केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, LTC के तहत अब तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेन में कर सकेंगे ट्रैवल

JAGRAN DESK

सरकारी कर्मचारी अब 385 प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं, जिनमें 136 वंदे भारत, 97 हमसफर, और 8 तेजस एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है।

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को नए साल का एक और तोहफा दिया है। अब केंद्रीय कर्मचारी लीव ट्रैवल कंसेशन (एलटीसी) के तहत तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे। यह कदम कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने उठाया है। अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेन में मिलता रहा है।

DOPT की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, 'इस मामले की जांच एक्सपेंडिचर डिपार्टमेंट की सलाह से की गई। इसमें यह निर्णय लिया गया है कि मौजूदा राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों के अलावा सरकारी कर्मचारी पात्रता के अनुसार एलटीसी के तहत तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे।' पात्र केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ उठाने पर सवेतन छुट्टी के अलावा आने-जाने की यात्राओं के लिए टिकट का रिम्बर्समेंट मिलता है।

क्या होता है LTC

एलटीसी एक रियायती यात्रा सुविधा है, जिसके तहत सरकारी कर्मचारी चार साल के एक ब्लॉक पीरियड (Block Period) के दौरान अपने गृहनगर या भारत में किसी भी स्थान की यात्रा कर सकते हैं। कर्मचारी हर दो साल में दो बार अपने गृहनगर के लिए एलटीसी का दावा कर सकते हैं, या चार साल के भीतर गृहनगर और अन्य स्थानों के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। यह नई पहल सरकारी कर्मचारियों को आरामदायक और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

42 दिन की छुट्टी का ऑफर

सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों को छुट्टी का भी तोहफा दिया है। केंद्र सरकार के वे कर्मचारी जो अंगदान करेंगे, उन्हें 42 दिनों की छुट्टी मिलेगी। किसी दाता से अंग निकालना एक बड़ी सर्जरी है। अस्पताल में भर्ती होने और अस्पताल से छुट्टी के बाद ठीक होने में काफी समय लगता है।
DoPT के आदेश में कहा गया है कि सरकार ने 'विशेष कल्याणकारी उपाय' के रूप में अपने अंगदान करने का फैसला करने वाले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम 42 दिनों की विशेष आकस्मिक छुट्टी (कैजुअल लीव) देने का फैसला किया है।

देश में दौड़ रहीं 136 वंदे भारत ट्रेन

देश में अभी अलग-अलग रूट पर 136 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेन नॉर्दर्न रेलवे जोन चला रहा है। इस जोन में 22 वंदे भारत चल रही हैं। कुछ रूट को छोड़कर यह ट्रेन यात्रियों की 100 फीसदी क्षमता के साथ चल रही है। अक्टूबर 2024 के आंकड़ों के अनुसार इस ट्रेन में डेढ़ करोड़ से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jan 2025 By दैनिक जागरण

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, LTC के तहत अब तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेन में कर सकेंगे ट्रैवल

JAGRAN DESK

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को नए साल का एक और तोहफा दिया है। अब केंद्रीय कर्मचारी लीव ट्रैवल कंसेशन (एलटीसी) के तहत तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे। यह कदम कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने उठाया है। अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेन में मिलता रहा है।

DOPT की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, 'इस मामले की जांच एक्सपेंडिचर डिपार्टमेंट की सलाह से की गई। इसमें यह निर्णय लिया गया है कि मौजूदा राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों के अलावा सरकारी कर्मचारी पात्रता के अनुसार एलटीसी के तहत तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे।' पात्र केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ उठाने पर सवेतन छुट्टी के अलावा आने-जाने की यात्राओं के लिए टिकट का रिम्बर्समेंट मिलता है।

क्या होता है LTC

एलटीसी एक रियायती यात्रा सुविधा है, जिसके तहत सरकारी कर्मचारी चार साल के एक ब्लॉक पीरियड (Block Period) के दौरान अपने गृहनगर या भारत में किसी भी स्थान की यात्रा कर सकते हैं। कर्मचारी हर दो साल में दो बार अपने गृहनगर के लिए एलटीसी का दावा कर सकते हैं, या चार साल के भीतर गृहनगर और अन्य स्थानों के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। यह नई पहल सरकारी कर्मचारियों को आरामदायक और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

42 दिन की छुट्टी का ऑफर

सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों को छुट्टी का भी तोहफा दिया है। केंद्र सरकार के वे कर्मचारी जो अंगदान करेंगे, उन्हें 42 दिनों की छुट्टी मिलेगी। किसी दाता से अंग निकालना एक बड़ी सर्जरी है। अस्पताल में भर्ती होने और अस्पताल से छुट्टी के बाद ठीक होने में काफी समय लगता है।
DoPT के आदेश में कहा गया है कि सरकार ने 'विशेष कल्याणकारी उपाय' के रूप में अपने अंगदान करने का फैसला करने वाले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम 42 दिनों की विशेष आकस्मिक छुट्टी (कैजुअल लीव) देने का फैसला किया है।

देश में दौड़ रहीं 136 वंदे भारत ट्रेन

देश में अभी अलग-अलग रूट पर 136 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेन नॉर्दर्न रेलवे जोन चला रहा है। इस जोन में 22 वंदे भारत चल रही हैं। कुछ रूट को छोड़कर यह ट्रेन यात्रियों की 100 फीसदी क्षमता के साथ चल रही है। अक्टूबर 2024 के आंकड़ों के अनुसार इस ट्रेन में डेढ़ करोड़ से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/good-news-for-central-employees-now-under-ltc-they-will/article-7973

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.