रेलवे के लिए 15-20% आवंटन बढ़ा सकती है सरकार, केंद्र में रहेंगे ये प्रोजेक्ट्स

Business News

देश के मौजूदा विकास मॉडल को देखते हुए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बार सरकार रेलवे के लिए रिकॉर्ड बजट आवंटित कर सकती है। पिछले साल 23 जुलाई को पेश किए गए बजट में सरकार ने रेलवे के लिए करीब 2,62,200 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया था।

साल 2014 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से बजट में काफी बड़े बदलाव किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2017-18 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देश के बजट में एक बड़ा बदलाव किया और अलग से पेश किए जाने वाले रेल बजट को आम बजट के साथ ही पेश करना शुरू कर दिया। तब से लेकर अभी तक रेल बजट को आम बजट के साथ ही पेश किया जाता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश का बजट पेश करेंगी।

3 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है रेल बजट

देश के मौजूदा विकास मॉडल को देखते हुए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बार सरकार रेलवे के लिए रिकॉर्ड बजट आवंटित कर सकती है। पिछले साल 23 जुलाई को पेश किए गए बजट में सरकार ने रेलवे के लिए करीब 2,62,200 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार सरकार रेलवे के बजट में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है, जिससे रेलवे के लिए आवंटित होने वाला बजट 3 लाख करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाएगा।

बुलेट ट्रेन समेत इन प्रोजेक्ट्स पर खास फोकस

सरकार बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, कवच सिस्टम और टिकटिंग जैसे अन्य ऑपरेशनल कामों के लिए एआई के इस्तेमाल पर फोकस कर सकती है। इसके अलावा, कार्गो इंफ्रास्ट्रक्चर में प्राइवेट सेक्टर के निवेश को आकर्षित करने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना और गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल पर भी फोकस रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार 90 नए वंदे भारत ट्रेन सेट को सेवाओं में लगाने पर काम कर रही है। इसके साथ ही, मालगाड़ी के बड़े डिब्बों के भी ऑर्डर दिए जाने हैं।

निर्मला सीतारमण पेश करेंगी अपना 8वां बजट

निर्मला सीतारमण का ये 8वां बजट होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद ये दूसरा बजट होगा। जून 2024 में अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार का गठन करने के बाद, पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पिछले साल जुलाई में पेश किया गया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jan 2025 By दैनिक जागरण

रेलवे के लिए 15-20% आवंटन बढ़ा सकती है सरकार, केंद्र में रहेंगे ये प्रोजेक्ट्स

Business News

साल 2014 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से बजट में काफी बड़े बदलाव किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2017-18 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देश के बजट में एक बड़ा बदलाव किया और अलग से पेश किए जाने वाले रेल बजट को आम बजट के साथ ही पेश करना शुरू कर दिया। तब से लेकर अभी तक रेल बजट को आम बजट के साथ ही पेश किया जाता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश का बजट पेश करेंगी।

3 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है रेल बजट

देश के मौजूदा विकास मॉडल को देखते हुए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बार सरकार रेलवे के लिए रिकॉर्ड बजट आवंटित कर सकती है। पिछले साल 23 जुलाई को पेश किए गए बजट में सरकार ने रेलवे के लिए करीब 2,62,200 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार सरकार रेलवे के बजट में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है, जिससे रेलवे के लिए आवंटित होने वाला बजट 3 लाख करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाएगा।

बुलेट ट्रेन समेत इन प्रोजेक्ट्स पर खास फोकस

सरकार बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, कवच सिस्टम और टिकटिंग जैसे अन्य ऑपरेशनल कामों के लिए एआई के इस्तेमाल पर फोकस कर सकती है। इसके अलावा, कार्गो इंफ्रास्ट्रक्चर में प्राइवेट सेक्टर के निवेश को आकर्षित करने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना और गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल पर भी फोकस रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार 90 नए वंदे भारत ट्रेन सेट को सेवाओं में लगाने पर काम कर रही है। इसके साथ ही, मालगाड़ी के बड़े डिब्बों के भी ऑर्डर दिए जाने हैं।

निर्मला सीतारमण पेश करेंगी अपना 8वां बजट

निर्मला सीतारमण का ये 8वां बजट होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद ये दूसरा बजट होगा। जून 2024 में अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार का गठन करने के बाद, पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पिछले साल जुलाई में पेश किया गया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/government-can-increase-allocation-for-railways-by-15-20-these-projects/article-8214

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.