IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट में पूरी की विकटों की डबल सेंचुरी, तोड़ दिए एक साथ कई महारिकॉर्ड

Sports Desk

जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे करने में कामयाब हुए हैं, जिसमें उनका 200वां शिकार ऑस्ट्रेलियाई टीम के खतरनाक बल्लेबाज ट्रेविस हेड बने। बुमराह टेस्ट क्रिकेट में विकटों की डबल सेंचरी पूरी करने वाले छठे भारतीय तेज गेंदबाज हैं।

जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में एक के बाद एक लगातार नए रिकॉर्ड अपनी गेंदबाजी से बनाते जा रहे हैं, जिसमें अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर मेलबर्न स्टेडियम में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खतरनाक बल्लेबाज ट्रेविस हेड का विकेट लेने के साथ टेस्ट क्रिकेट में अपने विकटों की डबल सेंचुरी भी पूरी कर ली। बुमराह ने इसी के साथ कई नए रिकॉर्ड भी बनाने का काम किया है। जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में अब 200 विकेट लेने वाले छठे तेज गेंदबाज भी बन गए हैं।

बुमराह 20 से कम औसत से 200 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह ने जैसे ही ट्रेविस हेड का विकेट बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में हासिल किया उसके साथ ही ये उनके टेस्ट करियर का 200वां विकेट भी था और वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बन गए जिन्होंने अपने 200 विकेट 20 से कम के औसत के साथ पूरे किए। बुमराह ने जब अपना 200वां टेस्ट विकेट हासिल किया तो ये उनका गेंदबाजी औसत सिर्फ 19.56 का है। वहीं इस मामले में बुमराह ने ज्योल गार्नर के रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जब अपने 200 विकेट पूरे किए थे तो उनका गेंदबाजी औसत 20.34 का था।

टेस्ट में सबसे कम औसत के साथ 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज

  • जसप्रीत बुमराह - 19.56 का औसत
  • ज्योल गार्नर - 20.34 का औसत
  • शॉन पोलाक - 20.39 का औसत
  • वकार यूनिस - 20.61 का औसत

टेस्ट में सबसे कम गेंदों में 200 विकेट पूरे करने वाले बने चौथे गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 200 विकेट पूरे करने के मामले में जसप्रीत बुमराह चौथे गेंदबाज अब बन गए हैं। बुमराह ने अपने 200 टेस्ट विकटों का आंकड़ा 8484 गेंदों में पूरा किया। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान वकार यूनिस का नाम है जिन्होंने टेस्ट में अपने 200 विकेट 7725 गेंदों में पूरे किए थे। वहीं जसप्रीत बुमराह भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने वाले रविचंद्रन अश्विन के बाद दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

टेस्ट में सबसे कम गेंदों में 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • वकार यूनिस (पाकिस्तान) - 7725 गेंदें
  • डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका) - 7848 गेंदें
  • कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका) - 8153 गेंदें
  • जसप्रीत बुमराह (भारत) - 8484 गेंदें

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Dec 2024 By दैनिक जागरण

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट में पूरी की विकटों की डबल सेंचुरी, तोड़ दिए एक साथ कई महारिकॉर्ड

Sports Desk

जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में एक के बाद एक लगातार नए रिकॉर्ड अपनी गेंदबाजी से बनाते जा रहे हैं, जिसमें अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर मेलबर्न स्टेडियम में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खतरनाक बल्लेबाज ट्रेविस हेड का विकेट लेने के साथ टेस्ट क्रिकेट में अपने विकटों की डबल सेंचुरी भी पूरी कर ली। बुमराह ने इसी के साथ कई नए रिकॉर्ड भी बनाने का काम किया है। जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में अब 200 विकेट लेने वाले छठे तेज गेंदबाज भी बन गए हैं।

बुमराह 20 से कम औसत से 200 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह ने जैसे ही ट्रेविस हेड का विकेट बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में हासिल किया उसके साथ ही ये उनके टेस्ट करियर का 200वां विकेट भी था और वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बन गए जिन्होंने अपने 200 विकेट 20 से कम के औसत के साथ पूरे किए। बुमराह ने जब अपना 200वां टेस्ट विकेट हासिल किया तो ये उनका गेंदबाजी औसत सिर्फ 19.56 का है। वहीं इस मामले में बुमराह ने ज्योल गार्नर के रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जब अपने 200 विकेट पूरे किए थे तो उनका गेंदबाजी औसत 20.34 का था।

टेस्ट में सबसे कम औसत के साथ 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज

  • जसप्रीत बुमराह - 19.56 का औसत
  • ज्योल गार्नर - 20.34 का औसत
  • शॉन पोलाक - 20.39 का औसत
  • वकार यूनिस - 20.61 का औसत

टेस्ट में सबसे कम गेंदों में 200 विकेट पूरे करने वाले बने चौथे गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 200 विकेट पूरे करने के मामले में जसप्रीत बुमराह चौथे गेंदबाज अब बन गए हैं। बुमराह ने अपने 200 टेस्ट विकटों का आंकड़ा 8484 गेंदों में पूरा किया। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान वकार यूनिस का नाम है जिन्होंने टेस्ट में अपने 200 विकेट 7725 गेंदों में पूरे किए थे। वहीं जसप्रीत बुमराह भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने वाले रविचंद्रन अश्विन के बाद दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

टेस्ट में सबसे कम गेंदों में 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • वकार यूनिस (पाकिस्तान) - 7725 गेंदें
  • डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका) - 7848 गेंदें
  • कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका) - 8153 गेंदें
  • जसप्रीत बुमराह (भारत) - 8484 गेंदें
https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/hindi-newssportscricket-ind-vs-aus-jasprit-bumrah-completed-double-century/article-6549

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.