलेगा.

कितने फिलिस्तीनी कैदी होंगे रिहा?

इस चरण में इजराइल ने एक हजार फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने पर भी सहमति जताई है, जिनमें से लगभग 190 ऐसे हैं जो 15 साल या उससे ज़्यादा की सज़ा काट रहे हैं. बदले में हमास 34 बंधकों को रिहा करेगा.

फर्स्ट फेज के 16वें दिन शुरू होगी आगे की बातचीत

समझौते के दूसरे और तीसरे चरण के लिए बातचीत युद्ध विराम के 16वें दिन शुरू होगी. डील के करीब होने की बढ़ती रिपोर्टों के बीच, व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि डील ‘इस हफ्ते हो सकती है’, बता दें कि ये जो बाइडेन के राष्ट्रपति पद के आखिरी हफ्ता है.

युद्धविराम वार्ता सकारात्मक तरीके से बढ़ रही आगे.

कतर की राजधानी दोहा में चल रही इस वार्ता में नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मिडिल ईस्ट दूत स्टीव विटकॉफ भी दोहा में हैं. ट्रंप ने पहले धमकी दी थी कि अगर 20 जनवरी को उनके पदभार संभालने से पहले बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो ‘सब कुछ बर्बाद हो जाएगा’.

इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मीडिया से कहा कि पहले के मुकाबले इस बार की बात चीत सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है. वहीं एक बयान में फिलिस्तीनी समूह ने पुष्टि की कि कतर और मिस्र की मध्यस्थता में चल रही वार्ता अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है. जानकारोको उम्मीद है कि जल्द ही गाजा के लोगों को लंबे समय से चली आ रही पीड़ा से राहत मिल जाएगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jan 2025 By दैनिक जागरण

किसी भी पल हो सकता गाजा युद्ध विराम, हमास-इजराइल में इन मुद्दों पर बन गई बात…

JAGRAN DESK

पिछले 15 महीनों से जारी गाजा युद्ध के खत्म होने की उम्मीद दिख रही है. कतर में जारी युद्ध विराम और बंधक रिहाई वार्ता अपने आखिरी दौर में है. कतरी अधिकारियों के मुताबिक युद्ध विराम डील के लिए आखिरी मसौदा दोनों पक्षों को भेज दिया गया है और उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है. वहीं हमास और इजराइली अधिकारियों ने भी माना है कि वह डील के करीब हैं.

यह बात ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि समझौता डील होने के कगार पर है और उनका प्रशासन इस मामले पर तत्काल काम कर रहा है. सोमवार को जो बाइडेन ने इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और कतर के शेख तमीम बिन हमदान अल थानी से बात की. ये डील करीब 3 चरणों में की जाएगी और पहला चरण 42 दिन का होगा.

सीजफायर के फर्स्ट फेज में किया होगा?

हमास समझौते के पहले दिन तीन बंधकों को रिहा करेगा, जिसके बाद इजराइल आबादी वाले क्षेत्रों से सैनिकों को वापस बुलाना शुरू करेगा. सात दिन बाद हमास चार और बंधकों को रिहा करेगा और इजराइल दक्षिण में विस्थापित लोगों को उत्तर में लौटने देगा, लेकिन सिर्फ तटीय रास्ते के जरिए से पैदल.

कारों, जानवरों द्वारा खींची जाने वाली गाड़ियों और ट्रकों को सलाह अल-दीन रोड से सटे एक मार्ग से गुजरने की इजाजत दी जाएगी, जिसकी निगरानी कतर और मिस्र की तकनीकी सुरक्षा टीम एक्स-रे मशीन से करेगी.

फिलाडेल्फिया कॉरिडोर में मौजूद रहेगी इजराइली सेना

समझौते के तहत इजराइली सेना फिलाडेल्फिया कॉरिडोर में पहले फैज तक मौजूद रहेगी. इसके अलावा पूर्वी और उत्तरी सीमाओं पर 800 मीटर का बफर जोन बनाए रखेगी, जो 42 दिनों तक चलेगा.

कितने फिलिस्तीनी कैदी होंगे रिहा?

इस चरण में इजराइल ने एक हजार फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने पर भी सहमति जताई है, जिनमें से लगभग 190 ऐसे हैं जो 15 साल या उससे ज़्यादा की सज़ा काट रहे हैं. बदले में हमास 34 बंधकों को रिहा करेगा.

फर्स्ट फेज के 16वें दिन शुरू होगी आगे की बातचीत

समझौते के दूसरे और तीसरे चरण के लिए बातचीत युद्ध विराम के 16वें दिन शुरू होगी. डील के करीब होने की बढ़ती रिपोर्टों के बीच, व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि डील ‘इस हफ्ते हो सकती है’, बता दें कि ये जो बाइडेन के राष्ट्रपति पद के आखिरी हफ्ता है.

युद्धविराम वार्ता सकारात्मक तरीके से बढ़ रही आगे.

कतर की राजधानी दोहा में चल रही इस वार्ता में नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मिडिल ईस्ट दूत स्टीव विटकॉफ भी दोहा में हैं. ट्रंप ने पहले धमकी दी थी कि अगर 20 जनवरी को उनके पदभार संभालने से पहले बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो ‘सब कुछ बर्बाद हो जाएगा’.

इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मीडिया से कहा कि पहले के मुकाबले इस बार की बात चीत सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है. वहीं एक बयान में फिलिस्तीनी समूह ने पुष्टि की कि कतर और मिस्र की मध्यस्थता में चल रही वार्ता अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है. जानकारोको उम्मीद है कि जल्द ही गाजा के लोगों को लंबे समय से चली आ रही पीड़ा से राहत मिल जाएगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/gaza-ceasefire-can-happen-at-any-moment-hamas-israel-discussed-these/article-7647

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.