बच्चों की डेटा प्राइवेसी के लिए DPDP नियमों को अपग्रेड कर रही सरकार, जानिए कैसे होगा फायदा

Business News

तीन जनवरी को डीपीडीपी नियम, 2025 का मसौदा जारी किया गया था। इन पर 18 फरवरी, 2024 तक सार्वजनिक टिप्पणियां की जा सकती हैं। नियमों के मसौदे के मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म किसी बच्चे के सत्यापित अभिभावक या माता-पिता से सहमति लेने के बाद ही उसके डेटा का प्रसंस्करण कर सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि बच्चों को डिजिटल जगत में होने वाले नुकसान से बचाते हुए उन्हें टेक्नोलॉजी से जोड़ने के लिए डिजिटल निजी डेटा संरक्षण (DPDP) नियमों को और परिष्कृत किया जाएगा। वैष्णव ने सं

वाददाताओं से बातचीत में कहा कि डीपीडीपी के नए नियम उनके कार्यान्वयन से हासिल अनुभवों के आधार पर विकसित होंगे। वैष्णव ने कहा, ‘‘हम इसे (डीपीडीपी नियमों को) और परिष्कृत करेंगे ताकि बच्चों को कई तरह के नुकसान से बचाते हुए टेक्नोलॉजी की ताकत को बच्चों तक पहुंचाया जा सके।’’

डीपीडीपी नियम, 2025

सरकार ने तीन जनवरी को डीपीडीपी नियम, 2025 का मसौदा जारी किया था। इन पर 18 फरवरी, 2024 तक सार्वजनिक टिप्पणियां की जा सकती हैं। नियमों के मसौदे के मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म  किसी बच्चे के सत्यापित अभिभावक या माता-पिता से सहमति लेने के बाद ही उसके डेटा का प्रसंस्करण कर सकते हैं। इसका सत्यापन पहचान और आयु के बारे में स्वैच्छिक रूप से दिए गए ब्योरे का इस्तेमाल कर या किसी कानूनी निकाय या केंद्र/ राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित इकाई से जारी वर्चुअल टोकन के जरिये किया जा सकता है।

व्यक्ति की गोपनीयता को कोई खतरा नहीं होगा

वैष्णव ने कहा कि टोकन प्रणाली आधार-आधारित लेनदेन के मामले में सत्यापन जैसे विभिन्न मामलों में कामयाब रही है। उन्होंने कहा, ‘‘सत्यापन के लिए जारी होने वाले टोकन अस्थायी होंगे और एक लेनदेन तक ही सीमित होंगे। उसके बाद इसे स्वचालित रूप से नष्ट कर दिया जाएगा।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर क्षेत्र-विशिष्ट दिशानिर्देश क्षेत्रीय विशेषज्ञों और हितधारकों के परामर्श के बाद जारी किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्चुअल टोकन के जरिये सत्यापन होने से किसी व्यक्ति की गोपनीयता को कोई खतरा नहीं होगा। वैष्णव ने कहा कि डीपीडीपी अधिनियम का व्हिसलब्लोअर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि उन्हें इस कानून के तहत संरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि डीपीडीपी अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज करने की कोई सीमा तय नहीं की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jan 2025 By दैनिक जागरण

बच्चों की डेटा प्राइवेसी के लिए DPDP नियमों को अपग्रेड कर रही सरकार, जानिए कैसे होगा फायदा

Business News

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि बच्चों को डिजिटल जगत में होने वाले नुकसान से बचाते हुए उन्हें टेक्नोलॉजी से जोड़ने के लिए डिजिटल निजी डेटा संरक्षण (DPDP) नियमों को और परिष्कृत किया जाएगा। वैष्णव ने सं

वाददाताओं से बातचीत में कहा कि डीपीडीपी के नए नियम उनके कार्यान्वयन से हासिल अनुभवों के आधार पर विकसित होंगे। वैष्णव ने कहा, ‘‘हम इसे (डीपीडीपी नियमों को) और परिष्कृत करेंगे ताकि बच्चों को कई तरह के नुकसान से बचाते हुए टेक्नोलॉजी की ताकत को बच्चों तक पहुंचाया जा सके।’’

डीपीडीपी नियम, 2025

सरकार ने तीन जनवरी को डीपीडीपी नियम, 2025 का मसौदा जारी किया था। इन पर 18 फरवरी, 2024 तक सार्वजनिक टिप्पणियां की जा सकती हैं। नियमों के मसौदे के मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म  किसी बच्चे के सत्यापित अभिभावक या माता-पिता से सहमति लेने के बाद ही उसके डेटा का प्रसंस्करण कर सकते हैं। इसका सत्यापन पहचान और आयु के बारे में स्वैच्छिक रूप से दिए गए ब्योरे का इस्तेमाल कर या किसी कानूनी निकाय या केंद्र/ राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित इकाई से जारी वर्चुअल टोकन के जरिये किया जा सकता है।

व्यक्ति की गोपनीयता को कोई खतरा नहीं होगा

वैष्णव ने कहा कि टोकन प्रणाली आधार-आधारित लेनदेन के मामले में सत्यापन जैसे विभिन्न मामलों में कामयाब रही है। उन्होंने कहा, ‘‘सत्यापन के लिए जारी होने वाले टोकन अस्थायी होंगे और एक लेनदेन तक ही सीमित होंगे। उसके बाद इसे स्वचालित रूप से नष्ट कर दिया जाएगा।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर क्षेत्र-विशिष्ट दिशानिर्देश क्षेत्रीय विशेषज्ञों और हितधारकों के परामर्श के बाद जारी किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्चुअल टोकन के जरिये सत्यापन होने से किसी व्यक्ति की गोपनीयता को कोई खतरा नहीं होगा। वैष्णव ने कहा कि डीपीडीपी अधिनियम का व्हिसलब्लोअर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि उन्हें इस कानून के तहत संरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि डीपीडीपी अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज करने की कोई सीमा तय नहीं की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/government-is-upgrading-dpdp-rules-for-childrens-data-privacy-know/article-7238

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.