आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराकर बस में लगी आग, 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

नेशनल न्यूज

On

मरकापुरम के पास हादसा, 22 घायल; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक और मुआवजे का ऐलान

आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए। यह हादसा रायवरम के पास उस समय हुआ जब एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। बस हरिकृष्णा ट्रैवल्स की थी, जो तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।

मरकापुरम के पुलिस अधीक्षक वी हर्षवर्धन राजू ने बताया कि हादसे में डंपर चालक समेत 22 घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या को लेकर शुरुआती भ्रम के बाद प्रशासन ने 13 मौतों की पुष्टि की है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लग गए। तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। अधिकारियों के अनुसार, डंपर में गिट्टी भरी हुई थी और टक्कर के बाद उसमें भी आग लग गई थी।

राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

यह हादसा हाल के महीनों में बसों में आग लगने की घटनाओं की कड़ी में एक और गंभीर मामला है, जिसने सड़क सुरक्षा और आपातकालीन इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए वाहनों की तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन जरूरी है।

फिलहाल प्रशासन मृतकों की पहचान करने और घायलों के इलाज पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Mar 2026 By Nitin Trivedi

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराकर बस में लगी आग, 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

नेशनल न्यूज

आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए। यह हादसा रायवरम के पास उस समय हुआ जब एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। बस हरिकृष्णा ट्रैवल्स की थी, जो तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।

मरकापुरम के पुलिस अधीक्षक वी हर्षवर्धन राजू ने बताया कि हादसे में डंपर चालक समेत 22 घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या को लेकर शुरुआती भ्रम के बाद प्रशासन ने 13 मौतों की पुष्टि की है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लग गए। तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। अधिकारियों के अनुसार, डंपर में गिट्टी भरी हुई थी और टक्कर के बाद उसमें भी आग लग गई थी।

राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

यह हादसा हाल के महीनों में बसों में आग लगने की घटनाओं की कड़ी में एक और गंभीर मामला है, जिसने सड़क सुरक्षा और आपातकालीन इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए वाहनों की तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन जरूरी है।

फिलहाल प्रशासन मृतकों की पहचान करने और घायलों के इलाज पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/horrible-road-accident-in-andhra-pradesh-bus-collides-with-dumper/article-49110

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.