आयुष्मान योजना कैंसर मरीजों के लिए कैसे आ रही काम? स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया

JAGRAN DESK

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 2025-26 तक 200 डे कैंसर केयर सेंटर खोलने की घोषणा की है, बाद में सभी जिलों में ऐसे केंद्र स्थापित किए जाएंगे. यह योजना कैंसर के इलाज की पहुंच और स्क्रीनिंग में तेज़ी लाएगी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को आयुष्मान भारत योजना को कैंसर के इलाज में बेहद उपयोगी बताया. उन्होंने कहा कि इस बीमारी के रोगियों के इलाज के लिए वर्ष 2025-26 में करीब 200 डे कैंसर केयर सेंटर और बाद में सभी जिलों में ऐसे केंद्र खोले जाएंगे. जेपी नड्डा ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया, आयुष्मान भारत योजना कैंसर के इलाज में बेहद उपयोगी है. लांसेट की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान भारत के कार्यान्वयन से आज भारत में कैंसर का इलाज स्क्रीनिंग के 30 दिन के अंदर शुरू हो रहा है, जो बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में डे कैंसर केयर सेंटर खोले जाने की बात की गई और देश के हर जिले में ये केंद्र खोले जाएंगे.

जेपी नड्डा ने और क्या कहा?

नड्डा के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2025-26 के बजट में ऐलान किया है कि 25-26 में 200 डे कैंसर केयर सेंटर खोले जाएंगे और बाद में सभी जिलों में इन्हें खोला जाएगा.

उन्होंने कहा, इनका कैंसर के मरीजों को बहुत लाभ होगा. झज्जर में 700 बिस्तरों का, देश का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल है. इसमें तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. लेकिन डे कैंसर केयर सेंटर में भी आधुनिक सुविधाएं होंगी जिसकी वजह से इनकी उपयोगिता बढ़ जाएगी.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत स्वास्थ्य को एफोडेर्बल, एक्सेसिबल और एक्विटिबल बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल पर जोर दिया जाता है और सरकार की ओर से इसके लिए कई तरह से सहयोग दिया जा रहा है.

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किस तरह की जरूरत?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसकी योजना नीचे से बनाई जाती है जिसमें देखा जाता है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किस तरह की जरूरत है. उनके अनुसार, यह प्लान इम्प्लीमेंटेशन प्रोग्राम (पीआईपी) के तहत होता है. इसके तहत देखा जाता है कि आरोग्य मंदिर को इमारत, मानव संसाधन, उपकरण में से किसकी जरूरत है और फिर राशि दी जाती है और इस तरह अवसंरचना विकसित की जा रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

आयुष्मान योजना कैंसर मरीजों के लिए कैसे आ रही काम? स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया

JAGRAN DESK

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को आयुष्मान भारत योजना को कैंसर के इलाज में बेहद उपयोगी बताया. उन्होंने कहा कि इस बीमारी के रोगियों के इलाज के लिए वर्ष 2025-26 में करीब 200 डे कैंसर केयर सेंटर और बाद में सभी जिलों में ऐसे केंद्र खोले जाएंगे. जेपी नड्डा ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया, आयुष्मान भारत योजना कैंसर के इलाज में बेहद उपयोगी है. लांसेट की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान भारत के कार्यान्वयन से आज भारत में कैंसर का इलाज स्क्रीनिंग के 30 दिन के अंदर शुरू हो रहा है, जो बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में डे कैंसर केयर सेंटर खोले जाने की बात की गई और देश के हर जिले में ये केंद्र खोले जाएंगे.

जेपी नड्डा ने और क्या कहा?

नड्डा के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2025-26 के बजट में ऐलान किया है कि 25-26 में 200 डे कैंसर केयर सेंटर खोले जाएंगे और बाद में सभी जिलों में इन्हें खोला जाएगा.

उन्होंने कहा, इनका कैंसर के मरीजों को बहुत लाभ होगा. झज्जर में 700 बिस्तरों का, देश का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल है. इसमें तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. लेकिन डे कैंसर केयर सेंटर में भी आधुनिक सुविधाएं होंगी जिसकी वजह से इनकी उपयोगिता बढ़ जाएगी.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत स्वास्थ्य को एफोडेर्बल, एक्सेसिबल और एक्विटिबल बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल पर जोर दिया जाता है और सरकार की ओर से इसके लिए कई तरह से सहयोग दिया जा रहा है.

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किस तरह की जरूरत?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसकी योजना नीचे से बनाई जाती है जिसमें देखा जाता है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किस तरह की जरूरत है. उनके अनुसार, यह प्लान इम्प्लीमेंटेशन प्रोग्राम (पीआईपी) के तहत होता है. इसके तहत देखा जाता है कि आरोग्य मंदिर को इमारत, मानव संसाधन, उपकरण में से किसकी जरूरत है और फिर राशि दी जाती है और इस तरह अवसंरचना विकसित की जा रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/health-minister-jp-nadda-told-how-the-work-coming-for/article-13543

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.