गोविंदा के पैर में गोली लगी:खुद से मिस फायरिंग हुई, हॉस्पिटल से ऑडियो मैसेज में एक्टर बोले- गोली निकाल दी गई

Jagran Desk

गोविंदा मंगलवार तड़के कोलकाता जाने वाले थे। इसी दौरान घर में उन्हें खुद की रिवॉल्वर से गोली लग गई। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (60) पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें खुद की पिस्टल से चली गोली लगी। घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे की है। ऑपरेशन कर उनके पैर से गोली निकाल ली गई है। एक्टर फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

गोविंदा मंगलवार तड़के कोलकाता जाने वाले थे। इसी दौरान घर में उन्हें खुद की रिवॉल्वर से गोली लग गई। - Dainik Bhaskar
 
DCP दीक्षित गेडाम ने बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय गोविंदा घर में अकेले थे। उनके पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है। रिवॉल्वर से गलती से गोली चली, जो उनके पैर पर लगी। इस मामले से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं है।

govindaसूत्रों के अनुसार, गोविंदा को अपनी रिवॉल्वर साफ करते हुए मिस फायरिंग से गोली लगी। मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी रिवॉल्वर जब्त कर ली है।

QuoteImage

मैं आप सबके आशीर्वाद से ठीक हूं। गलती से गोली चल गई थी, जिसे ऑपरेशन करके निकाल लिया गया है। डॉक्टरों और आप सभी को प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं।

QuoteImage

- गोविंदा ने अस्पताल से ऑडियो मैसेज जारी कर कहा

गोविंदा को क्रिटी केयर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

गोविंदा खतरे से बाहर जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से उनके पैर से काफी खून बह गया था। इलाज के लिए अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हॉस्पिटल से जुड़े सुत्रों के अनुसार, शुरुआती इलाज के बाद अब गोविंदा खतरे से बाहर हैं। उनकी बेटी टीना (नर्मदा) फिलहाल अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं, जबकि उनकी पत्नी सुनीता कोलकाता में हैं, जहां गोविंदा का प्रोग्राम होने वाला था।

QuoteImage

उन्हें घुटने के नीचे गोली लगी है। गोली आर-पार नहीं हुई थी। गोली लगकर अंदर अटकी हुई थी। अब खून रुक चुका है। वो मेरे परिवार की तरह हैं। मैं और उनकी बेटी उन्हें हॉस्पिटल लेकर आए थे।

QuoteImage

-डॉक्टर अग्रवाल, क्रिटी केयर हॉस्पिटल

क्रिटी केयर हॉस्पिटल के बाहर पुलिस फोर्स इकट्ठा हुई है।

उन्हें देखकर मेरा रोना निकल गया, उन्होंने बस यही कहा कि घबरा मत मैं एकदम ठीक हूं। बजरंग बली की बहुत कृपा है कि बला टल गई है। वो एकदम स्वस्थ हैं।

QuoteImage

-विनय आनंद, गोविंदा के भांजे

QuoteImage

पहले से बहुत अच्छी इंप्रूवमेंट है। हम उम्मीद करते हैं कि अगर ठीक हो जाएं, तो आज शाम को ही घर ले जाएं।

QuoteImage

- कृति कुमार, गोविंदा के भाई

एक प्रोग्राम में शामिल होने कोलकाता रवाना होने वाले थे गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया है कि वे एक प्रोग्राम के लिए कोलकाता जा रहे थे। 6 बजे की फ्लाइट थी। अलमारी में पिस्टल रखते हुए मिस फायरिंग हो गई और उनके घुटने के नीचे गोली लग गई। उन्हें तुरंत अंधेरी के अस्पताल ले जाया गया। गोली निकाल ली गई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। घबराने की कोई बात नहीं है।

QuoteImage

मैंने गोविंदा की हेल्थ कंडीशन जानने के लिए खुद उनसे संपर्क किया है। सरकार और राज्य के लोगों की और से मैं उनकी जल्दी रिकवरी की आशा करता हूं। मैंने गोविंदा को ये आश्वासन दिया है कि इस मुश्किल समय में मैं उनके परिवार को पूरा सहयोग दूंगा।

QuoteImage

- महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने आधिकारिक बयान में कहा

अस्पताल पहुंचीं कश्मीरा शाह, कभी झगड़ा सुर्खियों में था

गोविंदा के भांजे कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह क्रिटी केयर हॉस्पिटल पहुंची हैं। एक समय कश्मीरा और गोविंदा की पत्नी सुनीता झगड़ा सुर्खियों में रहा था। गोविंदा और कृष्णा के बीच विवाद तब शुरू हुआ था, जब 2018 में कृष्णा की वाइफ कश्मीरा शाह ने ट्वीट किया था कि कुछ लोग पैसों के लिए नाचते हैं। इस ट्वीट पर सुनीता आहूजा ने कहा था कि ये ट्वीट गोविंदा के खिलाफ किया गया है। इसके बाद गोविंदा- सुनीता ने कृष्णा-कश्मीरा से सभी संबंध खत्म कर लिए।

क्रिटी केयर हॉस्पिटल में कश्मीरा शाह।
क्रिटी केयर हॉस्पिटल में कश्मीरा शाह।

2019 में भी जब गोविंदा, सुनीता और उनकी बेटी टीना कपिल शर्मा के शो पर आए थे, तब भी कृष्णा शो में नहीं आए थे, क्योंकि सुनीता उनके साथ स्टेज शेयर नहीं करनी चाहती थीं। हालांकि सालों बाद अब मनीष पॉल के पॉडकास्ट में कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा से सरेआम माफी मांगी थी। इस पर गोविंदा ने उसी पॉडकास्ट में उन्हें माफ कर सारा झगड़ा खत्म कर लिया है।

कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, राजा बाबू, छोटे सरकार, हद कर दी आपने जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे गोविंदा बीते 5 सालों से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 2019 की रंगीला राजा है।

मार्च में शिवसेना जॉइन की थी

लोकसभा चुनाव के पहले 28 मार्च को गोविंदा शिवसेना में शामिल हुए थे।

गोविंदा 28 मार्च को शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए थे। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। पार्टी जॉइन करने के बाद गोविंदा ने कहा था- मैं 2004 से 2009 तक राजनीति में था। ये संयोग है कि 14 साल बाद मैं फिर से राजनीति में आया हूं। मुझ पर जो विश्वास किया गया है, मैं उसे पूरी तरह से निभाऊंगा।

गोविंदा ने 2004 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई नॉर्थ से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने भाजपा के राम नाइक को 48,271 वोटों से हराया था। एक्टर 2004 से 2009 तक सांसद रहे थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Oct 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/govinda-got-shot-in-the-leg-self-missed-firing-actor-said/article-386

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.