- Hindi News
- देश विदेश
- ठाणे में भीषण सड़क हादसा: वैन–सीमेंट मिक्सर ट्रक टक्कर में 11 की मौत, दो गंभीर घायल
ठाणे में भीषण सड़क हादसा: वैन–सीमेंट मिक्सर ट्रक टक्कर में 11 की मौत, दो गंभीर घायल
नेशनल न्यूज
रैता ब्रिज पर सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, कई परिवारों में मातम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे ने 11 लोगों की जान ले ली, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा मुर्बाड इलाके के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर करीब 10:45 बजे हुआ, जब कल्याण से मुर्बाड जा रही एक वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से सीधी टक्कर हो गई।
पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन में सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद घायलों को उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मुर्बाड के तहसीलदार अभिजीत देशमुख ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। टक्कर के बाद वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे यात्रियों को बाहर निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई शवों को वाहन को काटकर बाहर निकाला गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, वैन रोजाना की तरह सुबह कल्याण से मुर्बाड के लिए रवाना हुई थी। इसमें ड्राइवर समेत 12 से 13 लोग सवार थे। रैता ब्रिज पर सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद कल्याण–अहिल्यानगर मार्ग पर कुछ घंटों तक लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, अब तक छह लोगों की पहचान हो चुकी है।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और संभावित लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की गति नियंत्रण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतें।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए