कर्ज में डूबता राज्य, झूठ बोलती सरकार! कांग्रेस का तंज, ‘गुजरात मॉडल’ महज एक छलावा

JAGRAN DESK

जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि गुजरात सरकार खुलेआम विधानसभा में झूठ बोल रही है. उन्होंने कहा, अब सवाल उठता है कि अगर 'गुजरात मॉडल' इतना ही सफल था, तो राज्य कर्ज के दलदल में क्यों धंसता जा रहा है? आखिर यह पैसा गया कहां, क्या यह गिने-चुने उद्योगपतियों की जेब में गया?

कांग्रेस ने गुजरात सरकार द्वारा पेश किए गए बजट का हवाला देते हुए सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का ‘गुजरात मॉडल’ सिर्फ एक छलावा है और झूठे आंकड़े पेश करना सत्तारूढ़ दल की राजनीति का हिस्सा है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि गुजरात पर आज के समय में करीब पांच लाख करोड़ रुपए का कर्ज है, लेकिन राज्य की बीजेपी सरकार इसे कम करके बता रही है.

गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने बीते गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.70 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था. इसमें 148 करोड़ रुपए की टैक्स राहत दी गई है.

गुजरात मॉडल असल में सिर्फ एक छलावा

जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बीजेपी का गुजरात मॉडल’ असल में सिर्फ एक छलावा है. हाल ही में पेश हुए राज्य के बजट में गुजरात सरकार ने बताया कि राज्य पर तीन लाख 76 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है. लेकिन संसद में पेश रिजर्व बैंक के आंकड़े बताते हैं कि गुजरात पर असल में करीब 5 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है. यानी पूरे साल के बजट से भी ज्यादा.

खुलेआम विधानसभा में झूठ बोल रही गुजरात सरकार

उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात सरकार खुलेआम विधानसभा में झूठ बोल रही है. रमेश ने सवाल किया, अब सवाल उठता है, अगर ‘गुजरात मॉडल’ इतना ही सफल था, तो राज्य कर्ज के दलदल में क्यों धंसता जा रहा है? आखिर यह पैसा गया कहां, क्या यह गिने-चुने उद्योगपतियों की जेब में गया?

जनता को कोई आर्थिक राहत नहीं मिली

उन्होंने दावा किया कि राज्य में कोई कल्याणकारी योजना नहीं चल रही, जनता को कोई आर्थिक राहत नहीं मिल रही, बुनियादी सुविधाओं में कोई बड़ा निवेश नहीं हुआ. कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि तो फिर यह पैसा गया कहां? उन्होंने कहा कि गलत आंकड़े पेश करना, जनता को गुमराह करना और हर मंच पर झूठे दावों का प्रचार करना बीजेपी सरकार की राजनीति का हिस्सा बन चुका है. लेकिन सच को कब तक छिपाया जा सकता है?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2025 By दैनिक जागरण

कर्ज में डूबता राज्य, झूठ बोलती सरकार! कांग्रेस का तंज, ‘गुजरात मॉडल’ महज एक छलावा

JAGRAN DESK

कांग्रेस ने गुजरात सरकार द्वारा पेश किए गए बजट का हवाला देते हुए सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का ‘गुजरात मॉडल’ सिर्फ एक छलावा है और झूठे आंकड़े पेश करना सत्तारूढ़ दल की राजनीति का हिस्सा है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि गुजरात पर आज के समय में करीब पांच लाख करोड़ रुपए का कर्ज है, लेकिन राज्य की बीजेपी सरकार इसे कम करके बता रही है.

गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने बीते गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.70 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था. इसमें 148 करोड़ रुपए की टैक्स राहत दी गई है.

गुजरात मॉडल असल में सिर्फ एक छलावा

जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बीजेपी का गुजरात मॉडल’ असल में सिर्फ एक छलावा है. हाल ही में पेश हुए राज्य के बजट में गुजरात सरकार ने बताया कि राज्य पर तीन लाख 76 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है. लेकिन संसद में पेश रिजर्व बैंक के आंकड़े बताते हैं कि गुजरात पर असल में करीब 5 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है. यानी पूरे साल के बजट से भी ज्यादा.

खुलेआम विधानसभा में झूठ बोल रही गुजरात सरकार

उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात सरकार खुलेआम विधानसभा में झूठ बोल रही है. रमेश ने सवाल किया, अब सवाल उठता है, अगर ‘गुजरात मॉडल’ इतना ही सफल था, तो राज्य कर्ज के दलदल में क्यों धंसता जा रहा है? आखिर यह पैसा गया कहां, क्या यह गिने-चुने उद्योगपतियों की जेब में गया?

जनता को कोई आर्थिक राहत नहीं मिली

उन्होंने दावा किया कि राज्य में कोई कल्याणकारी योजना नहीं चल रही, जनता को कोई आर्थिक राहत नहीं मिल रही, बुनियादी सुविधाओं में कोई बड़ा निवेश नहीं हुआ. कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि तो फिर यह पैसा गया कहां? उन्होंने कहा कि गलत आंकड़े पेश करना, जनता को गुमराह करना और हर मंच पर झूठे दावों का प्रचार करना बीजेपी सरकार की राजनीति का हिस्सा बन चुका है. लेकिन सच को कब तक छिपाया जा सकता है?

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/government-of-congress-lying-in-debt-lying-in-debt-gujarat/article-11530

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.