हर की पौडी घाट: गंग नहर बंद, जल विहीन हई हर की पैड़ी, शरद पूर्णिमा के मौके पर स्नान वंचित हुए श्रद्धालु

JAGRAN DESK

गंग नहर की सफाई के लिए खाली किया गया हर की पैड़ी, श्रद्धालुओं के स्नान करने पर रोका

अगर आप उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी में स्नान करने का मन बना रहे हैं तो रुक जाइए, क्योंकि इस समय गंग नहर की सफाई और गंदगी निकालने का काम चल रहा है, और 20 दिनों के लिए हर की पैड़ी में स्नान बंद कर दिया गया है.

गंग नहर की सफाई के लिए श्रद्धालुओं को हरिद्वार में हर की पैड़ी घाट पर स्नान करने से रोक दिया गया है। यहां साफ-सफाई, गंदगी हटाने और जरूरी रखरखाव के लिए पानी खाली किया जाता है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दिवाली की रात तक काम पूरा हो जाएगा, और एक बार फिर पानी छोड़ दिया जाएगा।HAR

अब दिवाली की रात तक काम पूरा होने के बाद इसे खोला जाएगा। इससे हर की पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है. हर साल दशहरे से लेकर दिवाली तक यहां यह स्थिति देखने को मिलती है।

शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालु नहीं कर सके स्नान 

इन 20 दिनों के दौरान, गंग नहर को बंद कर दिया जाता है और सफाई की जाती है। धार्मिक नगरी हरिद्वार में चल रहे गंगा बांध से श्रद्धालु तो निराश हैं ही, हर की पैड़ी का ब्रह्मकुंड भी जलविहीन हो गया है. ऐसे में शरद पूर्णिमा के दिन भी श्रद्धालु यहां स्नान नहीं कर पाए हैं। आपको बता दें कि हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से कानपुर तक 570 किलोमीटर लंबी उत्तराखंड गंग नहर का निर्माण ब्रिटिश इंजीनियर कर्नल पीबी कोटली के निर्देशन में साल 1842 में किया गया था। यह नहर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के बड़े हिस्से में पीने के पानी की आपूर्ति करती है।

अब जब नहर को सफाई के लिए बंद कर दिया गया है तो इन प्रभावित इलाकों में पानी का संकट पैदा हो सकता है. धार्मिक स्थल होने के कारणल लोगों की धार्मिक भावनाओं का भी ध्यान रखाने के लिए हर की पैड़ी और अन्य घाटों पर जलस्तर को थोड़ा बनाए रखा गया है. इसी प्रकार, सती घाट और मार्ग पर अन्य महत्वपूर्ण गंगा घाटों पर एस्केप चैनल के माध्यम से पानी का प्रवाह जारी रहेगा।

गंगा महासभा ने जताई आपत्ति

गंगा महासभा के अध्यक्ष तन्मय वशिष्ठ के मुताबिक, उन्होंने सिंचाई विभाग की इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि साफ-सफाई अच्छी बात है, लेकिन श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है. उन्होंने कहा कि हर की पैड़ी, कुशा घाट, विष्णु घाट तथा गणेश घाट पर कम से कम 1000 क्यूसेक जल प्रवाह बनाए रखा जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Oct 2024 By दैनिक जागरण

हर की पौडी घाट: गंग नहर बंद, जल विहीन हई हर की पैड़ी, शरद पूर्णिमा के मौके पर स्नान वंचित हुए श्रद्धालु

JAGRAN DESK

अगर आप उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी में स्नान करने का मन बना रहे हैं तो रुक जाइए, क्योंकि इस समय गंग नहर की सफाई और गंदगी निकालने का काम चल रहा है, और 20 दिनों के लिए हर की पैड़ी में स्नान बंद कर दिया गया है.

गंग नहर की सफाई के लिए श्रद्धालुओं को हरिद्वार में हर की पैड़ी घाट पर स्नान करने से रोक दिया गया है। यहां साफ-सफाई, गंदगी हटाने और जरूरी रखरखाव के लिए पानी खाली किया जाता है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दिवाली की रात तक काम पूरा हो जाएगा, और एक बार फिर पानी छोड़ दिया जाएगा।HAR

अब दिवाली की रात तक काम पूरा होने के बाद इसे खोला जाएगा। इससे हर की पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है. हर साल दशहरे से लेकर दिवाली तक यहां यह स्थिति देखने को मिलती है।

शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालु नहीं कर सके स्नान 

इन 20 दिनों के दौरान, गंग नहर को बंद कर दिया जाता है और सफाई की जाती है। धार्मिक नगरी हरिद्वार में चल रहे गंगा बांध से श्रद्धालु तो निराश हैं ही, हर की पैड़ी का ब्रह्मकुंड भी जलविहीन हो गया है. ऐसे में शरद पूर्णिमा के दिन भी श्रद्धालु यहां स्नान नहीं कर पाए हैं। आपको बता दें कि हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से कानपुर तक 570 किलोमीटर लंबी उत्तराखंड गंग नहर का निर्माण ब्रिटिश इंजीनियर कर्नल पीबी कोटली के निर्देशन में साल 1842 में किया गया था। यह नहर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के बड़े हिस्से में पीने के पानी की आपूर्ति करती है।

अब जब नहर को सफाई के लिए बंद कर दिया गया है तो इन प्रभावित इलाकों में पानी का संकट पैदा हो सकता है. धार्मिक स्थल होने के कारणल लोगों की धार्मिक भावनाओं का भी ध्यान रखाने के लिए हर की पैड़ी और अन्य घाटों पर जलस्तर को थोड़ा बनाए रखा गया है. इसी प्रकार, सती घाट और मार्ग पर अन्य महत्वपूर्ण गंगा घाटों पर एस्केप चैनल के माध्यम से पानी का प्रवाह जारी रहेगा।

गंगा महासभा ने जताई आपत्ति

गंगा महासभा के अध्यक्ष तन्मय वशिष्ठ के मुताबिक, उन्होंने सिंचाई विभाग की इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि साफ-सफाई अच्छी बात है, लेकिन श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है. उन्होंने कहा कि हर की पैड़ी, कुशा घाट, विष्णु घाट तथा गणेश घाट पर कम से कम 1000 क्यूसेक जल प्रवाह बनाए रखा जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/har-ki-pauri-ghat-ganga-canal-closed-waterless-devotees-deprived/article-1386

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.