UP से MP तक हीटवेव का कहर जारी, 12 राज्यों में पारा 47°C के हुआ पार, 97 शहर दुनिया में सबसे ज्यादा गर्म

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

यूपी, MP और राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान 48°C तक पहुंचा। दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 भारत के दर्ज किए गए हैं।

उत्तर भारत से लेकर मध्य और पश्चिम भारत तक गर्मी ने लोगों की हालत बिगाड़ रखी है। रविवार को कई शहरों में तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे हालात में, दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 97 भारत के ही हैं। प्राइवेट एजेंसी AQI.in के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 6 शहर टॉप-10 सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे। प्रयागराज में दोपहर में तापमान लगभग 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग दोपहर में बाहर कम ही निकले, बस जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर आए।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और ओडिशा जैसे 12 राज्यों में कई शहरों का तापमान 47 डिग्री से पार पहुंच चुका है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 26 और 27 मई को गर्मी और बढ़ सकती है। कई इलाकों में हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन उत्तर और मध्य भारत के लिए काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं। दिन के समय बाहर जाने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

शनिवार को महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर बना, जहां तापमान 47.1 डिग्री दर्ज हुआ। तेलंगाना में हालात अधिक गंभीर बताए जा रहे हैं, जहां हीटस्ट्रोक के कारण इस सीजन में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। हैदराबाद, करीमनगर, नलगोंडा और खम्मम समेत कई जिलों में 26 मई तक हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन लोगों से दिन में 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर में रहने की अपील कर रहा है। कुछ जगहों पर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है और कई राज्यों ने आउटडोर गतिविधियों पर रोक भी लगा दी है। 

मध्य प्रदेश में भी गर्मी बढ़ रही है। खजुराहो और नौगांव जैसे शहर सबसे गर्म बने हुए हैं, जहां तापमान 45 डिग्री से ऊपर चला गया है। टीकमगढ़, पन्ना, सतना और छतरपुर में रेड अलर्ट लगाया गया है। वहीं, राजस्थान के जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंच गया है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लगातार तेज धूप में रहने से स्किन जलने और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। पंजाब और चंडीगढ़ में भी अगले तीन दिन तक हीटवेव की चेतावनी दी गई है, जिसके कारण सरकारी दफ्तरों और स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

उत्तर प्रदेश के बांदा, प्रयागराज, कानपुर और झांसी जैसे शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर लोग गमछे और कपड़ों से खुद को ढकते नजर आ रहे हैं। बिहार में भी चार जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है, हालाँकि कुछ जिलों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। वहीं, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम थोड़ा राहत देने वाला है, लेकिन वहां भी अगले दो दिनों में तापमान बढ़ने की उम्मीद है।

गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। डॉक्टरों के मुताबिक, तेज तापमान से एसिडिटी, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। लोगों को ज्यादा पानी पीने, हल्का भोजन करने और धूप से बचने की सलाह दी जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन देश के बड़े हिस्से में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2026 By Rohit.P

UP से MP तक हीटवेव का कहर जारी, 12 राज्यों में पारा 47°C के हुआ पार, 97 शहर दुनिया में सबसे ज्यादा गर्म

नेशनल डेस्क

उत्तर भारत से लेकर मध्य और पश्चिम भारत तक गर्मी ने लोगों की हालत बिगाड़ रखी है। रविवार को कई शहरों में तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे हालात में, दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 97 भारत के ही हैं। प्राइवेट एजेंसी AQI.in के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 6 शहर टॉप-10 सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे। प्रयागराज में दोपहर में तापमान लगभग 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग दोपहर में बाहर कम ही निकले, बस जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर आए।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और ओडिशा जैसे 12 राज्यों में कई शहरों का तापमान 47 डिग्री से पार पहुंच चुका है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 26 और 27 मई को गर्मी और बढ़ सकती है। कई इलाकों में हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन उत्तर और मध्य भारत के लिए काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं। दिन के समय बाहर जाने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

शनिवार को महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर बना, जहां तापमान 47.1 डिग्री दर्ज हुआ। तेलंगाना में हालात अधिक गंभीर बताए जा रहे हैं, जहां हीटस्ट्रोक के कारण इस सीजन में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। हैदराबाद, करीमनगर, नलगोंडा और खम्मम समेत कई जिलों में 26 मई तक हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन लोगों से दिन में 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर में रहने की अपील कर रहा है। कुछ जगहों पर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है और कई राज्यों ने आउटडोर गतिविधियों पर रोक भी लगा दी है। 

मध्य प्रदेश में भी गर्मी बढ़ रही है। खजुराहो और नौगांव जैसे शहर सबसे गर्म बने हुए हैं, जहां तापमान 45 डिग्री से ऊपर चला गया है। टीकमगढ़, पन्ना, सतना और छतरपुर में रेड अलर्ट लगाया गया है। वहीं, राजस्थान के जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंच गया है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लगातार तेज धूप में रहने से स्किन जलने और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। पंजाब और चंडीगढ़ में भी अगले तीन दिन तक हीटवेव की चेतावनी दी गई है, जिसके कारण सरकारी दफ्तरों और स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

उत्तर प्रदेश के बांदा, प्रयागराज, कानपुर और झांसी जैसे शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर लोग गमछे और कपड़ों से खुद को ढकते नजर आ रहे हैं। बिहार में भी चार जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है, हालाँकि कुछ जिलों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। वहीं, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम थोड़ा राहत देने वाला है, लेकिन वहां भी अगले दो दिनों में तापमान बढ़ने की उम्मीद है।

गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। डॉक्टरों के मुताबिक, तेज तापमान से एसिडिटी, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। लोगों को ज्यादा पानी पीने, हल्का भोजन करने और धूप से बचने की सलाह दी जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन देश के बड़े हिस्से में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/heatwave-continues-to-wreak-havoc-from-up-to-mp-mercury/article-54135

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.