किसी और देश में बयान दिया होता तो गिरफ्तार हो गए होते- मोहन भागवत पर भड़के राहुल गांधी

JAGRAN DESK

लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने संघ और बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, देश में 2 विचारों के बीच लड़ाई है. एक हमारा विचार है जो संविधान का विचार है और दूसरी तरफ संघ का विचार है जो इसके उलट है.

कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका यह बयान कि भारत को आजादी राम मंदिर बनने के बाद मिली, राजद्रोह के समान है. उन्होंने यह भी कहा कि भागवत का कहना कि देश को 1947 में आजादी नहीं मिली, हर भारतीय का अपमान है. भागवत ने किसी और देश में यह कहा होता तो वो गिरफ्तार हो चुके होते.

पार्टी के नए मुख्यालय के उद्घाटन पर पार्टी से जुड़े नेताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह भी कहा, “मोहन भागवत हर 2-3 दिन में देश को यह बताने की हिम्मत रखते हैं कि देश की आजादी के आंदोलन और संविधान के बारे में वह क्या सोचते हैं. उन्होंने कल जो कहा वह देशद्रोह की तरह है क्योंकि इसमें कहा गया कि संविधान अमान्य है. अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अमान्य थी.”

… तो उन पर केस चल रहा होताः राहुल

उन्होंने आगे कहा, “उन्हें (भागवत को) सार्वजनिक रूप से यह कहने की हिम्मत है, किसी अन्य देश में ऐसा होता तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता और उन पर केस चलाया जाता. यह कहना कि भारत को 1947 में आजादी नहीं मिली, हर एक भारतीय व्यक्ति का अपमान है. अब समय आ गया है कि हम इस बकवास को सुनना बंद करें, क्योंकि ये लोग सोचते हैं कि वे बस रटते रहेंगे और चिल्लाते रहेंगे.”

क्या कहा था मोहन भागवत ने

इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने 2 दिन पहले सोमवार को कहा था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जानी चाहिए क्योंकि कई सदियों से दुश्मन का आक्रमण झेलने वाले देश को असली आजादी इसी दिन हासिल हुई थी.

पार्टी के नए मुख्यालय में राहुल गांधी ने देश में 2 विचारों के बीच जारी जंग की बात करते कहा, यहां 2 विचारों के बीच लड़ाई है. एक हमारा विचार है जो संविधान का विचार है और दूसरी तरफ संघ का विचार है जो इसके उलट है.

सोनिया गांधी ने किया उद्घाटन

उन्होंने कहा, देश में कोई दूसरा दल नहीं है जो बीजेपी और संघ के एजेंडे को रोक सके. अकेले कांग्रेस ही वहीं पार्टी है जो इन्हें रोक सकती है क्योंकि हम एक विचारधारा वाली पार्टी हैं.

इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नए मुख्यालय कोटला मार्ग स्थित ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन किया. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2025 By दैनिक जागरण

किसी और देश में बयान दिया होता तो गिरफ्तार हो गए होते- मोहन भागवत पर भड़के राहुल गांधी

JAGRAN DESK

कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका यह बयान कि भारत को आजादी राम मंदिर बनने के बाद मिली, राजद्रोह के समान है. उन्होंने यह भी कहा कि भागवत का कहना कि देश को 1947 में आजादी नहीं मिली, हर भारतीय का अपमान है. भागवत ने किसी और देश में यह कहा होता तो वो गिरफ्तार हो चुके होते.

पार्टी के नए मुख्यालय के उद्घाटन पर पार्टी से जुड़े नेताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह भी कहा, “मोहन भागवत हर 2-3 दिन में देश को यह बताने की हिम्मत रखते हैं कि देश की आजादी के आंदोलन और संविधान के बारे में वह क्या सोचते हैं. उन्होंने कल जो कहा वह देशद्रोह की तरह है क्योंकि इसमें कहा गया कि संविधान अमान्य है. अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अमान्य थी.”

… तो उन पर केस चल रहा होताः राहुल

उन्होंने आगे कहा, “उन्हें (भागवत को) सार्वजनिक रूप से यह कहने की हिम्मत है, किसी अन्य देश में ऐसा होता तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता और उन पर केस चलाया जाता. यह कहना कि भारत को 1947 में आजादी नहीं मिली, हर एक भारतीय व्यक्ति का अपमान है. अब समय आ गया है कि हम इस बकवास को सुनना बंद करें, क्योंकि ये लोग सोचते हैं कि वे बस रटते रहेंगे और चिल्लाते रहेंगे.”

क्या कहा था मोहन भागवत ने

इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने 2 दिन पहले सोमवार को कहा था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जानी चाहिए क्योंकि कई सदियों से दुश्मन का आक्रमण झेलने वाले देश को असली आजादी इसी दिन हासिल हुई थी.

पार्टी के नए मुख्यालय में राहुल गांधी ने देश में 2 विचारों के बीच जारी जंग की बात करते कहा, यहां 2 विचारों के बीच लड़ाई है. एक हमारा विचार है जो संविधान का विचार है और दूसरी तरफ संघ का विचार है जो इसके उलट है.

सोनिया गांधी ने किया उद्घाटन

उन्होंने कहा, देश में कोई दूसरा दल नहीं है जो बीजेपी और संघ के एजेंडे को रोक सके. अकेले कांग्रेस ही वहीं पार्टी है जो इन्हें रोक सकती है क्योंकि हम एक विचारधारा वाली पार्टी हैं.

इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नए मुख्यालय कोटला मार्ग स्थित ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन किया. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/had-he-given-the-statement-in-any-other-country-he/article-7749

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.